दही जिसको आप बहुत सामान्य जानते हैं, उसमें आपके बालों की हर समस्याओं का इलाज छुपा है। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में।
आजकल बढ़ते प्रदूषण और खान पान में आने वाले बदलाव की वजह से हर दूसरा व्यक्ति आपको बालों के झड़ने, असमय सफेद होने व डैंड्रफ से परेशान मिल जाएगा। ऐसे में बालों से जुड़ी इन सभी समस्याओं को दूर करने के लिए अक्सर लोग केमिकल युक्त चीजों का इस्तेमाल करते हैं। हर कोई ये जानता है कि बहुत से ऐसे घरेलू उपाय हैं जिससे वो बालों की इन समस्याओं से छुटकारा पा सकता है। लेकिन कोई इसे करना नहीं चाहता। और अंतत: जब मार्केट की केमिकल युक्त चीजों से थक हार जाता है तो फिर घरेलू उपचार करता है। तो आज हम आपको एक बेहद आसान घरेलू नुस्खा बताने रहे हैं, जिससे बेहद आसानी से हेयर प्रॉब्लम्स से मुक्त हुआ जा सकता है।
दही से हर कोई परिचित है, इसके बारे में ज्यादा कुछ बताने की जरूरत नहीं है। इसे लोग खाने में उपयोग करते हैं। ये घरों और मार्केट में आसानी से मिल जाता है, लेकिन क्या आपको पता है दही सिर्फ खाने के लिए ही इस्तेमाल नहीं की जाती, बल्कि बाल की कई समस्याओं में भी दही बहुत फायदेमंद है। नहीं पता! तो आइए हम आपको बताते हैं इसके बारे में। दही में उच्च मात्रा में विटामिन, खनिज पदार्थ और फैटी एसिड होते हैं जो कि बालों को स्वस्थ बनाते हैं और उसे झड़ने से रोकते हैं। यही नहीं, दही में प्रोटीन, कैल्शियम, जिंक, मैग्नीशियम और पोटैशियम भी उच्च मात्रा में होता है इसलिए बालों को पोषण देने के लिए ये एक अच्छा विकल्प है। डैंड्रफ, खुजली और स्कैल्प पर इंफेक्शन जैसी कई समस्याओं में भी दही कारगर है। तो आइए आपको बताते हैं घर पर दही से हेयर मास्क और हेयर पैक को कैसे बनाएं और इस्तेमाल करें। (ये भी पढ़ें: इन 8 घरेलू नुस्खों से बालों की समस्याओं से पाएं छुटकारा, आपकी रसोई में मिल जाएगी हर सामग्री
अपने बालों को स्वस्थ रखना और टूटने से बचाना बालों के बढ़ने के लिए बेहद जरूरी है। दही इसके लिए एक वरदान है। विटामिन बी 5 से भरपूर और एंटी-बैक्टीरियल युक्त, दही बालों के बढ़ाने के लिए एक उत्कृष्ट विकल्प है। एक कप दही लें और उसमें दो चम्मच शहद मिलाएं। दोनों चीजों को एक कटोरी में मिक्स कर लें और इस पेस्ट से सिर एवं बालों की मालिश करें। इस मास्क को 20 मिनट तक बालों पर लगा रहने दें और इसके बाद शैंपू से बालों को धो लें। इस मास्क से बालों और सिर का रूखापन दूर होगा।
एलोवेरा और दही में प्रोटीन की मात्रा आपके बालों को मॉइस्चराइज करके हाइड्रेटेड रखती है। एलोवेरा में अमीनो एसिड रहता है जो बालों के जड़ों को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है। दही, शहद और एलोवेरा का मिश्रण बनाएं। जब तक आपके बाल मिश्रण में पूरी तरह से कवर नहीं हो जाते, तब तक अपने बालों की जड़ों पर अपने बालों की जड़ों तक चिकनी पेस्ट लगाएं। लगभग 30-40 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद गुनगुने पानी से धो लें। अगर आपके बाल सूखे हैं तो आप इस मास्क में केला मिला सकते हैं। स्वस्थ बालों के विकास के लिए पैक बेहद फायदेमंद है।
अगर आपके बालों में अधिक डैंड्रफ हैं तो इसे दही से खत्म किया जा सकता है। इसके लिए मेथी और दही एक साथ आपके बालों में जादू कर सकते हैं। दही के एंटी-फंगल गुण बालों के रोम को खोलते हैं और रूसी की समस्या से निपटने में मदद करते हैं। मेथी के बीज को रात भर भिगोएं। सुबह बीज को पीसकर दही के साथ मिलाएं। पेस्ट को अपने सिर और बालों पर लगाएं। इसे आधे घंटे के लिए छोड़ दें और फिर गुनगुने पानी से धो लें। इस प्रक्रिया से आप बालों की डैंड्रफ वाली समस्या से छुटकारा पा जाएंगे। (ये भी पढ़ें: लौकी के अद्भुत फायदेः निखरती त्वचा से लेकर यंग रहने तक, सेवन से मिलते हैं ये 8 लाभ)
बालों बढ़ाने के लिए सबसे पहले हमें अपने सिर को मजबूत और स्वस्थ बनाने की आवश्यकता है। जो कि बालों के विकास में सहयोग देता है। दही, इसके लिए बेहद उपयोगी है। सादा दही हेयर पैक बनाएं। इसके लिए आप ताजे या खट्टे दही का उपयोग कर सकते हैं। सादे दही को अपने सिर पर लगभग 5 मिनट तक मालिश करें। इसके बाद इसे करीब एक घंटे तक छोड़ दें। फिर गुनगुने पानी से धुल लें। ये आपके बालों को गिरने से रोकेगा।
दही से आप अपने बालों को मुलायम और चमकदार बना सकते हैं। इसके लिए दही के साथ अंडा मिलाकर लगाने से बाल मुलायम और शाइनी बनते हैं। अंडे का सफेद हिस्सा नेचुरल कंडीशनर की तरह काम करता है. इसके लिए आप 2 चम्मच दही में 2 अंडों का सफेद वाला हिस्सा मिक्स कर लें। इस पैक को बालों पर आधे घंटे तक लगाएं। सूखने पर इसे पानी या शैम्पू से धो लें। दही के साथ मिलाकर लगाने से अंडे की बदबू कम हो जाती है। इससे बालों को प्रोटीन भी मिलता है, जिससे वो मजबूतभी होते हैं।
खराब पाचन का और बालों के झड़ने का सीधा संबंध है। पेट खराब होना, अपच या पेट फूलना, यदि आप नियमित रूप से इन समस्याओं का सामना कर रहे हैं, तो संभावना है कि यह आपके बालों को नुकसान पहुंचाए। खैर, दही में आपके पूरे पाचन तंत्र को सही रखने में मदद करते हैं। यह कहा जाता है कि यह भोजन से पोषक तत्वों को अवशोषित करने में मदद करता है। भोजन में रोजाना एक कप दही का सेवन करने से आपकी आंतें साफ रहती हैं और बाल भी मजबूत होते हैं। (ये भी पढ़ें: कोयले से ठीक करें स्किन और हेयर से जुड़ी हर प्रॉब्लम, जानें कैसे करता है ये काम)
इस तरह से अगर आप दही को अपने दैनिक आहार में शामिल कर लेते हैं, तो बालों को लाभ मिलेगा। इसके साथ ही अगर बालों की समस्याओं से ज्यादा परेशान हैं तो उपर बताए गए इन विकल्पों को अपनाएं निश्चित है कि लाभ मिलेगा। तो अगर आप दही से रिलेटिव कुछ और बातें जानते हैं तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।