हाल ही में, अभिनेता सरथकुमार की बेटी वरलक्ष्मी सरथकुमार की मेहंदी की झलकियां सामने आई हैं। आइए आपको दिखाते हैं।
मशहूर अभिनेता सरथकुमार की बेटी वरलक्ष्मी सरथकुमार (Varalaxmi Sarathkumar) जल्द ही अपने मंगेतर निकोलाई सचदेव संग शादी करने के लिए तैयार हैं, जिनसे उन्होंने मार्च 2024 में सगाई की थी। कपल 2 जुलाई को शादी करने वाला है और इससे पहले, हमें उनकी मेहंदी सेरेमनी की झलकियां मिली हैं।
सरथकुमार की सौतेली बेटी वरलक्ष्मी की मेहंदी की झलकियों में हम जल्द ही शादी करने वाले कपल को एक-दूसरे के साथ पोज देते हुए देख सकते हैं। होने वाली दुल्हन ने इस फंक्शन के लिए मस्टर्ड येलो कलर का क्रेप लहंगा सेट पहना था, जिसमें अभिनेत्री बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने अपने लुक को स्टेटमेंट चोकर, इंगेजमेंट रिंग और मांग टीका के साथ निखारा था।
हल्के मेकअप और खुले बालों ने उनके लुक में चार-चांद लगा दिए थे। वहीं, होने वाले दूल्हे निकोलाई की बात करें, तो उन्होंने डार्क ग्रीन कलर का कुर्ता और व्हाइट पायजामे के साथ बेज कलर का दोशाला पहना था। एक स्टेटमेंट नेकपीस ने उनके लुक को फाइनल किया था। एक अन्य फोटो में हम सरथकुमार और उनकी पत्नी राधिका को एक-दूसरे के साथ पोज देते हुए देख सकते हैं।
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।
बता दें कि निकोलाई सचदेव और वरलक्ष्मी सरथकुमार ने मार्च 2024 में सगाई की थी। कपल ने पारंपरिक समारोह में सगाई की थी। अभिनेत्री अपनी सगाई के दिन व्हाइट कलर की कसावु साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं और उन्होंने इसे रेड ब्लाउज के साथ पेयर किया था, जिसमें हर तरफ चांदी का काम था। एक स्टेटमेंट नेकपीस और मैचिंग इयररिंग्स ने उनके लुक को अंतिम रूप दिया था। दूसरी ओर, निकोलाई सफेद कुर्ता और कसावु धोती में अच्छे लग रहे थे।
बता दें कि निकोलाई सचदेव की पहली शादी कविता से हुई थी और उनकी एक 15 साल की बेटी है। जैसे ही यह जानकारी ऑनलाइन सामने आई, नेटिजंस ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया था। इसके अलावा, ट्रोल्स ने उनके लुक पर भी कमेंट्स किए थे। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए वरलक्ष्मी ने एक साक्षात्कार में साझा किया था कि कोई फर्क नहीं पड़ता कि कोई कुछ भी कहता है, निकोलाई उनकी नजर में बेहद अच्छे हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
फिलहाल, आपको वरलक्ष्मी की मेहंदी की झलकियां कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।