हाल ही में, दीपिका कक्कड़ को 'झलक दिखला जा 11' के सेट पर देखा गया, जिसके बाद नेटिजंस अनुमान लगा रहे हैं कि क्या रुहान के जन्म के 7 महीने बाद ही वह दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं। आइए आपको बताते हैं।
दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) और शोएब इब्राहिम टेलीविजन इंडस्ट्री के मोस्ट फेवरेट कपल्स में से एक हैं। दोनों 22 फरवरी 2018 को शादी के बंधन में बंधे थे। पांच साल की मैरिड लाइफ के बाद कपल ने 21 जून 2023 को अपने छोटे राजकुमार रुहान का स्वागत किया था। दीपिका और शोएब अक्सर फैंस को अपनी लाइफ की झलकियां दिखाते रहते हैं। शोएब वर्तमान में 'झलक दिखला जा 11' में कंटेस्टेंट हैं और एक प्यारी पत्नी होने के नाते दीपिका अक्सर सेट पर अपने बेटे को लेकर पति से मिलने आती हैं। हालांकि, 'झलक दिखला जा 11' के सेट पर दीपिका कक्कड़ की हालिया अपीयरेंस ने उनकी दूसरी प्रेग्नेंसी की अफवाहों को हवा देने का काम किया।
हाल ही में, शोएब इब्राहिम और उनके बेटे रुहान के साथ दीपिका कक्कड़ का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में शोएब के प्यारे परिवार को 'झलक दिखला जा 11' के सेट के बाहर खड़े पैपराजी के लिए पोज देते देखा जा सकता है। वीडियो में शोएब को ब्लू कलर की स्वेटशर्ट में देखा जा सकता है, जिसे उन्होंने ब्लैक पैंट के साथ जोड़ा था।
शोएब इब्राहिम को अपने बेटे रुहान को गोद में लिए देखा जा सकता है, जो प्रिंटेड ओनेसी में बहुत प्यारा लग रहा था। वहीं, दीपिका रेड कलर के अनारकली में बेहद प्यारी लग रही थीं। हल्के मेकअप और खुले बालों ने उनके लुक में चार-चांद लगा दिए थे। हालांकि, उन्होंने अपने दुपट्टे को इस तरह से पिनअप किया था, जिससे कि उनका पेट कवर रहे, जिसने नेटिजंस का ध्यान खींचा और उन्हें सरप्राइज कर दिया कि क्या वह दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं।
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।
जैसे ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, नेटिजंस अपनी राय देने के लिए कमेंट बॉक्स में पहुंच गए। नेटिजंस उत्साहित थे, क्योंकि उन्होंने अनुमान लगाया कि दीपिका अपने दुपट्टे की मदद से अपना बेबी बंप छुपा रही हैं। वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा, ''लगता है वह फिर से प्रेग्नेंट हैं।'' एक अन्य यूजर ने लिखा, ''वह फिर से प्रेग्नेंट लग रही हैं।'' तीसरे यूजर ने लिखा, ''हे भगवान, वह प्रेग्नेंट लगती हैं।'' यहां देखें नेटिजंस की प्रतिक्रियाएं।
Dipika Kakar ने अपने 6 महीने के बेटे Ruhaan को ब्रेस्टफीडिंग कराना किया बंद, व्लॉग में बताई वजह...पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
'ईटाइम्स' को दिए एक इंटरव्यू में शोएब इब्राहिम ने कहा था कि रुहान उनकी आंखों का तारा हैं। अभिनेता से पूछा गया था कि वह अपने वर्क-लाइफ के बीच संतुलन कैसे बनाए रखते हैं। इस पर उन्होंने साझा किया था कि वह अपने बेटे को बहुत याद करते हैं और जब भी वह दीपिका से फोन पर बात करते हैं, तो वह रुहान को सेट पर ले आती हैं।
21 जून 2023 को अपने इंस्टा हैंडल पर शोएब ने एक पिक्चर नोट पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने अपने फैंस के साथ खुशखबरी साझा की थी और खुलासा किया था कि उन्हें एक छोटे राजकुमार का आशीर्वाद मिला है। बाद में कपल ने यह भी बताया था कि उन्होंने अपने बेटे का नाम रुहान रखा है। हालांकि, 21 सितंबर 2023 को रुहान के जन्म के तीन महीने बाद दीपिका और शोएब ने अपने इंस्टा हैंडल पर बेटे का चेहरा दिखाने के लिए एक क्यूट फोटो शेयर की थी।
जब Dipika Kakar के बेटे Ruhaan 6 महीने के हुए पूरे, लविंग मॉम ने लवली फोटो के साथ लिखा था स्वीट नोट, पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
फिलहाल, आपको क्या लगता है दीपिका दोबारा प्रेग्नेंट हैं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।