एक्ट्रेस गीता बसरा ने अपने बेबी के जन्म के बाद पहली बार डिलीवरी रूम से एक तस्वीर शेयर की है। आइए देखते हैं वो फोटो।
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) और उनकी वाइफ व एक्ट्रेस गीता बसरा (Geeta Basra) हाल ही में दोबारा पेरेंट्स बने हैं। कपल के घर में बेटे ने जन्म लिया है। हाल ही में, एक्ट्रेस गीता बसरा ने बेबी होने के बाद डिलीवरी रूम से अपनी एक तस्वीर शेयर की है। आइए आपको दिखाते हैं वो फोटो।
पहले ये जान लीजिए कि, हरभजन सिंह और गीता बसरा ने काफी समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 2015 में शादी रचाई थी। शादी के बाद उनकी एक बेटी हुई, जिसका नाम हिनाया है। इसके बाद कपल ने 10 जुलाई 2021 को अपने दूसरे बच्चे का स्वागत किया था, जिसकी जानकारी क्रिकेटर ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ शेयर की थी।
(ये भी पढ़ें- ज्योत्सना चंदोला ने बेटे के जन्म के बाद अस्पताल में किया सेलिब्रेशन, केक खाते हुए शेयर की फोटो)
हरभजन सिंह ने 10 जुलाई 2021 को अपने इंस्टा हैंडल पर एक नोट शेयर किया था। नोट में लिखा था, ‘एक नया छोटा हाथ, जिसे हमें पकड़ना है, उसका प्यार महान है, सोने के जैसे बहुमूल्य है। एक खूबसूरत तोहफा, बहुत स्पेशल और प्यारा है। हमारा दिल भर गया है। हमारी जिंदगी पूरी हो गई। हम भगवान को शुक्रिया करते हैं, जिन्होंने हमें एक हेल्दी बेबी का वरदान दिया। गीता और बेबी दोनों स्वस्थ हैं। हम इस खुशी के साथ बहुत उत्साहित हैं, जिसकी खुशी हम अपने शुभचिंतकों के साथ साझा करने के लिए प्रसन्न हैं, जिन्होंने बहुत प्यार और सपोर्ट किया है।’
अब आपको दिखाते हैं एक्ट्रेस का वो पोस्ट। दरअसल, गीता बसरा की बहन भावना ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक्ट्रेस संग डिलीवरी रूम से एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में गीता अपनी बहन को हग करते हुए नजर आ रही हैं। इस फोटो के जरिए ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि, गीता अपने न्यू बेबी बॉय के आने से कितना खुश हैं। इसे शेयर करते हुए भावना ने कैप्शन में लिखा है, ‘मैं सबसे खुश मौसी हूं।’ इस पोस्ट को गीता बसरा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर रीशेयर किया है। इसके साथ उन्होंने कई हार्ट की इमोजी भी बनाई है।
(ये भी पढ़ें- अदिति मलिक ने बेटे एकबीर संग सोते हुए शेयर की फोटो, को-स्लीपिंग और स्वतंत्रता पर रखी राय)
इससे पहले, गीता बसरा ने अपने इंस्टा हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में एक पालने को देखा जा सकता है, जिसमें एक टेडी बियर और एक टी-शर्ट रखी हुई है। टी-शर्ट में लिखा है, ‘2021 में पैदा हुआ बेबी प्लाहा।’ इस वीडियो के आखिर में ये बताते हुए बैलून फूटता है कि, ‘ये एक लड़का है।’ फैंस को न केवल गीता बसरा का ये वीडियो पसंद आया था, बल्कि इस खुशखबरी को देने का अंदाज भी काफी पसंद आया था।
(ये भी पढ़ें- करीना कपूर-सैफ अली खान दूसरे बेटे का नाम जेह रखने पर हुए ट्रोल, यूजर्स ने बताया- 'जहांगीर')
फिलहाल, गीता बसरा और हरभजन सिंह अपने नए मेहमान के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। तो आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।