भारतीय राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री डैडी बन गए हैं। आइए आपको बताते हैं।
भारत के फुटबॉल आइकन सुनील छेत्री (Sunil Chhetri) ने अपनी पत्नी सोनम भट्टाचार्य (जो पूर्व भारतीय अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर सुब्रत भट्टाचार्य की बेटी हैं) के साथ अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है। इसी के साथ कपल ने अपनी लाइफ में नई जर्नी शुरू की है।
'न्यूज18 बांग्ला' के अनुसार, सोनम को प्रेग्नेंसी के दौरान डेंगू का पता चला था, लेकिन बताया गया है कि मां और बेबी दोनों स्वस्थ हैं। छेत्री यकीनन अपने फुटबॉल इतिहास में भारत के बेस्ट खिलाड़ी हैं। उन्होंने देश के लिए 92 गोल किए हैं, जो उन्हें अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी, ईरान के अली डेई और पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बाद अंतरराष्ट्रीय इतिहास में चौथा सबसे ज्यादा गोल करने वाला खिलाड़ी बनाता है।
उन्होंने हाल ही में, 'साउथ एशियन फुटबॉल फेडरेशन चैंपियनशिप' में भारत के लिए परफॉर्मेंस किया था, जहां उन्होंने भारत को 9वां खिताब दिलाया और देश के लिए 5 गोल के साथ टूर्नामेंट में टॉप स्कोरर बनने में सफल रहे। उन्होंने 'Most Valuable Player' का पुरस्कार भी जीता।
भारतीय फुटबॉल में छेत्री का योगदान बहुत बड़ा रहा है। यह संभव नहीं है कि कोई भी अंतरराष्ट्रीय सर्किट में उनकी बराबरी कर सके, क्योंकि 39 साल के होने के बावजूद वह हमेशा की तरह एक्टिव दिखते हैं। वह 'इंडियन सुपर लीग' (आईएसएल) में 135 मैचों में 56 गोल के साथ दूसरे सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने 'आईएसएल', 'बेंगलुरु एफसी' और 'मुंबई सिटी एफसी' जैसी टीमों का प्रतिनिधित्व किया है। उन्होंने आई-लीग में 'चर्चिल ब्रदर्स', 'मोहन बागान', 'डेम्पो', 'ईस्ट बंगाल' और अन्य टीमों को भी लीड किया है।
4 दिसंबर 2017 को कोलकाता में एक ग्रैंड वेडिंग करने के करीब 6 साल बाद सुनील और सोनम ने पैरेंटहुड जर्नी शुरू की है। सुनील छेत्री ने जून 2023 इंटरनेशनल कप में Vanuatu के खिलाफ भारत के लिए अपना 86वां गोल किया था। इसी दौरान स्टेडियम में ही उन्होंने खास अंदाज में अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी। देखने के लिए यहां क्लिक करें।
फिलहाल, हम भी सुनील छेत्री को उनकी नई जर्नी के लिए ढेर सारी बधाई देते हैं।