भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह की पत्नी व एक्ट्रेस गीता बसरा ने सोशल मीडिया पर अपने बेटे जोवान वीर के पहले बर्थडे सेलिब्रेशन की एक तस्वीर शेयर की है। आइए आपको दिखाते हैं।
भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) और उनकी प्यारी पत्नी गीता बसरा (Geeta Basra) अक्सर अपनी फैमिली फोटो को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। फिल्मों से दूर गीता फिलहाल अपनी फैमिली लाइफ को एंजॉय कर रही हैं। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली पूर्व एक्ट्रेस ने अपने बेटे जोवान वीर सिंह प्लाहा के पहले बर्थडे पर एक पोस्ट शेयर कर उन्हें बधाई दी है।
पहले तो ये जान लीजिए कि, हरभजन और गीता बसरा ने 29 अक्टूबर 2015 को शादी की थी। शादी के एक साल बाद 27 जुलाई 2016 को दोनों एक बेटी हिनाया हीर के माता-पिता बने थे। फिर 10 जुलाई 2021 को बेटे जोवान वीर सिंह प्लाहा के जन्म के बाद इनका परिवार पूरा हो गया था। गीता बसरा ने 26 जुलाई 2021 को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें उनकी बेटी हिनाया अपने भाई जोवान को गोद में लिए हुए दिख रही थीं। इसके कैप्शन में गीता ने लिखा था, "आपके सामने है हीर का वीर, जोवान वीर सिंह प्लाहा।"
(ये भी पढ़ें- गौरव तनेजा और रितु राठी ने गिरफ्तारी पर की बात, कहा- 'हम कानूनी रास्ता अपनाएंगे')
अब अपने बेटे के एक साल के पूरे होने पर गीता ने 11 जुलाई 2022 को अपने इंस्टाग्राम पर बेटे जोवान के फर्स्ट बर्थडे के केक की एक झलक शेयर की है। तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है, ''जन्मदिन मुबारक हो मेरे बेटे शाइन जोवान वीर! मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि, एक साल इतनी जल्दी बीत गया.. मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं! मेरी लाइफ लाइन।''
(ये भी पढ़ें- आलिया भट्ट मां बनने के बाद भी करेंगी काम, रणबीर बोले- 'मैं नहीं चाहता वह अपने सपनों का त्याग करें')
बता दें कि, इससे पहले गीता ने 13 जून 2022 को अपने इंस्टा स्टोरी पर जोवान के फर्स्ट बर्थडे के लिए कराए गए फोटोशूट की झलकियां शेयर की थीं। फोटोज में हवाई जहाज और बादलों के साथ एक प्यारा सा बैकग्राउंड देखा जा सकता है, जिन पर लिखा था, "समय उड़ता है।" इन तस्वीरों में हवाई जहाज और नीले रंग के गुब्बारे की सजावट बेहद सुंदर लग रही थी। इसके ऊपर गीता ने लिखा था, "क्या सुंदर सेटअप है। धन्यवाद।"
(ये भी पढ़ें- शाहिद कपूर ने पत्नी मीरा की फोन चलाने की आदत का उड़ाया मजाक, सेल्फी पर किया मजेदार कमेंट)
वैसे, आपको गीता और हरभजन के बेटे के पहले जन्मदिन की यह फोटो कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।