पंजाबी गायक गुरु रंधावा एक आलीशान घर में रहते हैं। हाल ही में, उन्होंने फैंस को अपना होम टूर कराया था, जिसमें उनके घर की झलक दिखाई दी थी। आइए आपको दिखाते हैं।
पंजाबी गायक गुरु रंधावा (Guru Randhawa) आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। वो कई गाने गा चुके हैं, जो लगभग सभी हिट हुए हैं। हाल ही में, उनका लेटेस्ट गाना 'डांस मेरी रानी' रिलीज हुआ था, जो यूट्यूब पर 20 मिलियन व्यूज को पार कर गया था।
गुरु रंधावा पंजाब के छोटे से जिले गुरदासपुर से आते हैं और उन्हें आज एक इंटरनेशनल स्टार के रूप में जाना जाता है। सक्सेस मिलने के बाद अब हाई रेटेड गबरू गायक एक आलीशान घर में रहते हैं। उनका घर किसी महल से कम नहीं है। आइए आपको उनके घर की तस्वीरें दिखाते हैं।
(ये भी पढ़ें- मीरा राजपूत ने भाई की शादी में जमकर किया एंजॉय, 'भाभियों और बहनों' संग शेयर कीं खूबसूरत तस्वीरें)
एशियन पेंट्स के शो, 'व्हेयर द हार्ट इज' के एक एपिसोड में गुरु रंधावा ने अपने फैंस को होम टूर कराया था। उनके घर को देखकर पता चल रहा है कि, उन्हें कला से कितना प्यार हैं। इसके अलावा उनके घर की दीवारों पर सजावट के कई आइटम्स भी लगे हुए हैं। ये शानदार घर किसी महल से कम नहीं लगता।
(ये भी पढ़ें- विक्रांत मैसी की पत्नी शीतल ने दादा-दादी के घर पर की थी शादी, वेडिंग के टीजर में डीटेल किया शेयर)
उनके घर में वाइब्रेंट दीवारें, रंगीन फर्नीचर और सजावट के कई आइटम्स हैं, जो उनके घर को जीवंत बनाते हैं। उनके घर का शाही झूमर और डाइनिंग टेबल भी काफी शानदार है। उनके घर में जगह-जगह गणपति बप्पा की मूर्ति भी है, जो उनके घर की रौनक बढ़ा रही है। गुरु ने अपने घर का वो हिस्सा भी दिखाया, जहां उन्होंने अपने अवार्ड्स सजाए हुए हैं। घर की दीवारो को फैमिली पिक्चर्स से सजाया हुआ है, जो इस वीडियो में नजर आएगा।
इसके अलावा, गुरु रंंधावा के घर में कई एंटीक पीस हैं, जो उनके घर की शोभा बढ़ा रहे हैं। उन्होंने अपने घर के हर कोने को अलग-अलग थीम्स से सजाया हुआ है। जहां एक तरफ फ्लोरल थीम देखने को मिल रही है, तो वहीं दूसरी तरफ मिरर लुक देखने को मिल रहा है।
सिंगर का कहना है कि, जब भी वो अपना गाना लिखते हैं, तो वो अपने घर के चक्कर काट लेते हैं। ऐसे में अपने घर पर सजाए हुए आर्ट पीस देखकर गाने लिखने के नए-नए आइडियाज मिलते हैं। वो 'लाहौर', 'हाई रेटेड गबरू', 'नाच मेरी रानी', 'ईशारे तेरे', 'तेरे ते' जैसे कई फेमस गानों के लिए जाने जाते हैं। उनके गानों के व्यूज मिलियन में जाते हैं।
(ये भी पढ़ें- फैशन स्टाइलिस्ट दुल्हन ने निकाह में पहना सिल्वर ह्यूड ड्रेस, मिनिमल ज्वेलरी में लगीं अप्सरा)
फिलहाल, गुरु अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के अच्छे फेज में हैं। तो आपको उनके घर की तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट में जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।