टीवी शो 'कुंडली भाग्य' फेम एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या हाल ही में, अपने नेवी ऑफिसर पति राहुल के साथ हनीमून मनाने मालदीव गई हुई हैं। आइए आपको इसकी तस्वीरें दिखाते हैं।
टीवी एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या (Shraddha Arya) ने इंडियन नेवी के अधिकारी राहुल नागल (Rahul Nagal) के साथ 16 नवंबर 2021 को शादी रचाई थी। शादी के बाद जहां वह शूटिंग पर वापस आ गई थीं और राहुल भी अपने ड्यूटी पर वापस चले गए थे। शादी के करीब एक महीने बाद श्रद्धा और राहुल हाल ही में हनीमून के लिए मालदीव गए हुए हैं। अभिनेत्री ने अपने वेकेशन से कुछ हैप्पी और केयरफ्री तस्वीरें साझा की हैं, जो कि बहुत खूबसूरत हैं। आइए आइए आपको दिखाते हैं वो तस्वीरें।
पहले तो ये जान लीजिए कि, श्रद्धा आर्या अपने पति राहुल नागल को पिछले एक साल से डेट कर रही थीं। मगर, उन्होंने अपने इस रिलेशनशिप को प्राइवेट रखा था। उन्होंने अपनी शादी में ही फैंस को अपने दूल्हे राजा का चेहरा दिखाया था।
अब आइए आपको श्रद्धा आर्या के हनीमून की तस्वीरें दिखाते हैं। दरअसल, 26 दिसंबर 2021 को श्रद्धा आर्या ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में ब्लैक कलर की प्रिंटेड साटन ड्रेस पहने श्रद्धा ने अपनी शादी का चूड़ा फ्लॉन्ट कर रही हैं। वहीं, कुछ फोटोज में वह मुस्कुराते हुए दिखाई दे रही हैं।
(ये भी पढ़ें- श्रद्धा आर्या ने पति राहुल संग पहली मुलाकात से लेकर लॉन्ग डिस्टेंस मैरिज और हनीमून तक पर की बात)
इसे शेयर करते हुए श्रद्धा आर्या ने उस रिजॉर्ट के बारे में बताया है, जिसमें वह रुकी हुई हैं। उन्होंने ने कैप्शन में लिखा है, ''इस जन्नत में दुनिया से छुपकर !!! @hideawaybeachmaldives हाइडवे बीच रिसॉर्ट मालदीव में एक सुंदर और स्वाभाविक रूप से अनन्य द्वीप है। पनाहगाह अपने प्राकृतिक और सुंदर हाउस रीफ स्नॉर्कलिंग के साथ खास है, यह उत्तर की ओर है। लैगून में एक चैनल है, गहरा नीला, समुद्री जीवन में समृद्ध विशेष रूप से डॉल्फ़िन, कछुए और किरणें। सभी मौसमों में द्वीप के चारों ओर क्रिस्टल सफेद रेत समुद्र तट होता है।''
उन्होंने अपने पति के साथ ड्रिंक का आनंद लेने की भी एक झलक दिखाई है।
(ये भी पढ़ें- श्रद्धा आर्या ने वन मंथ एनिवर्सरी पर शादी का अनदेखा वीडियो किया शेयर, पति के लिए लिखा खास नोट)
जिस रिसॉर्ट में श्रद्धा और राहुल रह रहे हैं, वहां की भी कुछ झलकियां एक्ट्रेस ने शेयर की हैं।
शादी के बाद 'टाइम्स ऑफ इंडिया' को दिए एक इंटरव्यू में श्रद्धा आर्या ने बताया था कि, 'वह पहली बार राहुल से कैसे मिली थीं और उनके बीच प्यार कैसे पनपा था?' श्रद्धा ने कहा था, "हम एक साल पहले कॉमन फ्रेंड्स के जरिए मिले थे और इसे अच्छी तरह से एंजॉय किया था। उस वक्त वह मुंबई में रहते थे, लेकिन हम दोनों कभी-कभार ही मिलते थे, क्योंकि हम दोनों का शेड्यूल काफी बिजी था। लेकिन हमने महसूस किया कि, यह दोस्ती से ज्यादा कुछ था, जब बाद में उन्हें दूसरे शहर में पोस्ट किया गया। तो लंबी दूरी ने हमें एहसास कराया कि, हम एक-दूसरे के लिए क्या महसूस करते हैं। तभी हमने अपने रिश्ते को अगले स्तर पर ले जाने का फैसला किया।"
(ये भी पढ़ें- श्रद्धा आर्या 8 हजार के अनारकली सूट में आईं नजर, चूड़ा और सिंदूर किया फ्लॉन्ट)
'क्या लंबी दूरी की शादी उनके लिए कठिन होने वाली है? क्योंकि वह मुंबई में होंगी और राहुल दूसरे शहर में होंगे।' इंटरव्यू में इस सवाल का जवाब देते हुए श्रद्धा ने बताया था कि, "हम दोनों के बीच, मैं सबसे कमजोर हूं और अगर मौका मिलेगा, तो मैं उनके पास दौड़कर जाऊंगी और उनके साथ क्वालिटी टाइम बिताऊंगी। लेकिन मैं इस तथ्य से प्यार करती हूं कि, मेरे पति के लिए देश पहले आता है और उन्हें अपने काम पर ध्यान देना होता है। साथ ही वह मेरे वर्क कमिटमेंट को भी समझते हैं और उसका सम्मान करते हैं। इसलिए, जब तक मेरा शो चल रहा है, मैं उनसे मिलने के लिए कम छुट्टियां लूंगी और एक बार शो खत्म हो जाने के बाद हम तय करेंगे कि, इसे कैसे आगे बढ़ाया जाए, क्योंकि मैं उनके साथ रहना पसंद करूंगी। साथ ही, मुझे लगता है कि हर महिला जानती है कि, जब वह किसी ऐसे पुरुष से शादी करती है, जो देश के लिए काम कर रहा है। जैसे कि, सशस्त्र बल या भारतीय नौसेना, तो वह अलग-अलग जगहों पर तैनात रहता है और ऐसे हालात हो सकते हैं जब आपको एक-दूसरे से दूर रहना पड़े। ऐसे में मैं उनके काम में हमेशा उनका साथ दूंगी।”
फिलहाल, हमें श्रद्धा आर्या की उनके पति के साथ की हनीमून की तस्वीरों का इंतजार है। तो आपको सामने आई ये फोटोज कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।