ईशा अंबानी के जुड़वा बच्चों के नाम पर ज्योतिष और अंकशास्त्र की क्या है राय? जानें इस बारे में

19 नवंबर 2022 को मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी ने जुड़वा बच्चों आदिया और कृष्णा को जन्म दिया। आइए जानते हैं जुड़वा बच्चों के नामों के ज्योतिषीय और अंकशास्त्रीय महत्व के बारे में।

By Shivakant Shukla Last Updated: Nov 21, 2022 | 10:44:30 IST

दिग्गज बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी इन दिनों सातवें आसमान पर हैं, क्योंकि उनकी बेटी ईशा अंबानी (Isha Ambani) पहली बार मां बनी हैं। ईशा और उनके पति आनंद पीरामल को 19 नवंबर 2022 को जुड़वा बच्चों (एक लड़की और एक लड़के) का आशीर्वाद मिला था। ईशा और आनंद 12 दिसंबर 2018 को एक भव्य समारोह में शादी के बंधन में बंधे थे और 3 साल बाद अब दोनों माता-पिता बन चुके हैं।

ADVT
ADVT

20 नवंबर 2022 को ईशा अंबानी के माता-पिता मुकेश अंबानी और नीता अंबानी और आनंद पीरामल के माता-पिता स्वाति और अजय पीरामल ने एक आधिकारिक बयान जारी किया और अपने परिवार में दो नन्हे मुंचकिनों के आने की घोषणा की खबर से दुनिया को खुश कर दिया। उन्होंने खुलासा किया कि ईशा और आनंद को एक लड़का और एक लड़की हुई है, जिसका नाम उन्होंने आदिया और कृष्णा रखा है। आधिकारिक नोट में लिखा गया है, "हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हमारे बच्चों ईशा और आनंद को 19 नवंबर 2022 को जुड़वा बच्चों का आशीर्वाद मिला है। ईशा और बच्चे (बेटी आदिया और बेबी बॉय कृष्णा) अच्छे हैं।"

ADVT.
ADVT.

(नीता अंबानी ने बेटी ईशा के प्री-वेडिंग फंक्शन में देवर अनिल संग खेला था डांडिया, देखें वीडियो)

'द इंडियन एक्सप्रेस' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की बेटी आदिया के नाम का अर्थ 'शुरुआत या पहली शक्ति' है। नाम के संख्यात्मक महत्व के बारे में बताते हुए एक टैरो रीडर शिखा कुकरेजा ने बताया कि 'आदिया' नाम का अंक 5 है। उन्होंने उन लक्षणों का भी खुलासा किया जो 5 नंबर के लोगों में होते हैं और कहा, "इसका अर्थ शुरुआत या पहली शक्ति है। अंकज्योतिष मान 5 के आधार पर आदिया विकास-उन्मुख है और इसमें दूरदर्शी, साहसी, खर्चीले, स्वतंत्रता प्रेमी, बेचैन, आध्यात्मिक, साहसी, ऊर्जावान, जिज्ञासु, दूरदर्शी, आकर्षण और बड़े होने के लक्षण हैं।

ADVT.
ADVT.

रिपोर्ट में आगे टैरो रीडर ने ईशा अंबानी और आनंद पीरामल के बेटे के नाम का महत्व समझाया। उन्होंने साझा किया कि 'कृष्णा' नाम का अर्थ प्यार, स्नेह और शांति है और उन्होंने इस नाम के संख्यात्मक पहलुओं के बारे में भी बात की। कृष्ण के गुणों के बारे में बात करते हुए शिखा ने कहा, "'कृष्णा' नाम का अर्थ है प्रेम, शांति और स्नेह। नाम का अंक 8 है। नामांक के रूप में '8' वाला व्यक्ति व्यावहारिक, स्थिति प्रेमी, शक्ति चाहने वाला, भौतिकवादी, निष्पक्ष, आत्मनिर्भर और लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए दृढ़ संकल्पित होता है।

ईशा अंबानी अपनी निजी जिंदगी को सीक्रेट रखना पसंद करती हैं। हालांकि, शादी के बाद 'वोग' के साथ एक साक्षात्कार में ईशा ने अपने निजी जीवन के बारे में खुलासा किया था। उसी के बारे में बात करते हुए उन्होंने उन समानताओं और मतभेदों का खुलासा किया था, जो वह और उनके पति आनंद पीरामल एक-दूसरे के साथ साझा करते हैं और कहा था कि उन्होंने वास्तव में अपनी शादी का आनंद लिया था। यह बताते हुए कि आनंद उन्हें उनके पिता मुकेश अंबानी की याद दिलाते हैं, ईशा ने कहा था, "मैंने वास्तव में हमारी शादी का आनंद लिया, लेकिन यह वास्तव में उनके लिए मस्ती का विचार नहीं था। वह मुझसे ज्यादा आध्यात्मिक हैं, लेकिन हम ​काफी हद तक समान हैं। हम दोनों बहुत पारिवारिक हैं और हम दोनों को खाना बहुत पसंद है। मुझे याद है कि मेरी शादी में मेरे पिता ने जो भाषण दिया था, उसमें उन्होंने आनंद को पसंद करने के दस कारण गिनाए थे। यह खुश करने वाला था और पिताजी ने अंत में यह कहा था कि ये शायद वही दस चीजें हैं, जिनका उपयोग वह खुद का वर्णन करने के लिए भी करेंगे और यह सच है, कई तरह से आनंद मुझे मेरे पिता की याद दिलाते हैं।”

ADVT.
ADVT.

फिलहाल, हम ईशा अंबानी और आनंद पीरामल के जुड़वा बच्चों की एक झलक पाने के लिए और इंतजार नहीं कर सकते। तो आपका इनके बच्चों के नाम कैसे लगे? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

Anant के संगीत में Isha सिल्वर लहंगे में दिखीं स्टनिंग, भाभी Shloka ने व्हाइट साड़ी में बिखेरा जलवा

Deepika Padukone ने Anant-Radhika के 'संगीत' में क्लासी साड़ी में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, दिखीं सुंदर

Isha Ambani-Shloka-Radhika ने 'दीवानगी दीवानगी' गाने पर फैमिली डांस के लिए पहना एम्बेलिश्ड लहंगा

Mukesh Ambani ने पत्नी Nita और ग्रैंडचिल्ड्रेन के साथ री-क्रिएट किया बॉलीवुड सॉन्ग 'चक्के पे चक्का'

Radhika Merchant ने संगीत नाइट के लिए चुनी ऑफ-शोल्डर चोली, फिर से पहना अपना 'दुर्लभ हार'

Anant Ambani की 'संगीत' में Alia-Ranbir से MS Dhoni-Sakshi तक तमाम स्टार्स हुए शामिल, देखें लिस्ट

Anant-Radhika की संगीत में पहुंचीं दूल्हे की 'नानी-मौसी' Purnima-Mamta Dalal, बुआ Dipti भी आईं नजर

Anant-Radhika की शादी के लिए खूबसूरती से सजाया गया Ambani का 15,000 करोड़ का घर 'एंटीलिया'

Ambani Family की 'गरबा' नाइट की इनसाइड झलकियां: लैविश मेनू से डेकोरेशन तक सबकुछ था शानदार

Anushka-Vamika और Akaay नहीं, इस पर्सनैलिटी की फोटो है Virat Kohli के फोन वॉलपेपर पर, दिखी झलक

Nita Ambani ने 'गरबा' नाइट में पहना Manish Malhotra का 'जरदोजी' एम्ब्रॉयडरी वाला आइवरी लहंगा

BB OTT 3: Poulomi Das ने बाहर आते ही Ex-BF को कहा- 'मूर्ख', खुद को बताया उनकी लाइफ की 'बेस्ट चीज'

Sonakshi Sinha ने भाई Luv के Zaheer संग विवाद के बीच शेयर की क्रिप्टिक पोस्ट, लिखा- 'अपनी आवाज कम..'

BB OTT 3: Chandrika Dixit ने Sai Ketan Rao के मसाज ऑफर पर कहा- 'मेरा मर्द मुझे खा जाएगा'

Shloka Mehta ने 'गरबा डांडिया नाइट' में पहना रत्न-जड़ित ग्रीन लहंगा, Akash Ambani ने की ट्विनिंग

Mukesh Ambani ने Anant-Radhika को शादी के तोहफे में दी 4.5 करोड़ की लग्जीरियस कार

Shloka Mehta 'ममेरू' सेरेमनी में पिंक 'बंधनी' लहंगे में दिखीं गॉर्जियस, डायमंड सेट ने चुराई लाइमलाइट

जब Luv Sinha ने बताया था Sonakshi Sinha ने कभी नहीं मानी उनकी सलाह, कहा था- 'वह सुनती नहीं है..'

Armaan की दो शादियों पर कमेंट करने के लिए Rakhi Sawant पर भड़कीं Payal, कहा- 'पहले अपनी शादियां..'

Radhika Merchant 'डांडिया नाइट' में बनीं गुजराती ब्राइड, पहना श्रीनाथजी प्रिंटेड बंधनी लहंगा