बिजनेसवुमेन ईशा अंबानी के पास कई महंगी संपत्तियां हैं, लेकिन हाल ही में उन्होंने अपनी सबसे कीमती चीज के बारे में बात की, जिसका उनके पति आनंद पीरामल से खास कनेक्शन है। आइए बताते हैं।
ईशा अंबानी (Isha Ambani) एक फैशन आइकन हैं और उन्हें अपनी मां नीता अंबानी की जबरदस्त स्टाइल सेंस विरासत में मिली है। उनके फैशन चॉइसेस, ज्वेलरी सेलेक्शन और मेकअप लुक लोगों को प्रभावित करने में कभी फेल नहीं होते हैं। 'वोग' के कवर पर उनकी हालिया उपस्थिति ने इस बात को सबित भी कर दिया है। उन्होंने अपने पति आनंद पीरामल की ओर से प्यार की निशानी के रूप में अपनी सबसे प्रिय चीज की एक झलक भी साझा की।
ईशा अंबानी हाल ही में 'वोग' की कवर गर्ल बनीं और उनके साथ एक मजेदार सवाल-जवाब सेशन भी किया। जब उनसे उनकी सबसे बेशकीमती वस्तु के बारे में पूछा गया, तो ईशा ने बताया कि उनकी इंगेजमेंट रिंग उन्हें बहुत प्रिय है। उन्होंने सबसे अच्छी वस्तु चुनने का श्रेय अपने पति को दिया और इसके लिए उनके प्रयासों की सराहना की। ईशा के शब्दों में, "मुझे इसका क्रेडिट अपने पति को देना होगा, उन्होंने वास्तव में इसके बारे में सोचा।"
ईशा अंबानी की इंगेजमेंट रिंग देखने लायक है, जिसमें प्लैटिनम बैंड पर हार्ट शेप का डायमंड जड़ा हुआ है। प्लैटिनम बैंड पर कई छोटे हीरे जड़े हुए हैं, जो अंगूठी के आकर्षण को और बढ़ाते हैं।
Ambani Family का वेडिंग एल्बम: देखें Nita-Mukesh से लेकर Anant-Radhika की शादी तक की दुर्लभ तस्वीरें
नीता अंबानी अपनी बेटी ईशा अंबानी के 'वोग इंडिया' के कवर गर्ल बनने पर गर्व से मुस्कुराती हुई नज़र आई थीं। ओरी द्वारा शेयर की गई एक तस्वीर में नीता अंबानी और ईशा को सोफे पर बैठे हुए देखा जा सकता है। जब ईशा और ओरी पत्रिका देखने में व्यस्त थे, तो नीता की आंखें अपनी बेटी के लिए हैरानी और तारीफ से भरी हुई थीं। वह प्यार से ईशा को देख रही थीं और उनकी आंखों में अपनी बेटी के लिए गर्व और प्यार साफ झलक रहा था।
'वोग' के कवर पेज पर ईशा अंबानी बिल्कुल राजकुमारी की तरह दिख रही थीं। ईशा ने पत्रिका के लेटेस्ट एडिशन में कस्टम गोल्डन डायर गाउन पहना था। ड्रेस में हर जगह पैटर्न के साथ एक शाइनी सिल्हूट था और हेमलाइन पर फ्रिंज डिटेल्स थीं। उन्होंने अपने लुक को 'C'est Jeanne' के कलेक्शन से ऐश-टोन ग्लव्स के साथ पूरा किया था, जो उनके आउटफिट में यूनिक टच जोड़ रहा था।
Mukesh Ambani ने Isha-Akash और Anant की शादी में कितना पैसा किया खर्च? जानें कौन सी है सबसे महंगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
फिलहाल, अपनी सबसे बेशकीमती संपत्ति के बारे में ईशा अंबानी के इस खुलासे पर आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।