लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सिंगर हनी सिंह पंजाबी एक्ट्रेस हीरा सोहल को डेट कर रहे हैं। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।
मशहूर सिंगर-रैपर हनी सिंह (Honey Singh) अपने गानों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियों में रहते हैं। शालिनी तलवार से तलाक और अभिनेत्री-मॉडल टीना थडानी से ब्रेकअप के बाद एक बार फिर हनी सिंह अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल, रिपोर्ट्स के अनुसार गायक पिछले एक साल से एक एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं।
'ईटाइम्स' की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, हनी सिंह एक्ट्रेस हीरा सोहल को डेट कर रहे हैं, जो पंजाब से हैं और कई पंजाबी म्यूजिक वीडियो का हिस्सा रही हैं। उन्होंने कई हिंदी वेब सीरीज में काम किया है, साथ ही सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म 'थैंक गॉड' का भी हिस्सा रह चुकी हैं। रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि हनी सिंह और हीरा वेकेशन पर साथ में समय बिता रहे हैं। इसके अलावा, जब हनी ने मुंबई में होली पर परफॉर्म किया था, तो हीरा भी उस इवेंट का हिस्सा थीं।
हनी सिंह की नेट वर्थ जानने के लिए यहां क्लिक करें
इस बारे में बात करते हुए हनी और हीरा के करीबी सूत्र ने 'ईटाइम्स' को कहा कि वे करीब एक साल से डेट कर रहे हैं। सूत्र ने कहा, "वे करीब एक साल से डेटिंग कर रहे हैं। पिछले महीने दोनों एक रोमांटिक ट्रिप पर भी गए थे। हनी अपने रिश्ते को लेकर काफी खुले हैं। वह गर्व से हीरा को अपने पार्टनर के तौर पर पेश करते हैं। हालांकि, वह अपने रिश्ते को अभी लोगों के सामने छिपाकर रखना चाहते हैं।"
बता दें कि हनी ने अपनी दोस्त शालिनी से शादी की थी। हालांकि, शालिनी ने सिंगर पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। ऐसे में दोनों ने 10 सितंबर 2022 को तलाक के लिए अर्जी भी दी थी, जिसके तहत हनी सिंह को शालिनी को 1 करोड़ रुपए का गुजारा भत्ता देना पड़ा था। उनके तलाक का मामला करीब ढाई साल तक चला और 7 नवंबर 2023 को उन्होंने ऑफिशियली तलाक ले लिया था।
शालिनी से तलाक के बाद, हनी सिंह मॉडल टीना थडानी के साथ अपनी डेटिंग अफवाहों के लिए सुर्खियों में आ गए थे। हालांकि, जल्द ही अप्रैल 2022 में टीना और हनी का ब्रेकअप हो गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वे दोनों ज़िंदगी में अलग-अलग चीजें चाहते थे, इसलिए उन्होंने अपने रिश्ते को खत्म करने का फैसला किया।
फिलहाल, हमें हनी सिंह द्वारा अपने रिश्ते की ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार है।