हाल ही में, बिजनेस टाइकून मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी अपनी मां नीता अंबानी संग नजर आईं। मां बनने के बाद यह उनकी पहली सार्वजनिक उपस्थिति थी। आइए आपको दिखाते हैं।
भारतीय बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी (Isha Ambani) हाल ही में दो बच्चों की मां बनी हैं। फिलहाल, वह अपनी मदरहुड लाइफ को एंजॉय कर रही हैं। मां बनने के बाद पहली बार ईशा को 'नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर' की वेबसाइट लॉन्च इवेंट पर स्पॉट किया गया, जहां उन्होंने अपनी मां के डांस के प्रति प्यार और समर्पण पर बात की।
बता दें कि ईशा ने 19 नवंबर 2022 को अपने पति आनंद पीरामल के साथ जुड़वा बच्चों एक बेटी और बेटे का वेलकम किया था। कपल ने अपनी बेटी का नाम आदिया और बेटे का नाम कृष्णा रखा है। हाल ही में, एक वीडियो सामने आया है, जिसमें ईशा ने डांस को लेकर अपनी मां के विजन के बारे में बताया। बाद में, ईशा ने अपनी मां से उनके विचार साझा करने का अनुरोध किया।
हालांकि, इन झलकियों में जिस चीज ने हमारा ध्यान खींचा, वह ईशा का लुक था। मां बनने के बाद ईशा के चेहरे पर जो ग्लो था, वो देखने लायक था। सीक्विन से सजे सफेद चिकनकारी कुर्ते में वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने अपने लुक को ओपन हेयरडू और डायमंड-पर्ल जड़ित इयररिंग्स के साथ कंप्लीट किया था। जब नीता अंबानी के 50वें बर्थडे पर मां संग डांस करती दिखी थीं ईशा अंबानी, वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।
इससे पहले, 7 अक्टूबर 2022 को 'TimesNow' के साथ एक साक्षात्कार में ईशा अंबानी ने 'नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र (NMACC)' के बारे में बात करते हुए अपनी मां नीता अंबानी को समर्पित भारत के पहले मल्टी-आर्ट सेंटर के उद्घाटन का खुलासा किया था। यह मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स में स्थित है, जो उनके 'Jio वर्ल्ड सेंटर' के अंदर है। दुनिया को भारतीय प्रतिभा दिखाने के लिए अपनी मां के दृष्टिकोण के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा था, "नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र एक जगह से कहीं अधिक है - यह कला, संस्कृति के लिए मेरी मां के जुनून और भारत के लिए उनके प्यार की पराकाष्ठा है। उन्होंने हमेशा एक ऐसा मंच बनाने का सपना देखा है, जो बड़े पैमाने पर दर्शकों, कलाकारों और रचनात्मक लोगों का स्वागत करे।''
बता दें कि 'नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र (NMACC)' में द स्टूडियो थिएटर, द ग्रैंड थिएटर और द क्यूब सहित सभी प्रकार की परफॉर्मेंस आर्ट्स के लिए समर्पित स्थान होंगे। रिलायंस इंडस्ट्रीज के एक बयान से पता चला था कि तीन दिवसीय लॉन्चिंग कार्यक्रम 31 मार्च 2023 को शुरू होगा। इसमें प्रसिद्ध नाटककार और निर्देशक फ़िरोज़ अब्बास खान, लेखक और ड्रेस विशेषज्ञ हामिश बाउल्स, सांस्कृतिक सिद्धांतकार, रंजीत होसकोटे की परफॉर्मेंस शामिल होंगी। इसके साथ इस प्रोग्राम में अमेरिकी क्यूरेटर जेफरी डिच भी मौजूद रहेंगे।
फिलहाल, मदरहुड के बाद ईशा की यह पहली झलक आपको कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।