हाल ही में, एक्ट्रेस हिना खान ने अपने दिवंगत पिता की पहली पुण्यतिथि पर एक प्यारा वीडियो शेयर किया है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।
टीवी एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) अपने दिवंगत पिता असलम खान से बहुत प्यार करती थीं। उनके निधन के बाद से वह खुद को बेहद अकेला महसूस करती हैं। हाल ही में, अपने लविंग फादर की पहली पुण्यतिथि पर हिना खान ने उनके साथ लुका-छिपी खेलते हुए एक प्यारा थ्रोबैक वीडियो साझा करते हुए उन्हें याद किया है। आइए आपको दिखाते हैं वो वीडियो।
पहले तो ये जान लीजिए कि, साल 2021 में अभिनेत्री हिना खान ने अपने पिता को दिल का दौरा पड़ने से खो दिया था। पिता के निधन के बाद से अक्सर हिना उनकी अनमोल यादें शेयर करती रहती हैं।
अब आज यानी 20 अप्रैल 2022 को अपने पिता की पहली पुण्यतिथि पर हिना खान ने उनकी यादों से भरा एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, "20 अप्रैल 2021। इस दिन ने हमारी जिंदगी हमेशा के लिए बदल दी। आपको याद कर रही हूं पिताजी।"
(ये भी पढ़ें- 'सिंदूर' और 'मंगलसूत्र' न पहनने पर ट्रोल हुईं आलिया भट्ट, फैंस ने कहा- 'शादी की या सिर्फ फॉर्मेलिटी')
हिना अपने पिता के सबसे करीब थीं। हिना खान अपने पिता के साथ दोस्ताना बंधन साझा करती थीं। रमजान के दौरान वह अपने पिता को बेहद मिस कर रही थीं। हिना खान ने टूटे दिल की इमोजी के साथ एक फोटो शेयर करते हुए लिखा था, "आपको याद कर रही हूं।" इस पोस्ट से पहले हिना ने इस बारे में पोस्ट किया था कि, कैसे भगवान जानता है कि, एक व्यक्ति थका हुआ है, लेकिन केवल उन्हें ही परेशानी देता है, जो इसका दर्द सहने की क्षमता रखते हैं। उन्होंने यह भी उदाहरण दिया कि, कैसे पेड़ हर रोज अपने पत्ते खो देते हैं, लेकिन वे बेहतर दिनों की उम्मीदों में खड़े होते हैं।
पिछले साल जब उनके पिता का निधन हुआ, उस समय हिना कश्मीर में शहीर शेख के साथ एक प्रोजेक्ट पर काम कर रही थीं। खबर मिलते ही वह वापस शहर चली गई थीं। उनकी प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो, हिना जल्द ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर एक पुलिस वाले की भूमिका में नजर आएंगी।
(ये भी पढ़ें- 19 साल की हुईं न्यासा देवगन, अजय देवगन और काजोल ने शेयर कीं अनदेखी तस्वीरें)
फिलहाल, आपको एक्ट्रेस द्वारा अपने पिता के साथ शेयर किया गया वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।