हाल ही में, एक्ट्रेस हिना खान ने वैलेंटाइन डे के दिन अपने बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल का बर्थडे मनाया, इसकी कुछ तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर भी शेयर की हैं। आइए आपको दिखाते हैं।
टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) के लिए वैलेंटाइन डे काफी खास होता है। इसके पीछे का कारण ये है कि, इस दिन उनके बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल का जन्मदिन भी होता है। यही कारण है कि, हिना इस दिन को काफी खुशी के साथ मनाती हैं। इस बार भी उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड का जन्मदिन खास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। टीवी के इस फेमस कपल ने मिस्र में अपना खास दिन सेलिब्रेट किया, जिसकी झलक दोनों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं।
हिना खान ने मिस्र में अपने बॉयफ्रेंड रॉकी का जन्मदिन मनाया है, जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की हैं। तस्वीरों में दोनों पिरामिड्स के आगे पोज देते हुए नजर आ रहे हैं, साथ ही दोनों की खुशी इन तस्वीरों में साफ झलक रही है। एक्ट्रेस ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, ''मेरी लाइफ में पागलपन को जन्मदिन की बधाई, आप मेरे रॉकस्टार आरओ हैं। आप जीवन से भरपूर हैं और आप मुझे बहुत कुछ सिखाते हैं। भगवान आपको आर्शीवाद दें।''
हिना और रॉकी कई साल से रिलेशनशिप में हैं। हिना जब 'बिग बॉस 11' में थीं, तब उन्होंने अपने रिश्ते के बारे में लोगों को बताया था। इससे पहले दोनों ने अपने अफेयर को सीक्रेट रखा था। 'बिग बॉस 11' के घर में जब रॉकी हिना से मिलने अंदर गए थे, तब उन्हें देख एक्ट्रेस अपने आंसू रोक नहीं पाई थीं। फैंस को भी उनकी जोड़ी काफी पसंद है। हालांकि, रॉकी लाइमलाइट से दूर ही रहते हैं, इसके बारे में खुद एक्ट्रेस ने भी बताया है कि, रॉकी को पब्लिक अपीयरेंस ज्यादा पसंद नहीं है।
हिना खान के पिता के निधन के बाद रॉकी ने ही उन्हें संभाला। कोरोना के कारण उनके पिता का कुछ समय पहले निधन हो गया था। इसके बाद तो उन पर मुसीबतों का पहाड़ ही टूट गया था। इस मुश्किल समय में वो भी कोरोना महामारी की चपेट में आ गई थीं। हालांकि, अब धीरे-धीरे उनकी जिंदगी पटरी पर आ रही है। वो काम पर भी लौट आई हैं। इसके अलावा उन्हें रॉकी का भी सपोर्ट मिल रहा है।
(ये भी पढ़ें- गुरमीत चौधरी ने पत्नी देबिना बनर्जी संग शेयर कीं फोटोज, बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं एक्ट्रेस)
'बिग बॉस 11' में नजर आने के बाद हिना की जिंदगी में काफी बदलाव आ गया है, अब वो टीवी के साथ-साथ ओटीटी और म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ रही हैं। फिलहाल, रॉकी को हम भी जन्मदिन की ढेर सारी बधाई देते हैं। तो हिना द्वारा शेयर की गई तस्वीरें आपको कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।