एक्टर और निर्माता हरमन बावेजा व उनकी पत्नी साशा रामचंदानी ने 22 दिसंबर 2022 को अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है। आइए आपको बताते हैं।
हरमन बावेजा (Harman Baweja) को एक हैंडसम एक्टर के रूप में पहचाना जाता है, जो दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं। हरमन ने फिल्म 'लव स्टोरी 2050' में अपने उम्दा अभिनय ने पॉपुलैरिटी हासिल की है और अब अभिनेता ने पैरेंटहुड क्लब में एंट्री कर ली है, क्योंकि उनकी प्रिय पत्नी साशा रामचंदानी ने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया है।
'बॉलीवुड हंगामा' की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, हरमन और साशा ने 22 दिसंबर 2022 की सुबह मुंबई में एक स्वस्थ बच्चे का स्वागत किया। हालांकि, प्यारे कपल द्वारा अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। पिछली कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, साशा और हरमन के दिसंबर में अपने पहले बच्चे का स्वागत करने की उम्मीद थी और अब वे अपनी खुशी के बंडल के साथ माता-पिता बन गए हैं।
न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन साशा रामचंदानी के रूप में अपनी सोलमेट मिलने से पहले हरमन लंबे समय तक बैचलर्स लीग का हिस्सा रहे थे। दुनिया के सामने अपनी शादी की घोषणा करने से पहले यह जोड़ी लंबे समय तक अपने रिश्ते को छुपाए रखने में कामयाब रही थी। कपल ने पहले चंडीगढ़ में करीबी दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में सगाई की थी, उसके बाद 21 मार्च 2021 को कोलकाता में आनंद कारज समारोह के साथ हमेशा के लिए एक-दूजे के हो गए। हरमन बावेजा और साशा रामचंदानी की शादी की तस्वीरें और वीडियोज देखने के लिए यहां क्लिक करें।
बॉलीवुड में अपने छोटे से अभिनय करियर के दौरान उनके उस समय की को-एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के साथ एक गंभीर रिश्ते में होने का अनुमान लगाया गया था। दोनों ने एक-दूसरे के विपरीत दो बैक-टू-बैक फिल्मों में एक साथ अभिनय किया था, जिसे उनके रिश्ते के आधार के रूप में भी बताया गया था। हालांकि, उनकी दूसरी फिल्म 'व्हाट्स योर राशि' की भारी असफलता के बाद दोनों की जोड़ी भी टूट गई।
साल 2014 में नई रिपोर्ट जो जंगल की आग की तरह फैल गई थी, वो ये भी कि हैंडसम हंक हरमन बावेजा और बंगाली ब्यूटी बिपाशा बसु के बीच रूमर्ड रिलेशनशिप है। इस खबर ने तब खास मोड़ लिया, जब खुद बिपाशा ने अभिनेता को डेट करने की पुष्टि की थी। उनका रिश्ता कुछ सालों तक काफी मजबूत रहा, जिससे उन्हें अपने परिवारों को अपनी शादी की योजना बनाने का भरोसा भी मिला। हालांकि, कुछ दिनों बाद दोनों सौहार्दपूर्ण ढंग से अलग हो गए थे। इसके तुरंत बाद, बिपाशा ने अपने पति करण सिंह ग्रोवर से शादी की घोषणा की थी।
जाने-माने निर्माता हैरी बावेजा के बेटे हरमन ने प्रियंका चोपड़ा के साथ एक साइंस-फिक्शन फैंटेसी फिल्म 'लव स्टोरी 2050' से अपना बड़ा बॉलीवुड डेब्यू किया था। हालांकि, अज्ञात कारणों से हरमन ने ग्लैमर की दुनिया को अलविदा कह दिया और 2016 में अभिनय से हट गए। तब से वह अपने प्रोडक्शन हाउस 'बावेजा स्टूडियोज' के लिए निर्माता की भूमिका निभा रह हैं।
फिलहाल, हम हरमन और साशा के लिए ढेर सारे प्यार की कामना करते हैं।