मलाइका अरोड़ा ने दिखाया अपना लिविंग रूम, प्राचीन झूमर से फ्रेंच विंडो पैनल तक सब कुछ है यूनिक

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टा हैंडल पर अपने आरामदायक लिविंग रूम के अंदर एक झलक दिखाते हुए एक वीडियो साझा किया है। आइए आपको दिखाते हैं।

By Shivakant Shukla Last Updated: Jan 18, 2022 | 12:39:50 IST

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) पिछले करीब दो दशकों से अधिक समय से ग्लैमर की दुनिया की सक्रिय सदस्य हैं। उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में 'छैय्यां छैय्यां' गाने के साथ अपनी पहचान बनाई थी और वर्षों से खुद को एक ब्रांड के रूप में स्थापित किया है। अपने फिटनेस मंत्र से लेकर अपने फैशन गेम तक, मलाइका ने अपनी कड़ी मेहनत से लोगों का दिल जीता है। मलाइका पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों रूप में लोगों के लिए एक प्रेरणा हैं। य​हां हम आपको मलाइका के लिविंग रूम की एक झलक दिखाने जा रहे हैं।

ADVT
ADVT

पहले तो ये जान लीजिए कि, अभिनेता अरबाज खान के साथ अपने 19 साल के लंबे विवाहित जीवन को समाप्त करने के बाद मलाइका अरोड़ा वर्तमान में अभिनेता अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। मई 2021 में खबर आई थी कि, अर्जुन ने मलाइका का पड़ोसी बनने के लिए मुंबई के बांद्रा में एक आलीशान स्काई-विला खरीदा है। 'द टाइम्स ऑफ इंडिया' की रिपोर्ट के अनुसार, अर्जुन ने समुद्र के सामने 4BHK की संपत्ति को खरीदी है, जिसकी कीमत लगभग 20 से 23 करोड़ रुपये है। उनका नया विला बांद्रा पश्चिम में 81 औरियेट की 26-मंजिल पर है। लव बर्ड्स के अलग होने की भी खबर थी, लेकिन अर्जुन ने इन रिपोर्टों को खारिज कर दिया था।

ADVT.
ADVT.

अब आइए आपको दिखाते हैं मलाइका के लिविंग रूम की झलक। दरअसल, बीते दिनों अपने इंस्टा हैंडल पर मलाइका अरोड़ा ने एक वीडियो साझा किया था, जिसमें उन्हें एक धारीदार पायजामा में अपने बालों को एक पोनीटेल में बांधे हुए देखा जा सकता है। इस दौरान वह जूस का आनंद ले रही थीं। वीडियो में उन्होंने अपने फैंस को अपने लिविंग रूम में अंदर की झलक दिखाई है। मलाइका एक सफेद सोफे के बगल में बैठी थीं, जिसमें कई साइज के मैचिंग कुशन लगे हैं। उसके पीछे की छत को एक प्राचीन ज्यामितीय पैटर्न वाले झूमर से सजाया गया था। उनके दायीं ओर का फ्रेंच विंडो पैनल उनके कमरे में सही मात्रा में धूप देने के लिए पर्याप्त है। कमरे को सफेद पर्दे, एक कॉफी टेबल के साथ और भी बढ़ाया गया है, जिसमें लाल गुलाब के फूलदान और फ्रेम से भरी दीवार है। 

(ये भी पढ़ें- मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ब्रेकअप को खारिज करने के बाद लंच डेट पर दिखे साथ)

इसके पहले, 8 जुलाई 2021 को अपनी इंस्टा स्टोरी पर मलाइका अरोड़ा ने अपने लिविंग रूम की एक तस्वीर साझा की थी और लिखा था, "मैजिक ओवर लाइट।" फोटो में उनके लिविंग एरिया के दूसरी तरफ का सीन दिखा रहा का। ये कमरा उनके उत्तम दर्जे का व्यक्तित्व बताता है। उनके रहने वाले कमरे में एक-दूसरे के विपरीत रंगों के दो सोफे और उनके बीच एक सफेद संगमरमर की कॉफी टेबल रखी गई है। कॉफी टेबल को फूलों के गुलदस्ते से सजाया गया है और सोफे के किनारे, कोई साइड टेबल, एक लैंप पोस्ट और फूलों के बर्तनों का एक सेट देखा जा सकता है। फ्रेंच विंडो पैनल बाहर के दृश्य की एक झलक देते हैं।

ADVT.
ADVT.

अगस्त 2021 में एक मीडिया पोर्टल ने अर्जुन कपूर की संपत्ति की तुलना मलाइका अरोड़ा की कुल संपत्ति से करते हुए एक स्टोरी प्रकाशित की थी। फिल्मों में मलाइका के डांस नंबरों के बारे में बात करने से लेकर रियलिटी शोज से उनकी कमाई का उल्लेख करने तक समाचार पोर्टल ने दावा किया था कि, अभिनेत्री की कुल संपत्ति लगभग 100 करोड़ रुपए है। रिपोर्ट में आगे कहा गया था कि, वह अपने प्रेमी अर्जुन पर हावी हैं, क्योंकि उनकी कुल संपत्ति लगभग 88 करोड़ रुपए है।

(ये भी पढ़ें- मौनी रॉय की शादी के लिए संगीत रस्म की तैयारी पूरी, BF सूरज नांबियार संग ऐसी थी पहली मुलाकात)

ADVT.
ADVT.

इस पर अर्जुन कपूर मीडिया पोर्टल पर जमकर बरसे थे और उन्होंने इसे एक पोस्ट के जरिए 'दुखद और शर्मनाक' बताया था। अर्जुन ने बाद में अपना पोस्ट डिलीट कर दिया था, उसी का एक स्क्रीनशॉट इंटरनेट पर वायरल हो गया था। इस खबर की धज्जियां उड़ाते हुए अर्जुन ने लिखा था, " 2021 में इस तरह की हेडलाइन को पढ़ना दुखद और शर्मनाक है। बेशक, वह अच्छी कमाई करती हैं और इतने सालों तक काम किया है। किसी की तुलना किसी से न की जाए।"

वर्क फ्रंट की बात करें तो, मलाइका अरोड़ा को आखिरी बार रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर 2' को जज करते हुए देखा गया था। फिलहाल, आपको एक्ट्रेस के लिविंग रूम की झलक कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

'फ्लाइंग बीस्ट' Gaurav और Ritu की लव स्टोरी: परिवार से ये बात छिपाकर रचाई थी शादी, जानें पूरी कहानी

Sonakshi Sinha और Zaheer Iqbal ने 7 साल तक अपने रिश्ते को छिपाने की बताई वजह, कहा- 'नज़र..'

Palak Sindhwani ने 'TMKOC' के प्रोड्यूसर्स पर लगाया मानसिक उत्पीड़न का आरोप, जानें पूरा मामला

जानें कौन हैं Vivek Oberoi की पत्नी Priyanka Alva Oberoi? जिनके पिता Jeevaraj थे कर्नाटक के पूर्व CM

Urvashi Rautela ने Rishabh Pant संग डेटिंग रूमर्स पर की बात, बोलीं- 'ये मीम्स और अफवाहें..'

वायरल 'कुल्हड़ पिज्ज़ा' कपल ने बेटे 'Waris' के पहले बर्थडे पर दिखाया उसका फेस, पार्टी में किया डांस

Amitabh Bachchan ने लाइफ में मुश्किल परिस्थितियों से निपटने पर की बात, लिखा- 'मेरे पैरेंट्स क्या..'

जानें कौन थे Malika Arora के पिता Anil Arora? मर्चेंट नेवी में करते थे काम, छत से कूदकर दी जान

Anushka Sharma ने Vamika को हेल्दी खाना खिलाने की बताई ट्रिक, बेटी के रिएक्शन का भी किया खुलासा

Honey Singh ने Shalini Talwar और Tina संग अलगाव पर की बात, Heera Sohhal संग डेटिंग का दिया हिंट

Nita Ambani ने पटोला साड़ी के साथ पहना 'राधा-कृष्ण' इंस्पायर्ड ब्लाउज, दी गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं

Anushka Sharma अपने बच्चों के लिए Virat संग बनाती हैं खाना, कहा- 'मैं उनकी रूटीन का ध्यान रखती हूं'

Anand Mahindra की कुल संपत्ति है 17,000 करोड़, लेकिन रहते हैं अपने 'दादाजी' के घर में, जानें वजह

Zareen Khan-Shivashish Mishra का डेटिंग के 3 साल बाद हुआ ब्रेकअप, इंस्टा पर एक-दूजे को किया अनफॉलो

Dalljiet Kaur ने Nikhil Patel की GF Safeena के शादीशुदा और दो बच्चों की मां होने का किया खुलासा

कौन हैं Shiv Nadar? गैरेज में की थी HCL स्थापना, हर दिन दान करते हैं 5.6 करोड़ रुपए, जानें नेटवर्थ

Aishwarya-Abhishek का दुबई एयरपोर्ट से वीडियो हुआ वायरल, फैंस ने पूछा- 'क्या ये लेटेस्ट है?'

कहां हैं 'IC 814' हाईजैक फ्लाइट के Rupin Katyal की विधवा Rachna Katyal? कर रहीं ये काम

जानें Mukesh Ambani की फिटनेस का राज, बिना किसी वर्कआउट के ये चीजें खाकर घटाया 15 Kg वजन

Anita Hassanandani को Eijaz Khan संग रिश्ते में करियर का त्याग करने का है पछतावा, कही ये बात