एक्ट्रेस हिना खान ने हाल ही में, मिले एक अवॉर्ड को अपने दिवंगत पिता को समर्पित किया है। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने एक पोस्ट के जरिए उन्हें याद किया है।
टीवी एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) के लिए आज यानी 26 सितंबर 2021 का दिन एक इमोशनल दिन है। जहां आज पूरा देश 'डॉटर्स डे' मना रहा है। वहीं, हिना खान बतौर बेटी अपने डैड को काफी मिस कर रही हैं। उन्होंने 30 अप्रैल 2021 को अपने पिता को हमेशा के लिए खो दिया था। एक्ट्रेस अपने हर सुख-दुख में अपने पापा को याद करना नहीं भूलती हैं। हाल ही में, हिना खान ने 'आइकॉनिक गोल्ड अवार्ड्स 2021' में एक पुरस्कार अपने नाम किया। इसके बाद उन्होंने अपने पिता को इस पुरस्कार का श्रेय देते हुए उन्हें याद किया है। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में।
दरअसल, 26 सितंबर 2021 को हिना खान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर शेयर की है। इस फोटा में एक्ट्रेस अपने हाथ में एक ट्रॉफी पकड़े हुए दिखाई दे रही हैं। हालांकि, इसमें उनका चेहरा नहीं दिखाई दे रहा है। लेकिन ट्रॉफी के पीछे उनके पापा की फोटो नजर आ रही है।
(ये भी पढ़ें: वीरेंद्र सहवाग ने वाइफ आरती से इंग्लिश सीखने के लिए की थी शादी, कपिल शर्मा के शो में बताई मजेदार बात)
इसे शेयर करते हुए उन्होंने एक भावुक नोट भी लिखा है। हिना खान ने लिखा है, "पिताजी .. आप जहां भी हैं .. मुझे यकीन है कि, आप जानते हैं कि .. यह आप ही हैं, जिन्होंने मेरे लिए यहां तक आना संभव बनाया .. एक व्यक्ति और एक प्रोफेशन के रूप में मैं आज जो भी हूं .. और मानवता के रूप में.. यह पहला पुरस्कार है, जिसे आप शारीरिक रूप से नहीं पकड़ेंगे .. लेकिन मुझे पता है .. यह भी आपकी वजह से संभव हुआ है.. तो यह .. और सब कुछ .. हमेशा आपके लिए है ..इस उपहार के लिए धन्यवाद पिताजी..।" अभिनेत्री ने आगे अपने प्रशंसकों को उनके समर्थन और प्यार के लिए धन्यवाद दिया। हिना ने बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल को उनकी पहली वेब फिल्म के लिए बधाई भी दी।
इसके पहले, हिना खान ने 8 अगस्त 2021 को अपने दिवंगत पिता के बर्थडे पर अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो और कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। वीडियो में देखा जा सकता है कि, हिना खान की मां रोते होते हुए उनके पिता का बर्थडे केक काट रही हैं। इस दौरान पति को खो देने का दर्द एक्ट्रेस की मां के चेहरे पर साफ देखा जा सकता है।
(ये भी पढ़ें: सनी देओल मां प्रकाश कौर के साथ बर्फ में खेलते हुए आए नजर, शेयर किया खूबसूरत वीडियो)
इसके साथ हिना खान ने कैप्शन में लिखा था, ‘नुकसान जो समझ से बाहर है। हमें जीवन के बारे में कड़वा महसूस कराता है। फिर भी हम सक्षम होने के लिए मजबूती, साहस और गहराई से अपनी राह बना रहे हैं। मुझे यह निश्चित रूप से अपनी मां से मिला है। मैं उनसे ज्यादा किसी के मजबूत होने की कल्पना नहीं कर सकती हूं। उन्होंने इस दिन को सेलिब्रेट करने का फैसला लिया और उनकी जगह केक कट किया। वह मेरी प्रेरणा और मजबूती का स्त्रोत हैं।’ इसके आगे हिना खान ने लिखा था, ‘पहले तो मैं एक साहसी लेकिन रोती हुई मां के इन विजुअल को पोस्ट करने के बारे में निश्चित नहीं थी, क्योंकि उन्होंने वो खोया है, जिसे वह प्यार करती हैं और जो उन्हें प्यार करते थे। लेकिन हमें हर इमोशन्स से गुजरना पड़ता है। मुझे लगता है कि, हमें अपने सोशल मीडिया पर रियल रहने की कोशिश करनी चाहिए। हमें अपनी आंसू भरी आंखें, सिसकियां और गम जैसी कमजोरियां दिखानी चाहिए। क्योंकि हमें खुद को एक संपूर्ण इंसान के रूप में स्वीकार करना चाहिए, वो भी सभी पक्षों के साथ।'
अपने नोट के आखिर में हिना ने लिखा था, ‘उम्मीद है कि, यह हमें हर किसी को स्वीकार करने के लिए और ज्यादा सहनशील बना देगा। और ये मैंने अपने प्यारे पिता से सीखा था। बाहर बहुत सारे लोग हैं, आप अकेले नहीं हैं। मजबूत रहिए। आशा करती हूं कि, मेरा ये पोस्ट आपको हिम्मत देगा। मैं आप सभी से विनम्र अनुरोध करती हूं कि, हमेशा उन्हें अपनी दुआओं में रखें। मैं आपको हमेशा प्यार करूंगी पापा। हम हमेशा आपको प्यार करेंगे... हैप्पी बर्थडे डैडी कूल।’
(ये भी पढ़ें: क्या पवित्रा पुनिया और एजाज खान की हुई लड़ाई! वीडियो देख फैंस बोले- 'दोनों ने किया है झगड़ा')
फिलहाल, ये बात तो साफ है कि, हिना खान अपने पापा को आज भी बेहद याद करती हैं। तो आपको एक्ट्रेस द्वारा शेयर किया गया वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।