हाल ही में, हमें अंबानी फैमिली द्वारा वंचितों के लिए होस्ट किए गए सामूहिक विवाह समारोह की झलकियां मिली हैं। आइए आपको दिखाते हैं।
बिजनेसमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) और नीता अंबानी (Nita Ambani) के छोटे बेटे अनंत अंबानी 12 जुलाई 2024 को अपनी मंगेतर राधिका मर्चेंट संग शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं। इससे पहले, नीता और मुकेश ने मुंबई से 100 किमी की दूरी पर स्थित पालघर क्षेत्र के 50 से अधिक वंचित जोड़ों के लिए सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया, जिसकी कुछ झलकियां सामने आई हैं।
2 जुलाई 2024 को अंबानी फैमिली ने 'रिलायंस कॉर्पोरेट पार्क' में 50 से अधिक वंचित जोडों के लिए सामूहिक विवाह का आयोजन किया, जिसमें करीब 800 लोगों के उपस्थित होने की जानकारी है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों के लिए एक शानदार डिनर का आयोजन किया गया है। नीता अंबानी और मुकेश अंबानी भी अपने परिवार के सदस्यों के साथ सामूहिक विवाह में शामिल हुए और नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। उन्होंने हाथ जोड़कर कार्यक्रम स्थल में प्रवेश किया और उपस्थित सभी लोगों का अभिवादन किया।
सामूहिक विवाह से सामने आई झलकियों में हम नीता को अपने पति मुकेश के साथ बैठकर मंत्रों का जाप करते हुए भी देख सकते हैं। इस कार्यक्रम के लिए नीता अंबानी ने रेड कलर की ट्रेडिशनल साड़ी पहनी थी, जिसके बॉर्डर पर गोल्डन बर्डी प्रिंट थे। इसके साथ ही उनके पल्लू पर कुछ श्लोक भी थे। उन्होंने अपने लुक को मैचिंग ब्लाउज और ट्रेडिशनल ज्वेलरी के साथ निखारा था। बोल्ड आईज, रेड लिपस्टिक और बन हेयरस्टाइल में नीता किसी रानी से कम नहीं लग रही थीं।
Anant Ambani-Radhika की संगीत सेरेमनी में उनके दोस्त डांस परफॉर्मेंस के जरिए दिखाएंगे उनकी लव स्टोरी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
कथित तौर पर, कार्यक्रम में वर्ली जनजाति द्वारा प्रस्तुत पारंपरिक 'तारपा नृत्य' की मेजबानी की जाएगी। झलकियों में हम उस पूरी जगह को देख सकते हैं, जिसे फूलों से सजाया गया था। इसके अलावा, हम वहां बैठे जोड़ों को भी देख सकते हैं, जो ट्रेडिशनल आउटफिट पहने हुए नजर आए।
रिपोर्ट्स के अनुसार, सामूहिक विवाह समारोह में शादी करने वाले जोड़ों को अंबानी परिवार की ओर से कुछ उपहार भी दिए जाएंगे, जिनमें एक मंगलसूत्र, अंगूठी और नोज रिंग शामिल हैं। इसके अलावा, उन्हें बिछिया और पायल जैसे चांदी के आभूषण भी भेंट किए जाएंगे, जबकि प्रत्येक दुल्हन को स्त्रीधन के रूप में 1 लाख 1 रुपए का चेक भी दिया जाएगा।
इसके अलावा, शादीशुदा जोड़ों को एक साल के लिए पर्याप्त किराना और घरेलू सामान उपहार में दिया जाएगा, जिसमें विभिन्न प्रकार की 36 जरूरी चीजें और बर्तन, गैस स्टोव, मिक्सर, पंखे और साथ ही गद्दे व तकिए शामिल हैं।
Nita Ambani ने शादी से पहले 'बहू' Radhika Merchant के लिए वाराणसी से की साड़ी की शॉपिंग। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
फिलहाल, अंबानी परिवार द्वारा वंचित लोगों के लिए आयोजित किए गए सामूहिक विवाह समारोहों के बारे में आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।