एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ अपने लिए एक बॉयफ्रेंड ढूंढ रही हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंड पर एक हैंडसम, अमीर और सिंगल लड़के की डिमांड की है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ (Gehana vasisth) फिल्मों से ज्यादा अपनी बोल्डनेस और विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। अब एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने एक हैंडसम, अमीर और सिंगल बॉयफ्रेंड की डिमांड की है। जी हां, आपने सही पढ़ा। एक्ट्रेस ने आज रात यानी 28 फरवरी 2022 तक लड़का कंफर्म करने का फैसला किया है।
गहना वशिष्ठ ने 27 फरवरी 2022 को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की थी, जिसमें एक्ट्रेस ने बताया था कि, उन्होंने आज रात 8 बजे तक एक बॉयफ्रेंड कंफर्म करने का फैसला किया है। एक्ट्रेस ने देशभर के लड़कों से उन्हें मैसेज करने को कहा है।
(ये भी पढ़ें- सिद्धांत चतुर्वेदी ने एक्स गर्लफ्रेंड संग अपने ब्रेकअप पर की बात, कहा- 'मैं घर बसाना चाहता था')
गहना वशिष्ठ ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ''मैं जल्दी में हूं, मुझे जल्द से जल्द एक बॉयफ्रेंड चाहिए और मुझे ये आज रात 8 बजे तक लॉक करना है। तो जो कोई भी सुंदर, पूरी तरह से अविवाहित, युवा और अमीर है। मुझे जल्द से जल्द मैसेज करे।''
(ये भी पढ़ें- अनमोल-कृशा की शादी में टीना अंबानी ने ननद नीना-दीप्ति संग किया था मजेदार डांस, देखें वीडियो)
इससे पहले, गहना का नाम तब सुर्खियों में आया था, जब उन्होंने शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा के पॉर्न वेबसाइट मामले पर प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा था कि, वो राज और शिल्पा को वो कई सालों से जानती हैं। उन्होंने राज को इनोसेंट बताया था।
(ये भी पढ़ें- ईशा गुप्ता ने BF मैनुअल कैंपोस ग्वालर संग बताई अपनी लव स्टोरी, रोम में हुई थी पहली मुलाकात)
फिलहाल, हम उम्मीद करते हैं कि, गहना को अपना मनपसंद बॉयफ्रेंड मिल जाए। वैसे, आपको उनका ये पोस्ट कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।