एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और इंडियन क्रिकेटर केएल राहुल ने हाल ही में अपने रिलेशनशिप को पब्लिक कर दिया है। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में।
बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी व एक्ट्रेस अथिया शेट्टी (Athiya Shetty), क्रिकेटर केएल राहुल (KL Rahul) के साथ लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं। हालांकि, दोनों ने अभी अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया है। लेकिन उनके सोशल मीडिया पोस्ट, डिनर डेट और आउटिंग उनके कथित लव अफेयर के बारे में बहुत कुछ बयां करते हैं। हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, केएल राहुल के साथ अथिया भी इंग्लैंड के दौरे पर क्रिकेटर के साथ गई हैं। इससे साफ है कि, दोनों ने अब अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल करने का मन बना लिया है। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में।
पहले तो ये जान लीजिए कि, अथिया शेट्टी और केएल राहुल एक कॉमन फ्रेंड के जरिए मिले थे और यहीं से दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी थीं। यही नहीं, दोनों एक-दूसरे के साथ थाईलैंड छुट्टियां मनाने भी गए थे। वहीं, अब दोनों को अक्सर डिनर डेट पर साथ स्पॉट किया जाता है।
(ये भी पढ़ें: पलक पुरसवानी ने अविनाश सचदेव संग 'रिश्ते में तनाव' को किया कंफर्म, कहा- 'कुछ गलतफहमियां हैं')
रिपोर्ट्स के मुताबिक, राहुल ने पिछले महीने इंग्लैंड में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए रवाना होने से पहले एक्ट्रेस को अपने पार्टनर के रूप में दर्ज करवाया था और इसकी सूचना बीसीसीआई को दी थी। राहुल और अथिया कथित तौर पर सीरीज के लिए भारत से एक साथ इंग्लैंड के लिए रवाना हुए। जाने से पहले रसद विभाग ने सभी खिलाड़ियों से उनके साथ यात्रा करने वाले लोगों के नाम मांगे थे। खिलाड़ियों को नाम देना था कि, क्या वे अपनी पत्नियों या पार्टनर्स के साथ ट्रेवल करेंगे, जिसके लिए केएल राहुल ने अथिया शेट्टी को अपने पार्टनर के रूप में बताया था। उन्होंने कथित तौर पर उसी बबल में ट्रेवल की और टीम के साथ साउथेम्प्टन में रहीं।
न केवल अथिया बल्कि सुनील शेट्टी और अहान शेट्टी भी क्रिकेटर के साथ एक बेहतरीन बंधन साझा करते हैं, क्योंकि उन्हें अक्सर एक साथ घूमते देखा जाता है। अथिया को नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ आखिरी बार 'मोतीचूर चकनाचूर' में मुख्य भूमिका में देखा गया था। उन्होंने अभी अपनी अगली फिल्म की घोषणा नहीं की है।
(ये भी पढ़ें: सिद्धार्थ सिपानी व अनीशा की मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें आईं सामने, खूबसूरत आउटफिट में दिखा कपल)
18 अप्रैल 2021 को केएल राहुल ने अपना 29वां बर्थडे सेलिब्रेट किया था। इस खास मौके पर उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए राहुल को बर्थडे विश किया था। अथिया ने अपने इंस्टा हैंडल से केएल राहुल संग दो मिरर सेल्फी शेयर की थीं, जिसमें दोनों फनी पोज बनाते हुए नजर आए थे। यही नहीं, इन फोटोज में दोनों को ब्लैक एंड व्हाइट आउटफिट में ट्विनिंग करते हुए देखा गया था। इसके साथ अथिया ने कैप्शन में लिखा था, ‘आपके लिए आभारी, जन्मदिन मुबारक।’
फिलहाल, लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, अथिया और केएल राहुल ने अपने रिश्ते को भले ही पब्लिकली कबूल नहीं किया है। लेकिन दोनों अपने रिलेशनशिप को छुपा भी नही रहे हैं। तो इस पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।