हाल ही में, ईशा अंबानी और उनके सास-ससुर स्वाति पीरामल व अजय पीरामल को नवी मुंबई के नेरुल में 'कृष्ण काली मंदिर' में पूजा करते हुए देखा गया। आइए आपको दिखाते हैं।
अपने दादा और माता-पिता के बताए रास्ते पर चलते हुए ईशा अंबानी (Isha Ambani) ने भी बिजनेस की दुनिया में अपना नाम स्थापित किया है। इसके अलावा, वह अपने परोपकारी कार्यों के लिए भी जानी जाती हैं। ईशा दुनिया भर में फैशन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने का मौका कभी नहीं छोड़ती हैं।
30 जून 2024 को ईशा अंबानी को एक सोशल वर्क के लिए नवी मुंबई के नेरुल में 'कृष्ण काली मंदिर' में एंट्री करते हुए देखा गया। कथित तौर पर उन्होंने बिजनेसमैन भारत जे मेहरा (जिन्होंने मंदिर की स्थापना की) के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। ईशा को अपनी शानदार 'बेंटले' कार में मंदिर में पूजा के लिए आते हुए देखा गया।
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।
इस खास मौके पर ईशा ने मानसून की गर्मी और उमस से बचने के लिए कैजुअल आउटफिट चुना था। वह पिंक कलर की कॉटन ड्रेस पहने हुए दिखीं, जिसके ऊपरी हिस्से पर सिल्वर एम्बेलिश्मेंट थी। उन्होंने अपना मेकअप हल्का रखा था और पोनीटेल हेयरस्टाइल व गोल्डन फ्लिप-ऑन चुना था। उनके पति आनंद पीरामल भी उनके साथ मंदिर में एंट्री करते हुए देखे गए, वह ऑरेंज कलर की टी-शर्ट और ब्लैक पैंट पहने हुए थे।
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।
कुछ अंदरूनी झलकियों में हमने ईशा को भारत जे मेहरा द्वारा स्थापित कृष्ण काली मंदिर में आयोजित पूजा में भाग लेते हुए देखा। मंदिर को फूलों की मालाओं से खूबसूरती से सजाया गया था और ईशा पूरी ईमानदारी से अनुष्ठानों में भाग लेती हुई देखी गईं। इस खास मौके पर भारत जे मेहरा ने नवी मुंबई के नेरुल में ग्रामीणों के लिए एक महत्वपूर्ण योगदान दिया, यह सुनिश्चित करते हुए कि मानसून के मौसम में उनकी अच्छी तरह से सुरक्षा की जाए। उन्होंने ग्रामीणों को 30,000 राशन किट, तिरपाल और छाते वितरित किए।
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।
इसी कार्यक्रम के एक अन्य वीडियो में ईशा अंबानी के सास-ससुर स्वाति पीरामल और अजय पीरामल को भी कृष्ण काली मंदिर में एंट्री करते देखा गया। अजय बेज शर्ट और व्हाइट पैंट में नजर आए। दूसरी ओर, स्वाति रेड कलर के सूट में सुंदर दिख रही थीं।
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।
Isha Ambani ने दादी Kokilaben Ambani से सीखी ये खास चीज, बताया अपनी फिटनेस का राज। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं है कि ईशा अंबानी और उनके ससुराल वालों द्वारा की गई पूजा उनके भाई अनंत अंबानी की राधिका मर्चेंट से शादी से जुड़ी है या नहीं। तो आपका इस बारे में क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।