एक्टर आमिर खान की बेटी इरा खान आज यानी 8 मई 2021 को 24 वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस मौके पर इरा को उनके बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे ने खास अंदाज में बर्थडे विश किया है। आइए बताते हैं इसके बारे में।
बॉलीवुड इंडस्ट्री के ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ कहे जाने वाले अभिनेता आमिर खान (Aamir Khan) की बेटी इरा खान (Ira Khan) बेशक फिल्मी दुनिया से दूर रहती हैं। लेकिन इरा किसी पॉपुलर स्टार किड से कम नहीं है। आज यानी 8 मई 2021 को इरा 24वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास मौके पर इरा खान के बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे (Nupur Shikhare) ने अपनी लेडीलव को स्पेशल अंदाज में बर्थडे विश किया है। नुपुर ने सोशल मीडिया पर इरा की दो तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उन्होंने इरा का बचपन और जवानी दोनों को दिखाया गया है। आइए आपको दिखाते हैं वो तस्वीरें।
पहले आप ये जान लीजिए, इरा खान अपनी लव लाइफ को लेकर हमेशा चर्चाओं में रही हैं। जून 2019 में उन्होंने म्यूजिशियन मिशाल कृपलानी के साथ अपना रिलेशनशिप कंफर्म किया था, लेकिन एक साल के अंदर ही अप्रैल 2020 में दोनों का ब्रेकअप हो गया था। मिशाल से ब्रेकअप के कुछ ही महीनों बाद इरा ने अपने पिता आमिर खान के फिटनेस ट्रेनर नुपुर को डेट करना शुरू कर दिया था और फिर दोनों ने फरवरी 2021 के ‘वैलेंटाइन वीक’ में अपने रिलेशनशिप को पब्लिक कर दिया था।
(ये भी पढ़ें: स्मृति खन्ना ने बचपन की बातों को किया याद, लिखा- 'मम्मी कहती थीं, जब खुद मां बनोगी तब पता चलेगा'
आइए अब आपको नुपुर शिखरे का लेटेस्ट पोस्ट दिखाते हैं। दरअसल, नुपुर शिखरे ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी गर्लफ्रेंड इरा खान की दो क्यूट तस्वीरें शेयर की हैं, जिसके जरिए उन्होंने अपनी लविंग गर्लफ्रेंड इरा को बर्थडे विश किया है। पहली तस्वीर इरा के बचपन की है। इस तस्वीर में क्यूट इरा कैमरे की तरफ देख रही हैं। इस दौरान उन्होंने व्हाइट कलर की फ्रॉक पहनी है। वहीं, दूसरी तस्वीर इरा की कुछ समय पहले की है। इस फोटो में देखा जा सकता है कि, इरा जमीन पर बैठी हुई हैं। इस दौरान इरा खान के साथ उनका डॉग भी मौजूद है और वह उसे बड़े प्यार से निहार रही हैं। लुक की बात करें तो, वह हमेशा की तरह अपने कैजुअल आउटफिट में नजर आ रही हैं। नुपुर द्वारा शेयर की गई इन तस्वीरों को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।
(ये भी पढ़ें: मीरा राजपूत ने दोनों बहनों संग बचपन की फोटो की शेयर, बेहद क्यूट लग रहीं शाहिद कपूर की वाइफ)
इन तस्वीरों के साथ इरा के बॉयफ्रेंड नुपुर ने एक प्यारा कैप्शन भी दिया है। उन्होंने लिखा है, ‘हाय इरा खान, हैप्पी बर्थडे माय लव... बहुत कुछ है, जो मैं कहना चाहता हूं, लेकिन मैं इसे सिंपल रख रहा हूं। मैं आपसे प्यार करता हूं। #birthday #love #bubs।’
(ये भी पढ़ें: अदिति मलिक ने बेटे के साथ पहली फोटो की शेयर, लिखा- 'जिस दिन बच्चा पैदा होता है, उसी दिन मां भी')
इरा खान और नुपुर शिखरे ने जब से अपना रिलेशनशिप पब्लिक किया है, तभी से वह अक्सर एक-दूसरे के साथ तस्वीरें व वीडियोज शेयर करते रहते हैं। बीते दिनों, इरा खान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें इरा अपने बॉयफ्रेंड नुपुर से बॉक्सिंग सीखती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि, नुपुर अपनी लेडीलव को बॉक्सिंग सीखा रहे हैं। लेकिन बीच में इरा अपनी सुरक्षा नहीं कर पाती हैं और नुपुर उन्हें किक करने का हिंट देते हैं। और फिर इसके बाद इरा अपने बॉयफ्रेंड को गले लगा लेती हैं। इसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा था, 'किक-बॉक्सिंग स्पष्ट रूप से मेरी चीज नहीं है। मेरी बाहें भी क्या कर रही हैं? इसके अलावा ... पोपॉय को गिराना मेरे बस की बात नहीं है। #fail #firstclass #surpriseattack।'
नुपुर शिखरे ने 7 अप्रैल 2021 को अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक रोमांटिक तस्वीर शेयर की थी, जिसे इरा ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से रीशेयर किया था। इस तस्वीर के जरिए कपल ने फैंस को बताया था कि, दोनों लॉकडाउन के लिए तैयार हैं। इस फोटो में देखा जा सकता है कि, इरा और नुपुर प्यार से एक-दूसरे को देख रहे हैं। लेकिन दोनों ने अजीब तरह का मुंह बनाया हुआ है। इस तस्वीर को फैंस ने खूब पसंद किया था।
फिलहाल, हम भी इरा खान को उनके जन्मदिन की ढेर सारी बधाई देते हैं। तो आपको नुपुर शिखरे द्वारा इरा खान की शेयर की गई तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं और अगर आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो जरूर दें।