फेमस क्रिकेटर युवराज सिंह की वाइफ व एक्ट्रेस हेज़ल कीच ने अपने बेटे का पहला वीडियो शेयर किया है। आइए आपको दिखाते हैं।
टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह (Yuvraj Singh) ने एक्ट्रेस हेज़ल कीच सिंह (Hazel Keech Singh) से साल 2016 में शादी की थी। जनवरी 2022 में कपल ने अपने बेटे ओरियन कीच का स्वागत किया था। अब एक्ट्रेस ने अपने बेटे का पहला वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। आइए आपको वो क्यूट वीडियो दिखाते हैं।
पहले ये जान लीजिए कि, 25 जनवरी 2022 को युवराज और हेज़ल ने इंस्टाग्राम हैंडल के जरिए अपने बच्चे के जन्म की घोषणा की थी। एक नोट में कपल ने खुलासा किया था कि, उन्हें एक बेटा हुआ है। हालांकि, दोनों ने मीडिया से उनकी निजता का सम्मान करने और उन्हें विशेष क्षण का आनंद लेने का अनुरोध भी किया था।
(ये भी पढ़ें- 'ये है मोहब्बतें' फेम कृष्णा मुखर्जी जल्द अपने BF संग करेंगी सगाई, वेडिंग डेट का भी किया खुलासा)
अब बात करते हैं ओरियन कीच के लेटेस्ट वीडियो की। दरअसल, 8 अगस्त 2022 को हेज़ल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने बेटे के साथ एक प्यारा वीडियो पोस्ट किया, जिसमें हम ओरियन को हेज़ल की गोद में बैठे हुए देख सकते हैं। हालांकि, यह रंगीन बाल और मेकअप फिल्टर था, जिसने हेज़ल के बेटे को हैरान कर दिया। नन्हा शहजादा हैरान था कि, उसके साथ हुआ क्या है, क्योंकि यह उसका पहला इंस्टा वीडियो था। यहां देखें वो वीडियो।
इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, ''बेबी ने पहली बार इंस्टाग्राम देखा।''
जैसे ही ये वीडियो सामने आया फैंस इस पर प्यार बरसाने लगे। किसी को हेजल का वीडियो फनी लगा, तो किसी को उनके बेटे के एक्सप्रेशन क्यूट लगे। इसके अलावा कुछ लोगों ने ये भी कहा कि, उनका बेटा एकदम युवराज जैसा लग रहा है। यहां देखें वो कमेंट्स।
(ये भी पढ़ें- संभावना सेठ का IVF से बढ़ा वजन, वीडियो साझा कर लिखा, 'हमें अपनी बॉडी को सेलिब्रेट करना चाहिए')
फिलहाल, हेजल और उनके बेटे का ये वीडियो आपको कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।