पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह के बर्थडे सेलिब्रेशन का एक वीडियो सामने आया है। आइए आपको दिखाते हैं।
पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने 3 जुलाई 2021 को अपना 41वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस खास मौके पर देश दुनिया से उनके चाहने वालों ने 'भज्जी' को बर्थडे विश किया। वहीं, अब हरभजन सिंह के बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें व वीडियो सामने आए हैं। आइए आपको दिखाते हैं।
पहले ये जान लीजिए कि, हरभजन सिंह और एक्ट्रेस गीता बसरा ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 2015 में शादी रचाई थी। शादी के एक साल बाद 2016 में दोनों ने अपने घर में बेटी हिनाया का स्वागत किया था। वहीं, गीता बसरा जल्द ही दूसरी बार मां बनने वाली हैं। एक्ट्रेस ने 14 मार्च 2021 को गीता बसरा ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की थी। तभी से एक्ट्रेस अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को काफी एंजॉय कर रही हैं।
(ये भी पढ़ें- जब गीता बसरा ने हरभजन सिंह संग रूमर्ड शादी के चलते गंवा दिया था अपना करियर, अब बयां किया अपना दर्द)
अब आइए आपको दिखाते हैं हरभजन सिंह के बर्थडे सेलिब्रेशन की झलकियां। दरअसल, 3 जुलाई 2021 को 'भज्जी' ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह अपनी पत्नी गीता बसरा और बेटी के साथ केक काटते नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि, केक के पास बैलून से डेकोरेशन किया गया है। खास बात ये है कि, इस सेलिब्रेशन में बैट और बॉल भी देखा जा सकता है। इसे शेयर करते हुए हरभजन सिंह ने लिखा है, ''बर्थडे सेलिब्रेशन।''
अपने लविंग हसबैंड के बर्थडे पर गीता बसरा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फैमिली फोटो शेयर करके 'भज्जी' को बर्थडे विश किया था। शेयर की गई फोटो में हरभजन अपनी वाइफ और बेटी के साथ मुस्कुराते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसे शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है, ''जन्मदिन मुबारक हो मिस्टर सिंह! आपके लिए प्यार और खुशी के अलावा कुछ नहीं.. यह आपका अब तक का सबसे खास बर्थडे है.. कोविड के समय में एक और शांत जन्मदिन.. लेकिन मुझे पता है कि आप इसे कितना पसंद करते हैं! हम आपको बहुत प्यार करते हैं.. भगवान आपको हमेशा खुश रखे।'' अपनी प्यारी पत्नी के इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए हरभजन सिंह ने, ''लव यू'' लिखा है।
(ये भी पढ़ें- मिनिषा लांबा दिल्ली के बिजनेसमैन आकाश मलिक को कर रही हैं डेट! जानें इनके बारे में)
वहीं, अपने पति के बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ झलकियां गीता बसरा ने भी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। यहां देखें बर्थडे बैश की कुछ और झलकियां।
(ये भी पढ़ें- 'फिल्लौरी' फेम एक्ट्रेस मेहरीन पीरजादा ने कांग्रेस नेता भव्य बिश्नोई से तोड़ी सगाई, जारी किया बयान)
कुछ दिनों पहले, ‘ई-टाइम्स’ को दिए एक इंटरव्यू में गीता बसरा से उनकी दूसरी प्रेग्नेंसी के अनुभव के बारे में पूछा गया था, जिसका जवाब देते हुए एक्ट्रेस ने पहले और दूसरे प्रेग्नेंसी के अनुभवों के बारे में कहा था, ‘समय पूरी तरह से अलग है। आप दो गर्भधारण की तुलना नहीं कर सकते। अब मैं बाहर जाकर अपने दोस्तों से नहीं मिल सकती हूं, ना ही मैं अपने परिवार को लंदन में देख सकती हूं। मेरी मां यहां नहीं आ सकती हैं। यह सभी के लिए बहुत कठिन समय है, खासकर गर्भवती महिलाओं के लिए। क्योंकि हम पहले से ही आंतरिक रूप से बहुत सारे बदलावों से निपट रहे हैं।’
फिलहाल, हरभजन सिंह और उनकी पत्नी व बेटी इन दिनों अपने घर में आने नन्हे मेहमान की प्रतीक्षा कर रहे हैं। तो आपको 'भज्जी' के बर्थडे सेलिब्रेशन का वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।