सिंगर हर्षदीप कौर ने अपने बेटे हुनर सिंह की दो फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इनमें उनका चेहरा दिखाई दे रहा है। आइए आपको दिखाते हैं वो फोटोज।
बॉलीवुड की पॉपुलर सिंगर हर्षदीप कौर (Harshdeep Kaur) और उनके पति मनकीत सिंह (Mankeet Singh) 2 मार्च 2021 को बेबी बॉय हुनर सिंह के माता-पिता बने थे। पैरेंट्स बनने के बाद ये कपल अपनी पैरेंटहुड जर्नी को एंजॉय कर रहा है। हालांकि, अभी तक उन्होंने अपने बेटे का चेहरा फैंस को नहीं दिखाया था। लेकिन हाल ही में, बैसाखी के त्योहार के मौके पर 13 अप्रैल 2021 को सिंगर ने फैंस की ये इच्छा पूरी की है। आइए आपको दिखाते हैं इसकी फोटो।
पहले तो ये जान लीजिए कि, फिल्म ‘रंग दे बसंती’ से लेकर ‘राजी’ तक के गानों में अपनी आवाज दे चुकीं मशहूर सिंगर हर्षदीप कौर ने वैसे तो इंडस्ट्री को कई गाने दिए, लेकिन उन्होंने फिल्म 'रॉकस्टार' के गाना 'कतियां करूं' से सुर्खियां बटोरी थीं। अपने करियर की कामयाबी को छूने के बाद 20 मार्च 2015 को हर्षदीप ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड मनकीत सिंह के साथ गुरुद्वारे में शादी रचा ली थी। शादी के करीब 6 साल बाद 2 मार्च 2021 को हर्षदीप कौर एक बेबी बॉय की मां बनीं।
अपने बेबी बॉय के जन्म की जानकारी सिंगर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए फैंस को दी थी। हर्षदीप ने एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वह अपने पति के साथ नजर आ रही हैं। इस तस्वीर पर लिखा है, 'वो एक लड़का है 2-3-2021... अब रोमांच शुरू होता है।' इसके साथ ही हर्षदीप ने इसे शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था, ‘थोड़ा सा स्वर्ग बस धरती पर आ गया और हमें मम्मी और डैडी बना दिया...हमारा जूनियर 'सिंह' आ गया। हमारे लिए इससे अधिक खुशी नहीं हो सकती!’ (ये भी पढ़ें: 'स्प्लिट्सविला' फेम मोहित हीरानंदनी ने बताया कब करेंगे मंगेतर स्टेफी किंगम संग शादी)
आइए अब आपको दिखाते हैं हर्षदीप कौर के बेटे की फोटो। दरअसल, 13 अप्रैल 2021 को सिंगर ने अपने ऑफिशिल इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेबी बॉय की दो फोटो शेयर की हैं। इस फोटो में हर्षदीप के बेटे हुनर सिंह का चेहरा साफ दिख रहा है। दोनों फोटो में सिर्फ हुनर सिंह के चेहरे को दिखाया गया है।
इसे शेयर करते हुए सिंगर ने कैप्शन में लिखा है, ''हुनर सिंह अपनी पहली बैसाखी और अन्य सभी त्यौहारों को आज मना रहे हैं। आप सभी के प्यार और आशीर्वाद की आवश्यकता है।'' इन फोटोज के सामने आने के बाद फैंस सिंगर के बेटे को काफी क्यूट बता रहे हैं।
इसके पहले, अपने बेटे के जन्म को एक महीना पूरा होने पर 2 अप्रैल 2021 को सिंगर ने अपने बेबी बॉय के साथ एक फोटो शेयर की थी। इस फोटो में हर्षदीप अपने बेटे को गोद में लेकर निहार रही हैं। इसे शेयर करते हुए उन्होंने एक स्पेशल नोट भी लिखा था। उन्होंने लिखा था, ''विश्वास नहीं हो रहा है कि हुनर के जन्म को आज एक महीना हो गया है..। समय सही मायने में उड़ता चला जाता है...। आज मैं मां होने के 1 महीने का जश्न मना रही हूं। इस छोटे लड़के ने मुझे पहले से ही बहुत कुछ सिखाया है! आई लव यू, मॉय लिटिल मुंचकिन। मुझे आशा है कि मैं तुम्हें सब कुछ सबसे अच्छा दे सकती हूं। इस खूबसूरत पल को कैद करने के लिए @mommyshotsbyamrita आपका शुक्रिया!'' (ये भी पढ़ें: नकुल मेहता ने पत्नी जानकी को विश किया बर्थडे, तस्वीर शेयर कर लिखा, 'सूफी की अम्मा')
वहीं, 10 मार्च 2021 को हर्षदीप ने हर्षदीप कौर ने एक पोस्ट के जरिए अपने बेबी बॉय का नाम बताया था। हर्षदीप ने एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वह अपने हसबैंड मनकीत और क्यूट बेटे के साथ नजर आ रही हैं। तस्वीर में देखा जा सकता है कि हर्षदीप ने अपने बेबी को गोद में लिया हुआ है, जिसमें बेबी का चेहरा नहीं दिख रहा है। इस दौरान हर्षदीप ने ब्लू कलर का कुर्ता पहना है और सिर पर व्हाइट एंड ब्लू प्रिंटेड दुपट्टा लिया है। वहीं, सिंगर के बगल में उनके पति मनकीत खड़े हैं, जिन्होंने डार्क ब्लू कलर का कुर्ता पहना है। इस दौरान कपल का बेबी व्हाइट आउटफिट में नजर आ रहा है और उसके सिर को पीले रंग के कपड़े से ढका हुआ है।
इस तस्वीर के साथ हर्षदीप ने एक ब्राउन प्रिंटेड प्लेन वॉलपेपर भी शेयर किया था, जिस पर उनके बेटे का नाम लिखा है। इस पर हिंदी, इंग्लिश और पंजाबी भाषा में लिखा है, ‘हुनर सिंह, मतलब कला, कौशल और प्रतिभा।’ इससे साफ है कि कपल के बेबी का नाम हुनर सिंह है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए हर्षदीप ने कैप्शन में लिखा था, ‘वाहेगुरु जी के आशीर्वाद से हमने अपने बच्चे का नाम ‘हुनर सिंह’ रखा है। कृपया आप लोग उसे अपना प्यार और आशीर्वाद देते रहें।’ (ये भी पढ़ें: बैशाखी पर नीतू कपूर ने पति ऋषि कपूर को किया याद, शेयर किया खूबसूरत डांस वीडियो)
फिलहाल, जिस फोटो का फैंस को इंतजार था, वो अब सामने आ गयी है। तो आपको बेबी बॉय हुनर सिंह की ये फोटोज कैसी लगीं? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं और अगर आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो जरूर दें।