बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी ने अपने रिसेप्शन में 'मैसन वैलेंटिनो' का लहंगा पहना था, जिसे उन्होंने डायमंड ज्वेलरी के साथ कंप्लीट किया था। आइए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।
देश के दिग्गज बिजनेसमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) और नीता अंबानी (Neeta Ambani) की बेटी ईशा अंबानी (Isha Ambani) अपने अनोखे फैशन सेंस की वजह से हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। वो किसी भी लुक को आसानी से कैरी कर सकती हैं, चाहे वो ट्रेडिशनल वियर हो या फिर वेस्टर्न आउटफिट।
ईशा अपनी मां की तरह ही एक फैशनिस्टा हैं। ईशा ने बिजनेस जगत में खुद के लिए एक जगह बनाई है। साल 2008 में उन्हें 'फोर्ब्स' की सबसे कम उम्र की अरबपति उत्तराधिकारियों की सूची में दूसरा स्थान मिला था। ईशा अंबानी लाखों लड़कियों के लिए एक प्रेरणा हैं।
(ये भी पढ़ें-ईशा अंबानी की वो 6 महंगी साड़ियां, जिसे उन्होंने यूनिक तरीके से किया था स्टाइल)
ईशा ने अपनी शादी में कई शानदार आउटफिट्स पहने थे, जिसे कई फेमस डिजाइनर्स द्वारा डिजाइन किया गया था। उनके रिसेप्शन लुक ने कई लोगों का दिल जीता था। उन्होंने अपने रिसेप्शन में दुनिया के मशहूर डिजाइनर 'वैलेंटिनो' का एक खूबसूरत सुनहरा लहंगा पहना था। ईशा के लहंगे में बारीक कढ़ाई का काम किया गया था। हालांकि, कम ही लोग जानते हैं कि, ये इटालियन डिजाइनर द्वारा बनाया गया पहला लहंगा है।
ईशा ने अपने खूबसूरत लहंगे को डायमंड ज्वेलरी से स्टाइल किया था। उन्होंने नेकपीस, मैचिंग इयररिंग्स और मांग टीका का चुनाव किया था। पेल पिंक लिप्स और हैवी आईलाइनर के साथ सटल मेकअप ने उनके लुक को कंप्लीट किया था।
(ये भी पढ़ें- जब ईशा अंबानी ने पहनी थी सोने से बनी 3 लाख की रैप ड्रेस, खुद बताया था अनुभव)
एक बार 'वोग' के साथ एक इंटरव्यू में ईशा ने अपने पसंदीदा डिजाइनरों का खुलासा किया था और साझा किया था कि, वो वैलेंटिनो, अबू जानी-संदीप खोसला, डोल्से और गब्बाना, मनीष मल्होत्रा, सेलीन और सब्यसाची जैसे अंतरराष्ट्रीय व भारतीय डिजाइनरों के कपड़े पहनना पसंद करती हैं। उन्होंने ये भी बताया था कि, उनके आरामदायक कपड़े सलवार कमीज, लुलुलेमोन स्वेट और स्वेटर हैं।
(ये भी पढ़ें- ईशा अंबानी की भाभी श्लोका संग स्कूल के दिनों की फोटो आई सामने, ननद-भाभी में दिखा स्पेशल बॉन्ड)
फिलहाल, हमें ईशा अंबानी का हर लुक बेहद पसंद आता है। वैसे, उनके इस गोल्डन लहंगे के बारे में आपकी क्या राय है? हमें कमेंट में अवश्य बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।