आज हम आपको बॉलीवुड के सिंगर और कंपोजर हिमेश रेशमिया और उनकी वाइफ सोनिया कपूर के शानदार घर की झलकियां दिखाने जा रहे हैं।
एक समय था, जब लोगों की जुबान पर सिर्फ एक ही सिंगर का गाना होता था। जी हां, हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड के दिग्गज सिंगर, अभिनेता, गीतकार और संगीतकार हिमेश रेशमिया (Himesh Reshammiya) की, जिन्होंने 90 के दशक में अपने गाने से लोगों के दिलों पर जादू चलाया है। हिमेश रेशमिया ने बतौर कंपोजर फिल्म ‘प्यार किया तो डरना क्या’ से डेब्यू किया था। वहीं, एक्टिंग करियर में उन्होंने बतौर लीड आर्टिस्ट के रूप में फिल्म ‘आपका सुरूर’ से डेब्यू किया था। हिमेश बी-टाउन के सबसे सक्सेसफुल म्यूजिक कंपोजर हैं।
हिमेश की पर्सनल लाइफ की बात करें तो, महज 21 साल की उम्र में हिमेश रेशमिया ने कोमल नाम की लड़की के साथ शादी की थी। कोमल लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती थीं। हालांकि, हिमेश की पहली पत्नी संग उनकी 22 साल की शादी ने साल 2016 में दम तोड़ दिया और साल 2017 में तलाक लेकर दोनों हमेशा के लिए अलग हो गए। कोमल से हिमेश को स्वयम नाम का एक बेटा है। पहली पत्नी से अलग होने के एक साल बाद ही हिमेश ने अपनी गर्लफ्रेंड व एक्ट्रेस सोनिया कपूर के साथ शादी कर ली। दोनों मुंबई में एक आलीशान घर में रहते हैं, जिसकी झलकियां कपल अक्सर सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। आइए आपको भी दिखाते हैं।
हिमेश रेशमिया और सोनिया कपूर के आलीशान घर में दो लैविश और क्लासी लिविंग रूम है। एक लिविंग रूम में व्हाइट काउच और ब्राउन कलर का टेबल है, जिसके सामने बड़ा सा टीवी रखा हुआ है। एक साइड में कांच की दीवार है, जिसके बाहर एक डाइनिंग का सेटअप रखा गया है। ये देखने में काफी शानदार है।
वहीं, हिमेश रेशमिया का दूसरा लिविंग रूम कांच की दीवारों से घिरा हुआ है। इसमें फ्रेंच खिड़कियों पर रोलर ब्लाइंड्स के साथ कई सफेद और भूरे रंग के सोफे हैं, जिसके बीच में एक लकड़ी का टेबल है और उसे डेकोरेट करने के लिए कुछ आर्टिस्टिक पीसेस रखे हुए हैं, जो काफी अट्रेक्टिव लग रहा है। हालांकि, कलरफुल कुशन और बालकनी में खिड़कियों के बाहर रखे बड़े पौधे इस जगह को जीवंत बनाते हैं। उनके लिविंग रूम में एक दीवार भी है, जिसमें हिमेश रेशमिया के सभी पुरस्कार रखे गए हैं।
हिमेश रेशमिया और सोनिया कपूर के घर में एक पर्सनल होम थिएटर है। कमरे को इस तरह से डिज़ाइन किया गया है, ताकि आपको पूरा थिएटर वाला अनुभव मिल सके। छत पर लाइट्स, एक बड़ा सफेद स्क्रीन, ब्लैक कलर के रेक्लाइनर और एक प्रोजेक्टर के साथ कमरा बिल्कुल एक थिएटर जैसा दिखता है। यही नहीं, हिमेश रेशमिया का बड़ा सा पोस्टर रेक्लाइनर के पीछे लगा हुआ है, जो उसे काफी शानदार बना रहा है। एक पर्सनल होम थिएटर
(ये भी पढ़ें- शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा का लग्जरी घर, देखें बेडरूम से लेकर मंदिर तक की यूनिक सजावट) हिमेश रेशमिया और सोनिया कपूर के घर के बारे में बात करें तो, उनके किचन में दोनों तरफ कॉफी टेबल रखी हुई हैं। कॉफी एरिया के एक तरफ मस्टर्ड कलर के सोफे और एक सफेद टेबल रखा हुआ है। वहीं, दीवार पर वन-थीम वाले पेंट के साथ पीले पीले रंग की कुर्सियां हैं। कॉफी एरिया के दूसरी तरफ ऑरेंज कलर के काउच के साथ एक सफेद टेबल है। रसोई में बाहर की बालकनी के साथ एक फ्रेंच खिड़की भी है। पूरा किचन लकड़ी के कैबिनेट के साथ पीले और सफेद ग्लॉस शीट से बना है। सोनिया की रसोई के लिए कुछ अजीब नियम भी हैं और बाहर एक बोर्ड पर 'ऑपरेशनल घंटों' का उल्लेख किया गया है। बोर्ड में लिखा है "सोमवार- बंद, मंगलवार- कोई सेवा नहीं, बुधवार- आधा दिन, गुरुवार- खरीदारी, शुक्रवार- दिन की छुट्टी, शनिवार- बाहर खाना, रविवार- आराम का दिन।" हिमेश रेशमिया और सोनिया कपूर का बेडरूम किसी फाइव स्टार होटल के रूम से कम नहीं है। उनके बेडरूम के एक साइड में बड़ी सी कांच की दीवार है, किंग साइज का बेड और एक वर्क स्टेशन है। उनके इस रूम को क्लासी बनाने का काम उनके लकड़ी के फर्श ने किया है। (ये भी पढ़ें- रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा का घर है बेहद आलीशान, सीढ़ियों से लेकर दीवारों तक सब कुछ है यूनिक) हिमेश रेशमिया और सोनिया कपूर का ग्लासहाउस एक बड़े टैरेस के साथ आता है। छत पर एक बड़े स्विमिंग पूल और फैंसी रोशनी के साथ कांच की दीवारें हैं। छत पर बैठने की जगह में कुछ कलात्मक फर्नीचर हैं, जो रेट्रो वाइब्स देते हैं। उनकी छत से मुंबई के स्काईलाइन का सुंदर दृश्य दिखाई देता है। ‘Carknowledge.com’ के मुताबिक, हिमेश रेशमिया की कुल संपत्ति करीब 64 करोड़ रुपये है। वह सबसे ज्यादा टेक्स पेयर्स में से एक हैं और अपने लाइव परफॉर्मेंस व स्टेज शो के जरिए वो काफी पैसे कमाते हैं। साथ ही सिंगर बहुत दान भी करते हैं। उनके पास 1.22 करोड़ रुपये की बीएमडब्ल्यू 6 सीरीज के साथ एक लक्जरी कार कलेक्शन है। जानकारी के मुताबिक, एक गाने के लिए हिमेश 15 से 20 लाख रुपए तक चार्ज करते हैं। (ये भी पढ़ें- अमिताभ बच्चन के शानदार घर: 'जलसा' से पेरिस में लग्जरी विला तक, देखें आलीशान घरों की तस्वीरें) फिलहाल, ये बात तो साफ है कि, हिमेश रेशमिया और सोनिया कपूर अपनी लैविश लाइफस्टाइल में कोई भी कमी नहीं छोड़ते हैं। तो आपको हिमेश का ये कांच के ग्लास का महल कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।
किचन के पास दो कैफेटेरिया
ग्लास वॉल से घिरा बेडरूम
छत पर है शानदार पूल
हिमेश रेशमिया की नेट वर्थ