यहां हम आपको भारत के लोकप्रिय बाल कलाकारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अपने एक शो या फिल्म के लिए करोड़ों रुपए चार्च करते हैं। आइए आपको बताते हैं।
आजकल के बच्चों में जबरदस्त टैलेंट होते हैं, मौका मिलने पर जिसे दिखाने में वे कोई परहेज नहीं करते हैं। बॉलीवुड और टेलीविजन इंडस्ट्री में भी कई एसे चाइल्ड एक्टर्स हैं, जो अपने टैलेंट और एक्टिंग के दम पर लाखों दिलों पर राज करते हैं। आइए जानते हैं कि कौन से चाइल्ड एक्टर्स कितना फीस चार्ज करते हैं।
लोकप्रिय बाल अभिनेत्री सारा अर्जुन प्रसिद्ध साउथ एक्टर राज अर्जुन की बेटी हैं और देश में सबसे अधिक फीस लेने वाले बाल कलाकारों में से एक हैं। एक्ट्रेस ने फिल्म 'एक थी डायन' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद से उन्होंने कई ब्लॉकबस्टर हिंदी, तमिल और मलयालम फिल्मों में काम किया है। रिपोर्ट्स की मानें, तो वह एक फिल्म के लिए 4 लाख रुपए चार्च करती हैं।
चाइल्ड एक्ट्रेस दिव्या चलवाड़, जॉन अब्राहम के साथ अपनी मनमोहक केमिस्ट्री के लिए प्रसिद्ध हैं। दिव्या ने जॉन के साथ फिल्म 'रॉकी हैंडसम' में काम किया था, जिसमें उनकी एक्टिंग को खूब पसंद किया गया था। कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिव्या ने इस फिल्म के लिए प्रति दिन 25,000 रुपए चार्च किए थे। यह फिल्म जॉन और दिव्या दोनों के लिए एक बड़ी सफलता थी, इसलिए इसके रिलीज होने के बाद दिव्या को बहुत सारे एड, ब्रांड प्रमोशन और फिल्में मिलने लगी थीं। 'रॉकी हैंडसम' की सफलता के बाद से दिव्या एक फिल्म के लिए प्रति दिन 50,000 रुपए चार्च करती हैं।
फिल्म 'आई एम कलाम' में अपनी शानदार एक्टिंग से हर्ष मायर ने लाखों लोगों का दिल जीता था। फिल्म को न केवल अंतर्राष्ट्रीय मंच पर सराहना मिली थी, बल्कि इस फिल्म के बाद हर्ष को अपार प्रसिद्धि भी मिली थी। हर्ष अपनी एक फिल्म के लिए प्रतिदिन 1 लाख रुपए चार्च करते हैं।
प्रसिद्ध बाल अभिनेता दर्शील कुमार फिल्म इंडस्ट्री के उन एक्टर में से एक हैं, जिन्होंने बॉलीवुड के कई बड़े अभिनेताओं के साथ काम किया है, जिनमें सलमान खान की 'प्रेम रतन धन पायो', अक्षय कुमार और सिद्धार्थ मल्होत्रा की 'ब्रदर्स' और वरुण धवन की फिल्म 'ढिशूम' शामिल है। रिपोर्ट्स के अनुसार, दर्शील एक दिन के लिए 30,000 रुपए चार्च करते हैं।
चाइल्ड एक्ट्रेस हर्षाली मल्होत्रा देश की सबसे पसंदीदा बाल कलाकारों में से एक हैं। फिल्म 'बजरंगी भाईजान' से बॉलीवुड में अपने अभिनय की शुरुआत करने वाली हर्षाली आज लाखों लोगों के दिलों में राज करती हैं। खबरों की मानें, तो हर्षाली एक दिन के लिए 2 लाख रुपए चार्च करती हैं।
जन्नत जुबैर रहमानी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। टीवी से अपने करियर की शुरुआत करने वाली जन्नत जल्द ही बॉलीवुड में भी अपनी शुरुआत करने जा रही हैं। हालांकि, बाल कलाकार के तौर पर जन्नत ने पहले भी कई फिल्मों में काम किया है। रिपोर्ट्स की मानें, तो वह एक शो के लिए प्रतिदिन 40,000 रुपए चार्च करती हैं।
(जन्नत जुबैर रहमानी की लाइफः रिलेशनशिप स्टेटस से टोटल नेट वर्थ तक, जानें हर चीज के बारे में)
अशनूर कौर टेलीविजन इंडस्ट्री में सबसे प्रतिभाशाली बाल कलाकारों में से एक हैं। पांच साल की उम्र में ही अशनूर कई हिट शोज कर चुकी हैं। रिपोर्ट्स बताती हैं कि अशनूर अपने एक शो में प्रति दिन 45,000 रुपए चार्च करती हैं।
लोकप्रिय अभिनेत्री अवनीत कौर जल्द ही बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने जा रही हैं। हालांकि, एक बाल कलाकार के रूप में वह कई हिट शोज का हिस्सा रही हैं, जिनमें 'अलादीन: नाम तो सुना होगा' सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाला शो रहा है। अवनीत एक एपिसोड के लिए 30,000 रुपए चार्च करती हैं।
पलक तिवारी से लेकर जन्नत जुबैर तक, जानें कितने पढ़े-लिखे हैं आपके फेवरेट यंग सेलिब्रिटी
अनुष्का सेन की देश भर में लोकप्रियता किसी से पीछे नहीं है। वह 'देवों के देव… महादेव', 'बाल वीर' और 'झांसी की रानी' जैसे कई हिट शोज में एक बाल कलाकार के रूप में काम कर चुकी हैं। वह एक एपिसोड के लिए 48,000 रुपए चार्च करती हैं।
इस लिस्ट में आखिरी नाम रुहानिका धवन का है, जो उम्र में तो काफी छोटी हैं, लेकिन उनकी फीस उतनी ही ज्यादा है। रुहानिका टेलीविजन इंडस्ट्री की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली एक्ट्रेस में से एक हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह एक एपिसोड के लिए 30,000 रुपए चार्च करती हैं।
खैर, इतने सारे प्रतिभाशाली बाल कलाकारों को इतने बड़े मंच पर देखना वाकई अविश्वसनीय है। हालांकि, इसमें कोई शक नहीं है कि ये बच्चे अपना टैलेंट दिखाने में कभी पीछे नहीं हटते हैं। तभी तो लोग भी इन्हें खूब पसंद करते हैं। फिलहाल, आपको इनमें से कौन सा बाल कलाकार सबसे ज्यादा पसंद है? हमें कमेंट में जरूर बताएं।