23 अक्टूबर 2023 को एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने अपनी एक बर्थडे पोस्ट शेयर की, जिसके बाद से उनकी उम्र पर बहस छिड़ गई है। नेटिजंस का दावा है कि वह 50 साल की हो गई हैं, जबकि उन्होंने खुद को 48 का बताया है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अपनी शर्तों पर जीती हैं। 23 अक्टूबर 2023 को उन्होंने अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। एक्ट्रेस ने अपने बर्थडे पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा कि वह 48 की हो गई हैं, जिससे नेटिजंस थोड़े परेशान हो गए और उन्होंने कमेंट सेक्शन में एक्ट्रेस की उम्र को लेकर बहस छेड़ दी, क्योंकि उनका दावा है कि मलाइका अपनी असली उम्र छिपा रही हैं।
23 अक्टूबर 2023 को मलाइका ने अपने जन्मदिन समारोह से कुछ तस्वीरें साझा कीं। हालांकि, यह उनका कैप्शन था जिसने नेटिजंस को बहस करने पर मजबूर कर दिया। दरअसल, अभिनेत्री ने तस्वीरों के साथ लिखे नोट में खुलासा किया कि वह 48 साल की हो गई हैं, जिससे इंटरनेट पर खलबली मच गई। एक 'Reddit' यूजर ने मलाइका के बर्थडे पोस्ट का स्क्रीनशॉट शेयर किया और खुलासा किया कि उनकी असली उम्र 50 साल है और वह अपने फैंस को गुमराह कर रही हैं।
यूजर ने लिखा, "विकी (विकिपीडिया) के अनुसार, वह 50 साल की हो गई हैं और अर्जुन से 12 साल बड़ी हैं। वह बहुत खूबसूरत हैं, लेकिन इसे (उम्र) क्यों छिपाया जाए और कहानी बदलकर लोगों को क्यों चौंकाया जाए।" मलाइका की बर्थडे पोस्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें।
जैसे ही पोस्ट अपलोड किया गया, नेटिजंस ने कमेंट सेक्शन में बाढ़ ला दी। एक यूजर ने उनके और उनके बॉयफ्रेंड की उम्र के फासले पर कटाक्ष किया और लिखा, "एक अफवाह सुनी है, पता नहीं यह सच है या नहीं, वह अर्जुन के 48 साल का होने का इंतजार कर रही हैं, बस 8 साल और बाकी हैं!" एक अन्य ने मलाइका के अरबाज से दो साल बड़े होने पर कटाक्ष किया और कहा, "अगर अरबाज खान 56 साल के हैं और उन्होंने स्वीकार किया है कि वह उनसे 2 साल बड़ी हैं, तो इससे उनकी उम्र 58 हो जाती है, तो अपनी उम्र के बारे में झूठ बोलने का क्या मतलब है।"
हालांकि, विकिपीडिया की जानकारी के मुताबिक, मलाइका अरोड़ा 48 नहीं बल्कि 50 साल की हो गई हैं।
23 अक्टूबर 2023 को अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका के साथ एक रोमांटिक फोटो शेयर कर उन्हें बर्थडे विश किया था। फोटो में कपल किसी पार्टी में डांस करते हुए एक-दूजे की बाहों में खोया हुआ लग रहा था। यह कैमरे में कैद किया गया एक खूबसूरत पल था। फोटो के साथ अर्जुन ने एक नोट भी लिखा था। पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
Malaika Arora की नेट वर्थ: आलीशान घर से महंगी कारों व ड्रेसेस तक, क्वीन साइज लाइफ जीती हैं एक्ट्रेस, फोटोज देखने के लिए यहां क्लिक करें।
फिलहाल, मलाइका की उम्र के बारे में आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।