हाल ही में, एक्ट्रेस आलिया भट्ट की एक अनदेखी फोटो सामने आई है, जिसमें वह अपना बेबी बंप छुपाने का प्रयास करती दिख रही हैं। आइए आपको दिखाते हैं वो फोटो।
बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने कुछ दिनों पहले अपनी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी की घोषणा करके सभी को चौंका दिया था। अभिनेत्री वर्तमान में अपने हॉलीवुड डेब्यू प्रोजेक्ट 'हार्ट ऑफ स्टोन' की शूटिंग कर रही हैं, जिसमें वह हॉलीवुड स्टार गैल गैडोट और जेमी डोर्नन के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करती नजर आएंगी।
(ये भी पढ़ें- पापा बनने से पहले रणबीर कपूर ने बताया- 'बच्चों के साथ कैसा है उनका रिश्ता', बॉन्डिंग पर की बात)
14 अप्रैल 2022 को अपनी शादी के तुरंत बाद, जब आलिया शूटिंग के लिए रवाना हुईं, तो उन्हें लंदन में अपने पति रणबीर कपूर के परिवार के साथ कुछ क्वालिटी समय बिताते हुए देखा गया था। कुछ दिनों पहले, रणबीर के चचेरे भाई अरमान जैन ने इंस्टाग्राम पर अपने गेट-टुगेदर से कुछ तस्वीरें साझा की थीं, जिनमें आलिया को ब्लैक कलर की ड्रेस पहने देखा जा सकता था।
इसी पार्टी से अब एक और अनदेखी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें आलिया को ब्लैक कलर की ढीली ड्रेस पहने और हाथों से अपने बेबी बंप को ढंकते हुए देखा जा सकता है। ऐसा लग रहा है कि, आलिया इस अनदेखी तस्वीर में अपने बेबी बंप को छुपाने की कोशिश कर रही हैं। तस्वीर में आलिया को फिल्म निर्माता करण जौहर और एक फैन के साथ पोज देते हुए देखा जा सकता है। यहां देखें फोटो।
(ये भी पढ़ें- रणबीर कपूर-आलिया भट्ट की महंगी संपत्तियां: आलीशान घरों से लग्जरी कारों तक के मालिक हैं दोनों)
आलिया ने एक प्यारी सी सोशल मीडिया पोस्ट के साथ अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा दुनिया के सामने साझा की थी। शेयर की गई तस्वीर में आलिया और रणबीर को सोनोग्राफी मशीन को देखते हुए देखा जा सकता है। इसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा था, "हमारा बेबी ….. जल्द ही आ रहा है।"
आलिया भट्ट जल्द ही बॉलीवुड में सबसे कम उम्र की मांओं में से एक बनने जा रही हैं और उन्होंने इस मानसिकता को तोड़ दिया है कि, एक महिला अपने व्यस्त कार्यक्रम के बीच गर्भवती होने का फैसला नहीं ले सकती है। अपनी एज गैप के कारण रणबीर कपूर को डेटिंग करने के लिए अभिनेत्री को ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा है, लेकिन दोनों ने कभी इस पर ध्यान नहीं दिया और दुनिया के सामने साबित कर दिया कि, अंत में प्यार की जीत होती है। आलिया और रणबीर ने 14 अप्रैल 2021 को एक अंतरंग समारोह में शादी की थी। 5 साल तक डेटिंग करने के बाद जोड़े ने अपने प्रियजनों की उपस्थिति में सात फेरे लिए थे। यह जोड़ी पहली बार अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा' में मुख्य जोड़ी के रूप में दिखाई देगी। फिल्म 9 सितंबर 2022 को स्क्रीन पर हिट होने के लिए तैयार है।
(ये भी पढ़ें- रणबीर कपूर ने बताया- '250 रुपये मिली थी पहली सैलरी', मां नीतू ने दी थी ऐसी प्रतिक्रिया)
फिलहाल, एक्ट्रेस आलिया भट्ट की लेटेस्ट फोटो आपको कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।