पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह की वाइफ गीता बसरा ने हाल ही में, अपने दूसरे बच्चे के नाम की घोषणा की है। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में।
बॉलीवुड एक्ट्रेस और पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) की वाइफ गीता बसरा (Geeta Basra) ने 10 जुलाई 2021 को अपने दूसरे बच्चे के रूप में एक बेटे को जन्म दिया था। घर में नए मेहमान के आने से हरभजन, गीता और उनकी बेटी हिनाया तीनों बेहद खुश हैं। हाल ही में, गीता बसरा ने अपने बेबी बॉय की पहली झलक सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए उसके नाम की भी अनाउंसमेंट की है। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में।
पहले ये जान लीजिए कि, क्रिकेटर हरभजन सिंह और एक्ट्रेस गीता बसरा ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 29 अक्टूबर 2015 को शादी रचाई थी। शादी के करीब एक साल बाद कपल ने साल 2016 में अपनी बेटी हिनाया का स्वागत किया था और अब बेटी हिनाया बड़ी बहन बन चुकी हैं।
(ये भी पढ़ें: अनुष्का शर्मा ने करीब 50,000 की मिनी जैकेट पहने शेयर कीं लेटेस्ट फोटोज, मुस्कान जीत लेगी दिल)
10 जुलाई 2021 को हरभजन सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक नोट शेयर करते हुए अपने दूसरी बार पिता बनने की जानकारी दी थी। इस नोट में लिखा था, ‘एक नया छोटा हाथ, जिसे हमें पकड़ना है, उसका प्यार महान है, सोने के जैसे बहुमूल्य है। एक खूबसूरत तोहफा, बहुत स्पेशल और प्यारा है। हमारा दिल भर गया है। हमारी जिंदगी पूरी हो गई। हम भगवान को शुक्रिया करते हैं, जिन्होंने हमें एक हेल्दी बेबी का वरदान दिया। गीता और बेबी दोनों स्वस्थ हैं। हम इस खुशी के साथ बहुत उत्साहित हैं, जिसकी खुशी हम अपने शुभचिंतकों के साथ साझा करने के लिए प्रसन्न हैं, जिन्होंने बहुत प्यार और सपोर्ट किया है।’
अब आइए आपको दिखाते हैं गीता बसरा का लेटेस्ट पोस्ट। दरअसल, 26 जुलाई 2021 को गीता बसरा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक बेहद खूबसूरत फोटो शेयर की है। इस तस्वीर में हरभजन और गीता बसरा की बेटी हिनाया अपने छोटे भाई को गोद में लिए हुए नजर आ रही हैं। फोटो में दोनों बेहद क्यूट लग रहे हैं। हालांकि, इसमें बेबी बॉय का चेहरा नहीं दिख रहा है।
इसे शेयर करते हुए गीता ने अपने बेटे के नाम की घोषणा की है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, ''हीर के वीर से परिचय करा रही हूं। जोवान वीर सिंह प्लाहा।'' एक्ट्रेस के कैप्शन से साफ है कि, कपल ने अपने बेटे का नाम जोवान वीर सिंह रखा है। ध्यान रहे कि, हरभजन सिंह का पूरा नाम 'हरभजन सिंह प्लाहा' है। इसलिए बेटे के नाम के आगे भी प्लाहा लगाया गया है।
(ये भी पढ़ें: क्या दोबारा प्रेग्नेंट हैं ऐश्वर्या राय बच्चन? लेटेस्ट फोटोज ने मचाई सनसनी, फैंस लगा रहे कयास)
कुछ दिनों पहले, 'ईटाइम्स' को दिए एक इंटरव्यू में गीता बसरा ने बताया था कि, उनकी डिलीवरी नॉर्मल हुई थी। उन्होंने कहा था कि, 'लेकिन यह बहुत अच्छा अनुभव था। मैं डॉक्टरों और उनके कर्मचारियों के लिए बहुत आभारी हूं, जिन्होंने मेरी देखभाल की। मेरी हिनाया (पहली संतान, बेटी) के समय यह थोड़ा कठिन था।' बेटे के नाम के बारे में पूछे जाने पर एक्ट्रेस ने कहा था कि, 'हां, हरभजन और मैं एक या दो दिन में इसकी घोषणा करने वाले हैं। यह वह नाम है, जिसके बारे में मैंने तब सोचा था, जब मैंने पांच साल पहले हिनाया को गोद में लिया था।' उन्होंने आगे कहा था कि, 'मैं अभी उसे छोटू कहती हूं और हरभजन उसे शेरा कहते हैं।'
(ये भी पढ़ें: तनीषा मुखर्जी ने अपने एग्स फ्रीज करवाने की बताई वजह, बच्चे के पिता होने के महत्व पर की बात)
इंटरव्यू में जब गीता से पूछा गया था कि, क्या हरभजन लेबर रूम में थे? तो उन्होंने कहा था कि, 'अरे हां, वह तस्वीरें ले रहे थे। वह बच्चों से प्यार करते हैं। उन्होंने सौरव गांगुली और सचिन तेंदुलकर के बच्चों के साथ काफी खेला है। बच्चे को देखते ही वह नौवें असमान में थे। तब से लेकर अब तक वह उतने ही खुश हैं।' दूसरे बच्चे के जन्म के बाद बेटी हिनाया के रिएक्शन के बारे में बताते हुए गीता ने कहा था कि, 'वह लगातार अपने भाई को देख रही है, जैसे कि यह एक खिलौना है और बहुत जिम्मेदार हो गई है। मुझे यकीन है कि हरभजन चाहेंगे कि, उनका बेटा क्रिकेटर बने। भज्जी (जैसा कि हरभजन को प्यार से कहा जाता है) ने भारत के लिए इतनी शानदार गेंदबाजी की है।'
फिलहाल, गीता और हरभजन अपने घर में बेटे के आने के बाद से बेहद खुश हैं। तो अपको कपल के बेटे का नाम कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।