हाल ही में, एक्ट्रेस सोनम कपूर के 37वें बर्थडे सेलिब्रेशन की झलकियां सामने आई हैं। आइए आपको दिखाते हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी को एंजॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में, अपना 37वां जन्मदिन मनाया था। अब उनके बर्थडे सेलिब्रेशन के वीडियोज सामने आए हैं। आइए आपको दिखाते हैं उनके बर्थडे बैश की झलकियां।
पहले ये जान लीजिए कि, सोनम कपूर का जन्म 9 जून 1985 को लीजेंड एक्टर अनिल कपूर और उनकी वाइफ सुनीता कपूर के घर हुआ था। साल 2018 में सोनम ने अपने जीवन के प्यार आनंद आहूजा के साथ शादी कर ली थी। उन्होंने 21 मार्च 2022 को अपनी प्रेग्नेंसी की न्यूज को फैंस के साथ शेयर किया था। इसके बाद से हर कोई उनके आने वाले बेबी का इंतजार कर रहा है।
(ये भी पढ़ें- नयनतारा का वेडिंग लुक: मंदिरों की नक्काशी वाली लाल साड़ी से सतलदा हार तक, सबकुछ था बेहद यूनिक)
सोनम कपूर के बर्थडे सेलिब्रेशन की झलकियां इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। सामने आए एक वीडियो में प्रेग्नेंट सोनम कपूर के साथ उनका परिवार नजर आ रहा है। सोनम सफेद रंग की ड्रेस में काफी प्यारी लग रही हैं। उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ नजर आ रहा है। उनके साथ उनकी बहन रिया कपूर, पति आनंद आहूजा और उनके दोस्त भी दिख रहे हैं। सोनम के बर्थडे बैश का एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें खाने की टेबल पर कई तरह के लजीज पकवान दिख रहे हैं। साथ ही टेबल पर कई तरह के फूल और मोमबत्तियां भी नजर आ रहे हैं।
इससे पहले, एक्ट्रेस ने फेमस फैशन डिजाइनर अबू जानी और संदीप खोसला के लिए नया मैटरनिटी फोटोशूट करवाया था, जिसकी झलक अबू जानी और संदीप खोसला ने अपने इंस्टा हैंडल पर शेयर की थी। इस फोटोशूट के लिए एक्ट्रेस ने एक ऑफ-व्हाइट बीडेड साटन का आउटफिट पहना था, जिसमें सीक्विन और मोती लगे थे। इस अवतार में वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
(ये भी पढ़ें- नयनतारा की शादी में शामिल होने पर ट्रोल हुए शाहरुख खान, यूजर्स बोले- 'इतनी जल्दी ठीक हो गया')
फिलहाल, हमें तो सोनम कपूर हर अवतार में बेहद पसंद आती हैं। वैसे, आपको एक्ट्रेस के बर्थडे बैश की झलकियां कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।