हनी सिंह की पत्नी शालिनी ने ससुर पर लगाया गंभीर आरोप, कहा- 'कपड़े बदलते वक्त कमरे में आ जाते थे'

पॉपुलर सिंगर हनी सिंह की वाइफ शालिनी तलवार ने अपने ससुर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में।

By Shivakant Shukla Last Updated: Aug 6, 2021 | 11:43:54 IST

बॉलीवुड के जाने-माने सिंगर व रैपर यो यो हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) पिछले कुछ दिनों से अपनी पत्नी शालिनी सिंह तलवार (Shalini Talvar Singh) द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों की वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं। इस बीच शालिनी का एक और चौंकाने वाला बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने अपने ससुर पर उन्हें गलत तरीके से छूने की बात कही है। आइए आपको बताते हैं कि, उन्होंने क्या आरोप लगाए हैं।

ADVT
ADVT

पहले तो ये जान लीजिए कि, हनी सिंह की वाइफ शालिनी ने सिंगर पर घरेलू हिंसा समेत कई आरोप लगाए हैं। उन्होंने दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में 'घरेलू हिंसा से महिला संरक्षण अधिनियम' (The Protection of Women from Domestic Violence Act) के तहत पति हनी सिंह के खिलाफ केस दर्ज कराया है, जिसके बाद हनी सिंह को नोटिस भेजकर उनसे 28 अगस्त 2021 से पहले इस मामले में जवाब मांगा गया है। शालिनी ने सिंगर के अलावा सास भूपिंदर कौर, ससुर सरबजीत सिंह और ननद स्नेहा सिंह पर भी कुछ आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। यही नहीं, शालिनी ने इस मामले में 10 करोड़ रुपए के हर्जाने की भी मांग की है।

ADVT.
ADVT.

(ये भी पढ़ें: बॉलीवुड के टॉप 5 सिंगर्स की लव लाइफ: एक से बढ़कर एक है इनकी प्रेम कहानी)

केस दर्ज होने के बाद से ही ये खबर मीडिया में आग की तरह फैल रही है। शालिनी तलवार ने हनी सिंह पर घरेलू हिंसा ​के अलावा शादी के बाद कई महिलाओं से शारीरिक संबंध बनाने का भी आरोप लगाया है। शालिनी ने यहां तक कहा है कि, उनके साथ जानवरों जैसा सलूक होता था। 'जी न्यूज' की एक रिपोर्ट की मानें तो, शालिनी ने अपने ससुर पर उन्हें गलत तरीके से छूने का आरोप लगाया है। उन्होंने अपने बयान में दावा किया है कि, 'जब वो कपड़े बदल रही होती थीं, तो उनके ससुर नशे की हालत में उनके कमरे में आ जाते थे और चेस्ट पर गलत तरीके से हाथ लगाते थे।'

ADVT.
ADVT.

(ये भी पढ़ें: कपिल शर्मा की बेटी अनायरा ने हनी सिंह के गाने पर किया डांस, देखें वीडियो)

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, शालिनी ने कोर्ट से अपनी मांग रखी है कि, हनी सिंह दिल्ली में उनके किराए पर लिए फ्लैट के लिए हर महीने 5 लाख रुपए का इंतजाम करें, ताकि वो अपनी मां के बजाए खुद पर निर्भर हो सकें। इसके अलावा, शालिनी ने हनी सिंह को साझा गृहस्थी किसी को बेचने से रोक की भी मांग की है। शालिनी ने कोर्ट से अनुरोध किया है कि, उन्हें एक सुरक्षा अधिकारी दिया जाए, जिनके साथ जाकर वो अपने ससुराल से अपना सारा कीमती सामान प्राप्त कर सकें।

(ये भी पढ़ें: 7 साल डेट के बाद 15 साल छोटी एक्ट्रेस से सिंगर सोनू निगम ने रचाई है शादी, पढ़ें इनकी लव स्टोरी)  

ADVT.
ADVT.

यहां आपको बता दें कि, हनी सिंह और शालिनी स्कूल फ्रेंड्स रह चुके हैं। दोनों एक-दूसरे को साल 2001 से जानते हैं और तभी से डेट भी कर रहे थे। दोनों ने करीब 10 सालों तक रिलेशनशिप में रहने के बाद 23 जनवरी 2011 को सिख रीति-रिवाज से दिल्ली के एक गुरुद्वारे में शादी कर ली थी। शादी के बाद हनी सिंह की कई महिलाओं संग अफेयर की खबरें सामने आती रहती थीं। हालांकि, सिंगर ने इस पर कभी कुछ नहीं कहा। 

फिलहाल, पत्नी द्वारा लगाए गए इन आरोपों के बाद हनी सिंह की मुश्किलें बढ़ती दिखाई दे रही हैं। तो शालिनी द्वारा हनी सिंह के पिता पर लगाए गए इस गंभीर आरोप पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

'फ्लाइंग बीस्ट' Gaurav और Ritu की लव स्टोरी: परिवार से ये बात छिपाकर रचाई थी शादी, जानें पूरी कहानी

Sonakshi Sinha और Zaheer Iqbal ने 7 साल तक अपने रिश्ते को छिपाने की बताई वजह, कहा- 'नज़र..'

Palak Sindhwani ने 'TMKOC' के प्रोड्यूसर्स पर लगाया मानसिक उत्पीड़न का आरोप, जानें पूरा मामला

जानें कौन हैं Vivek Oberoi की पत्नी Priyanka Alva Oberoi? जिनके पिता Jeevaraj थे कर्नाटक के पूर्व CM

Urvashi Rautela ने Rishabh Pant संग डेटिंग रूमर्स पर की बात, बोलीं- 'ये मीम्स और अफवाहें..'

वायरल 'कुल्हड़ पिज्ज़ा' कपल ने बेटे 'Waris' के पहले बर्थडे पर दिखाया उसका फेस, पार्टी में किया डांस

Amitabh Bachchan ने लाइफ में मुश्किल परिस्थितियों से निपटने पर की बात, लिखा- 'मेरे पैरेंट्स क्या..'

जानें कौन थे Malika Arora के पिता Anil Arora? मर्चेंट नेवी में करते थे काम, छत से कूदकर दी जान

Anushka Sharma ने Vamika को हेल्दी खाना खिलाने की बताई ट्रिक, बेटी के रिएक्शन का भी किया खुलासा

Honey Singh ने Shalini Talwar और Tina संग अलगाव पर की बात, Heera Sohhal संग डेटिंग का दिया हिंट

Nita Ambani ने पटोला साड़ी के साथ पहना 'राधा-कृष्ण' इंस्पायर्ड ब्लाउज, दी गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं

Anushka Sharma अपने बच्चों के लिए Virat संग बनाती हैं खाना, कहा- 'मैं उनकी रूटीन का ध्यान रखती हूं'

Anand Mahindra की कुल संपत्ति है 17,000 करोड़, लेकिन रहते हैं अपने 'दादाजी' के घर में, जानें वजह

Zareen Khan-Shivashish Mishra का डेटिंग के 3 साल बाद हुआ ब्रेकअप, इंस्टा पर एक-दूजे को किया अनफॉलो

Dalljiet Kaur ने Nikhil Patel की GF Safeena के शादीशुदा और दो बच्चों की मां होने का किया खुलासा

कौन हैं Shiv Nadar? गैरेज में की थी HCL स्थापना, हर दिन दान करते हैं 5.6 करोड़ रुपए, जानें नेटवर्थ

Aishwarya-Abhishek का दुबई एयरपोर्ट से वीडियो हुआ वायरल, फैंस ने पूछा- 'क्या ये लेटेस्ट है?'

कहां हैं 'IC 814' हाईजैक फ्लाइट के Rupin Katyal की विधवा Rachna Katyal? कर रहीं ये काम

जानें Mukesh Ambani की फिटनेस का राज, बिना किसी वर्कआउट के ये चीजें खाकर घटाया 15 Kg वजन

Anita Hassanandani को Eijaz Khan संग रिश्ते में करियर का त्याग करने का है पछतावा, कही ये बात