हाल ही में, भारतीय क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे दूसरी बार पिता बने हैं। अपनी बेटी आर्या के तीसरे जन्मदिन पर उन्होंने एक बेटे का वेलकम किया है। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।
भारतीय क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) और उनकी प्यारी पत्नी राधिका धोपावकर (Radhika Dhopavkar) 5 अक्टूबर 2022 को दूसरी बार पैरेंट्स बने हैं। अंजिक्य ने एक तस्वीर नोट के साथ सोशल मीडिया के जरिए अपनी इस गुड न्यूज को साझा किया है, साथ ही ये भी बताया है कि उनकी पत्नी और बेटा दोनों ठीक हैं।
पहले ये जान लीजिए कि अंजिक्य रहाणे और राधिका ने 26 सितंबर 2014 को मराठी रीति-रिवाजों के साथ शादी की थी। शादी के 5 साल बाद कपल ने 5 अक्टूबर 2019 को अपनी बेटी आर्या का स्वागत किया था। अब यह भी संयोग की बात ही है कि बेटी के तीसरे जन्मदिन पर यानी 5 अक्टूबर को ही कपल ने अपने बेटे का वेलकम किया है।
अजिंक्य ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपने बेटे के जन्म की घोषणा की। एक फोटो नोट शेयर करते हुए क्रिकेटर ने बताया है कि उनकी पत्नी व न्यू बोर्न बेबी बॉय बिल्कुल ठीक हैं। रहाणे ने अपनी इस पोस्ट में लिखा है, ''इस सुबह (5 अक्टूबर) राधिका और मैंने अपने बेटे का इस दुनिया में स्वागत किया है। राधिका व बेटा दोनों ठीक हैं और पूरी तरह स्वस्थ हैं। आप सभी को प्यार और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद।''
(ये भी पढ़ें- आलिया भट्ट को नहीं पता है अपना बैंक बैलेंस, कहा- 'मेरी मां संभालती हैं मेरे पैसे')
बता दें कि अंजिक्य और राधिका की शादी एक क्रिकेट स्टार स्टटेड वेडिंग थी, जिसमें उनके कई साथी क्रिकेटर और 'बीसीसीआई' के सदस्य शामिल हुए थे। शादी के लिए दूल्हा-दुल्हन ने पारंपरिक महाराष्ट्रीयन आउटफिट पहने थे। पीले और हरे रंग की साड़ी में राधिका बहुत खूबसूरत लग रही थीं, जबकि अजिंक्य ने हरे रंग के पायजामा के साथ बेज और सुनहरी शेरवानी पहनी थी।
(ये भी पढ़ें- IAS अतहर आमिर खान दूसरी बार बने दूल्हा, डॉ. महरीन काजी से किया भव्य निकाह)
शादी के बाद कपल ने एक रिसेप्शन रखा था, जहां क्रिकेट जगत के कई बड़े सितारे अपनी टीम के युवा खिलाड़ी की शादी का जश्न मनाते नजर आए थे। इस मौके पर न्यू मैरिड कपल काफी स्टनिंग लग रहा था। जहां अजिंक्य ने काले रंग का थ्री-पीस सूट पहना था, तो वहीं उनकी पत्नी रेड एंड गोल्डन लहंगे में प्यारी लग रही थीं।
(ये भी पढ़ें- बेटे अभिषेक संग सेल्फी लेने पर फैंस और पैपराजी पर नाराज हुईं जया बच्चन, कहा- 'कुछ तो मर्यादा रखो')
फिलहाल, हम भी अजिंक्य और राधिका को उनके परिवार में चौथे सदस्य के आने पर बधाई देते हैं।