अर्जुन रामपाल के बर्थडे पर गर्लफ्रेंड गैब्रिएला ने लिखी दिल की बात, तो एक्टर ने शेयर की खास फोटोज

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल 48 साल के हो गए हैं, उनके जन्मदिन के इस खास मौके पर उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रायडिस ने एक खास संदेश लिखा है। तो चलिए जानते हैं कि वो मैसेज क्या है?

By Prakash Joshi Last Updated: Nov 27, 2020 | 12:06:45 IST

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) ने 26 नवंबर 2020 को अपना 48वां जन्मदिन मनाया। एक्टर ने इस खास पल को अपनी लेडी लव गैब्रिएला डेमेट्रायडिस (Gabriella Demetriades) और बच्चों के साथ सेलिब्रेट किया, जिसकी कुछ तस्वीरें खुद अर्जुन ने सोशल मीडिया पर शेयर की, साथ ही उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला ने उन्हें खास अंदाज में बर्थडे भी विश किया।

ADVT
ADVT

दरअसल, गैब्रिएला डेमेट्रायडिस ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अर्जुन रामपाल और उनके बच्चों की कई तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें अर्जुन की सिंगल तस्वीर से लेकर बच्चों संग मस्ती करती हुई फोटोज शामिल हैं जिन्हें आप नीचे देख सकते हैं। (ये भी पढे़ं: परीक्षित बावा ने पत्नी नीति टेलर को दिया खास गिफ्ट, एक्ट्रेस बोलीं- 'आपके बिना नहीं जीना चाहती')

ADVT.
ADVT.

ADVT.
ADVT.

इन तस्वीरों के साथ अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन को बर्थडे विश करते हुए गैब्रिएला ने लिखा, 'मेरे फेवरेट जन्मदिन मुबारक हो। तुम बहुत प्यारे और बहुत मजबूत हो। तुम्हारा बेस्ट अभी आना बाकी है। ये मेरा सीक्रेट है जो कि एकदम सिंपल है। केवल दिल ही है जिसकी वजह से कोई इंसान सही चीजें देख सकता है। और जो सबसे जरूरी है, वो आंखों से नहीं दिखता है।'

अर्जुन रामपाल ने सबको कहा 'शुक्रिया'

अर्जुन रामपाल ने अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर साझा कीं, जो उनके बर्थडे सेलिब्रेशन की थोड़ी झलक दिखाती हैं। पहली तस्वीर में हम अर्जुन को अपनी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला के साथ पोज देते हुए देख सकते हैं। जबकि दूसरी फोटो में वो अपने बच्चों के साथ नजर आ रहे हैं, इस पिक में टेबल पर बर्थडे केक भी रखा हुआ नजर आ रहा है। (ये भी पढ़ें: सना खान की सासू मां ने 'लजीज बिरयानी' से किया बहू का स्वागत, एक्ट्रेस ने शेयर किया वीडियो)

ADVT.
ADVT.

सभी को बर्थडे विशेज भेजने के लिए धन्यवाद देते हुए अर्जुन ने लिखा, 'मेरे जन्मदिन पर शुभकामनाएं, प्यार और आशीर्वाद देने के लिए आप सभी का धन्यवाद। ये मेरे पसंदीदा लोगों के साथ मेरा एक परफेक्ट दिन था। आप सभी को प्यार।'

गैब्रिएला से अर्जुन को है एक बेटा

अर्जुन रामपाल 3 बच्चों के पिता हैं। उन्हें पहली शादी से दो प्यारी बेटियां हैं, जबकि गैब्रिएला से उनको एक बेटा एरिक है, जिसका जन्म 18 जुलाई 2019 को हुआ था। अर्जुन जब से एरिक के पिता बने हैं, तब से वो अपना ज्यादातर समय बेटे के साथ बिताते हुए नजर आते हैं। अर्जुन और मेहर की 20 साल पुरानी शादी साल 2018 में टूटी थी। (ये भी पढ़ें: लॉकडाउन में पति रणवीर संग दीपिका पादुकोण ने खूब किया एंजॉय, शेयर किया एक्सपीरियंस)

इस वजह से इन दिनों चर्चा में हैं अर्जुन

पिछले काफी दिनों से अर्जुन रामपाल चर्चा का विषय बने हुए हैं, लेकिन इसकी वजह उनकी कोई अपकमिंग फिल्म या कोई सोशल मीडिया पोस्ट नहीं है। बल्कि सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग्स एंगल मिलने के बाद से ही अर्जुन रामपाल जांच एजेंसी एनसीबी के रडार पर हैं। एजेंसी उनके घर पर छापा भी मार चुकी है, और बाद में समन जारी करके अर्जुन से 7 घंटे की कड़ी पूछताछ भी की गई थी।

वहीं, बात अगर एक्टर के वर्क फ्रंट की करें तो अर्जुन रामपाल का जन्म 26 नवंबर 1972 को हुआ था। उन्होंने बॉक्स ऑफिस पर 'डैडी', 'दिल है तुम्हारा', 'दिल का रिश्ता' और 'रा. वन.' जैसी कई हिट फिल्में दी हैं। फिलहाल, अर्जुन अपनी गर्लफ्रेंड व बच्चों संग अपनी जिंदगी को एंजॉय कर रहे हैं। तो आपको एक्टर के जन्मदिन की तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

Anant के संगीत में Isha सिल्वर लहंगे में दिखीं स्टनिंग, भाभी Shloka ने व्हाइट साड़ी में बिखेरा जलवा

Deepika Padukone ने Anant-Radhika के 'संगीत' में क्लासी साड़ी में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, दिखीं सुंदर

Isha Ambani-Shloka-Radhika ने 'दीवानगी दीवानगी' गाने पर फैमिली डांस के लिए पहना एम्बेलिश्ड लहंगा

Mukesh Ambani ने पत्नी Nita और ग्रैंडचिल्ड्रेन के साथ री-क्रिएट किया बॉलीवुड सॉन्ग 'चक्के पे चक्का'

Radhika Merchant ने संगीत नाइट के लिए चुनी ऑफ-शोल्डर चोली, फिर से पहना अपना 'दुर्लभ हार'

Anant Ambani की 'संगीत' में Alia-Ranbir से MS Dhoni-Sakshi तक तमाम स्टार्स हुए शामिल, देखें लिस्ट

Anant-Radhika की संगीत में पहुंचीं दूल्हे की 'नानी-मौसी' Purnima-Mamta Dalal, बुआ Dipti भी आईं नजर

Anant-Radhika की शादी के लिए खूबसूरती से सजाया गया Ambani का 15,000 करोड़ का घर 'एंटीलिया'

Ambani Family की 'गरबा' नाइट की इनसाइड झलकियां: लैविश मेनू से डेकोरेशन तक सबकुछ था शानदार

Anushka-Vamika और Akaay नहीं, इस पर्सनैलिटी की फोटो है Virat Kohli के फोन वॉलपेपर पर, दिखी झलक

Nita Ambani ने 'गरबा' नाइट में पहना Manish Malhotra का 'जरदोजी' एम्ब्रॉयडरी वाला आइवरी लहंगा

BB OTT 3: Poulomi Das ने बाहर आते ही Ex-BF को कहा- 'मूर्ख', खुद को बताया उनकी लाइफ की 'बेस्ट चीज'

Sonakshi Sinha ने भाई Luv के Zaheer संग विवाद के बीच शेयर की क्रिप्टिक पोस्ट, लिखा- 'अपनी आवाज कम..'

BB OTT 3: Chandrika Dixit ने Sai Ketan Rao के मसाज ऑफर पर कहा- 'मेरा मर्द मुझे खा जाएगा'

Shloka Mehta ने 'गरबा डांडिया नाइट' में पहना रत्न-जड़ित ग्रीन लहंगा, Akash Ambani ने की ट्विनिंग

Mukesh Ambani ने Anant-Radhika को शादी के तोहफे में दी 4.5 करोड़ की लग्जीरियस कार

Shloka Mehta 'ममेरू' सेरेमनी में पिंक 'बंधनी' लहंगे में दिखीं गॉर्जियस, डायमंड सेट ने चुराई लाइमलाइट

जब Luv Sinha ने बताया था Sonakshi Sinha ने कभी नहीं मानी उनकी सलाह, कहा था- 'वह सुनती नहीं है..'

Armaan की दो शादियों पर कमेंट करने के लिए Rakhi Sawant पर भड़कीं Payal, कहा- 'पहले अपनी शादियां..'

Radhika Merchant 'डांडिया नाइट' में बनीं गुजराती ब्राइड, पहना श्रीनाथजी प्रिंटेड बंधनी लहंगा