टीवी शो 'इमली' में नजर आ रहे एक्टर फहमान खान और सुंबुल की ऑनस्क्रीन जोड़ी को तो पसंद किया ही जा रहा है, लेकिन अब इनके अफेयर की भी खूब चर्चा हो रही है। आइए आपको विस्तार से बताते हैं।
'स्टार प्लस' का टीवी शो 'इमली' दर्शकों का पसंदीदा शो बना हुआ है। बहुत कम वक्त में ही ये सीरियल टेलीविजन के टॉप शोज में से एक बन चुका है। शो में मुख्य भूमिका निभा रहे फहमान खान और सुंबुल तौकीर की ऑनस्क्रीन जोड़ी दर्शकों की पसंदीदा जोड़ी बन गई है। ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को देखते हुए अब उनकी ऑफस्क्रीन बॉन्डिंग की भी खूब चर्चा हो रही है।
वैसे, अब आप सोच रहे होंगे कि, हम ऐसा क्यों कह रहे हैं। दरअसल, 'स्टार प्लस' के नए टीवी शो 'रविवार विद स्टार परिवार' का नया प्रोमो जारी किया गया है, जिसमें 'इमली' और 'आर्यन' यानी सुंबुल और फहमान 'काटे नहीं कटते दिन' गाने पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। उनकी केमिस्ट्री और डांस देखकर शो के होस्ट अर्जुन बिजलानी ने उनसे एक ऐसा सवाल पूछ लिया, जिसे सुनकर दोनों शरमा गए। अब ऐसे में अफेयर की चर्चा होना तो लाजमी है।
(ये भी पढ़ें- एक्स वाइफ सामंथा रुथ प्रभु संग तलाक के बाद नागा चैतन्य इस एक्ट्रेस को कर रहे हैं डेट!)
दरअसल, फहमान और सुंबुल की डांस परफॉर्मेंस के बाद अर्जुन बिजलानी दोनों से पूछते हैं कि, ऑनस्क्रीन तो दोनों के बीच बहुत प्यार है, लेकिन क्या ऑफस्क्रीन भी आप दोनों को थोड़ा-थोड़ा प्यार हो रहा है? अर्जुन के सवाल पर दोनों एक-दूसरे की तरफ देखकर शरमाने लग जाते हैं। अब इस प्रोमो को देखकर फैंस भी ये जानने के लिए बहुत उत्सुक हो गए हैं कि, क्या ये दोनों रियल में भी एक-दूसरे से प्यार करने लगे हैं। आप भी देखिए ये प्रोमो।
(ये भी पढ़ें- प्रोड्यूसर गुनीत मोंगा ने मंगेतर सनी कपूर की दादी के सामने किया था शादी का नाटक, अब किया खुलासा)
बात करें इस टीवी शो की, तो 'इमली' का प्रीमियर नवंबर 2020 में हुआ था और तब से ये शो सफलतापूर्वक चल रहा है। बहुत कम समय में इस शो ने टॉप 5 टीवी शोज में अपनी जगह बना ली है। वहीं, 'स्टार प्लस' के नए शो 'रविवार विद स्टार परिवार' में इसी चैनल के अन्य टीवी शोज 'अनुपमा', 'गुम है किसी के प्यार में', 'बन्नी चाउ होम डिलीवरी', 'ये रिश्ता क्या कहलाता है', 'इमली' और कई अन्य शोज के सभी कलाकार भी देखने को मिल रहे हैं, जो हर हफ्ते मजेदार गेम्स खेलते हुए नजर आते हैं।
(ये भी पढ़ें- आलिया भट्ट ने लंदन में ससुरालवालों के साथ किया डिनर, ननद-देवर संग की खूब मस्ती)
वैसे, फहमान और सुंबुल की केमिस्ट्री आपको कैसी लगती है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।