क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी व एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के नए साल 2022 का जश्न बेहद खास था, उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के आइरीन कंट्री लॉज में इसे सेलिब्रेट किया। आइए आपको इसकी झलकियां दिखाते हैं।
नए साल के रूप में 2022 का आगमन हो चुका है और महामारी के प्रकोप को देखते हुए ज्यादा से ज्यादा सेलिब्रेशन बंद दरवाजों के अंदर हो रहे हैं। सेलिब्रिटी भी या तो अज्ञात स्थानों पर चले गए हैं या अपने परिवार और करीबी दोस्तों के साथ घर पर नए साल की शुरुआत कर रहे हैं।
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) और उनकी पत्नी व एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) के नए साल 2022 का जश्न बेहद खास था, क्योंकि उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के आइरीन कंट्री लॉज में न्यू ईयर का वेलकम किया। नए साल की पूर्व संध्या पर अभिनेत्री ने सभी को बधाई देने के लिए एक तस्वीर शेयर की है। उन्होंने अपने लविंग हसबैंड विराट कोहली के साथ सेलिब्रेशन की एक फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'वह साल जिसने हमें सबसे बड़ी खुशी दी है, जिसे मैंने जाना है। तो, दिल से आभार 2021, धन्यवाद!'
इसके अलावा, अनुष्का शर्मा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर सेलिब्रेशन के कुछ वीडियोज शेयर किए हैं। इन वीडियोज में हम कपल को न्यू ईयर सेलिब्रेट करते हुए देख सकते हैं। इस दौरान एक बड़ा केक लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। इसमें एक तस्वीर भी है, जिसमें कपल मुस्कुराते हुए कैमरे के लिए पोज दे रहा है। यहां देखें वो वीडियोज और फोटो।
विराट कोहली की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने 30 दिसंबर 2021 को दक्षिण अफ्रीका के सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका टीम पर 113 रन से जीत दर्ज की थी। यह आयोजन स्थल पर भारत की पहली टेस्ट जीत थी। ऐसे में 2021 का अंत बेहतर तरीके से हुआ। टेस्ट मैच में जीत दर्ज होने के बाद अनुष्का शर्मा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर अपने पति विराट कोहली की एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें क्रिकेटर स्माइल के साथ कैमरे के लिए पोज दे रहे हैं। इस फोटो के साथ एक हार्ट इमोजी शेयर करते हुए अनुष्का शर्मा ने लिखा था, “साउथ अफ्रीका में इस व्यू को एंजॉय कर रही हूं।”
अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने 11 जनवरी 2021 को अपने पहले बच्चे के रूप में बेटी का स्वागत किया था। बेटी के घर में आगमन के बाद कपल ने अपनी बच्ची का नाम 'वामिका' बताया था, जो देवी दुर्गा के विभिन्न नामों में से एक है। इस जोड़े ने अपनी बेटी को लाइमलाइट से दूर रखने का फैसला किया है, यही वजह है कि, अभी तक उन्होंने अपनी बच्ची का चेहरा नहीं दिखाया है। कपल ने मीडिया से भी इस बात के लिए आग्रह किया है कि, वह उनकी बेटी की प्राइवेसी को बनाकर रखने में उनकी मदद करें।
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने 11 दिसंबर 2017 को इटली के टस्कनी में शादी की थी। उनकी शादी उस साल की सबसे चर्चित शादियों में से एक रही थी। हाई प्रोफाइल शादी परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में हुई थी।
फिलहाल, आपको अनुष्का द्वारा शेयर की गई न्यू ईयर सेलिब्रेशन की झलकियां कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।