टीवी एक्ट्रेस गजल राय ने हाल ही में, अपने बेटे की पूरी पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। आइए देखते हैं।
टीवी एक्ट्रेस गजल राय (Gazal Rai) ने 31 अगस्त 2021 को अपने बेटे के जन्म के साथ पहली बार मातृत्व को अपनाया था। उनके बेटे का जन्म जन्माष्टमी 2021 के अवसर पर हुआ था। अभिनेत्री अपने बेटे को भगवान कृष्ण और शिव का आर्शीवाद मानती हैं। हाल ही में, बिंदास मम्मी ने अपने बेटे की पहली तस्वीर साझा की है। आइए आपको दिखाते हैं।
पहले ये जान लीजिए कि, टीवी सीरियल ‘लेफ्ट राइट लेफ्ट’ फेम एक्ट्रेस गजल राय ने अपने सपनों के राजकुमार व बिजनेसमैन क्रुणाल सोधा से मुंबई में 11 नवंबर 2017 को शादी रचाई थी। शादी के करीब चार साल बाद एक्ट्रेस पहली बार बनी हैं। 22 सितंबर 2021 को गजल ने अपने बेटे के नन्हे पैरों का एक सुपर क्यूट वीडियो शेयर किया था। इसके साथ ही ग़ज़ल ने घोषणा की थी कि, उन्हें एक बेबी बॉय का आशीर्वाद मिला है। अभिनेत्री ने लिखा था, "हम अपने परिवार, जीवन और दिलों में नए अध्याय का स्वागत करते हैं। आज हम इस खूबसूरत दुनिया में 21 दिन पूरे कर रहे हैं।"
(ये भी पढ़ें- क्रिकेटर दिनेश कार्तिक बने पिता, पत्नी दीपिका पल्लीकल ने जुड़वा बच्चों को दिया जन्म, बताया नाम)
वहीं, 28 अक्टूबर 2021 को गजल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने बेटे की पहली पूरी तस्वीर पोस्ट की है। इसके साथ ही अभिनेत्री ने अपने बेटे को दुनिया के सामने पेश किया और उसके यूनिक नाम 'कृशिव' की घोषणा की, जो भगवान कृष्ण और भगवान शिव के नाम से लिया गया है। इसे शेयर करते हुए गजल ने कैप्शन में लिखा है, "हमारी खुशी का बंडल, हमारा छोटा बच्चा। कृशिव सोधा का परिचय।"
इससे पहले, 'ई-टाइम्स' के साथ एक साक्षात्कार में गजल राय ने खुलासा किया था कि, उन्होंने और उनके पति क्रुणाल सोधा ने जन्माष्टमी की रात यानी 31 अगस्त 2021 को अपने पहले बच्चे का स्वागत किया था। उन्होंने आगे कहा था कि, वो अपने बेटे को प्यार से कान्हा बुलाती हैं, क्योंकि उनके बच्चे का जन्म भी मध्यरात्रि में लगभग 12-1 बजे हुआ था। अपने जीवन के अब तक के सबसे अच्छे दिन को याद करते हुए गजल ने कहा था, “मेरे बेबी का जन्म 31 अगस्त को हुआ था। छोटे कान्हाजी की तरह मेरा बेबी रात के 12 बजे मेरे पेट से बाहर निकलने की कोशिश करने लगा था। चूंकि मेरे हसबैंड और मैं काफी धार्मिक हैं, तो ये दिन हमारे लिए और स्पेशल बन गया।”
(ये भी पढ़ें- शाहिद कपूर से लेकर जॉन अब्राहम तक, ये सेलेब्स करते हैं बेहद महंगी बाइक्स की सवारी)
गजल राय ने प्रसव पीड़ा और उस खुशी को याद किया था, जो उन्होंने अपने बच्चे के जन्म के बाद महसूस की थी। अभिनेत्री ने इसे याद करते हुए कहा था कि, “मेरी डिलीवरी के बाद, मैं उसको देखने के लिए मर रही थी और उस फीलिंग को बयां कर पाना मुश्किल है, जब मैंने उसे पहली बार गोद में लिया था। मैंने अपने अंदर जो नन्हा इंसान क्रिएट किया था, उसे देखना काफी प्यारा एहसास था। पूरी दुनिया के अजूबों में से ये एक ऐसी चीज है, जो मुझे लगता है सबसे जादुई चीज है। जब पहली बार मैंने उसका चेहरा और वो छोटी उंगलियां देखीं, तब डिलीवरी में हुए दर्द के वो सारे घंटे मुझे काफी सहज लगे। अभी भी, जब मैं उसकी तरफ देखती हूं, तो मैं इमोशनल हो जाती हूं।”
फिलहाल, गजल और उनके पति क्रुणाल इन दिनों अपने बेटे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। तो आपको एक्ट्रेस द्वारा शेयर की गई फोटो कैसी लगी? हमें कमेंट में बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।