Gautami Kapoor को तलाक के बाद Ram में मिला था प्यार, वैलेंटाइन डे पर की थी शादी, पढ़ें लव स्टोरी

यहां हम आपको 90 के दशक की उस पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अपने पहले पति से तलाक के बाद अपने को-एक्टर से वैलेंटाइन डे पर शादी की थी। आइए जानते हैं।

By Pooja Shripal Last Updated: Feb 7, 2024 | 15:38:36 IST

ग्लैमर और टेलीविजन की दुनिया में कई प्रेम कहानियां हैं, जिन्होंने दुनिया भर में लाखों लोगों को प्रेरित किया है। इनमें से कई कपल ऐसे हैं, जिनके बीच शूटिंग के दौरान प्यार हुआ और ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री के साथ-साथ उनके ऑफ-स्क्रीन रोमांस ने भी खूब दिल जीते। ऐसी ही एक प्रेम कहानी 'घर एक मंदिर' के सेट पर बनी थी। यह शो 2000 से 2002 तक चला था, जिसमें इसकी मुख्य जोड़ी राम कपूर (Ram Kapoor) और गौतमी कपूर (Gautmi Kapoor) को एक-दूसरे से प्यार हो गया।

ADVT
ADVT

हालांकि, कम ही लोग जानते हैं कि राम से मिलने से पहले गौतमी की शादी हो चुकी थी। खैर, आइए गौतमी और उनकी लव स्टोरी से लेकर अब तक के करियर के बारे में आपको बताते हैं।

गौतमी कपूर की प्रोफेशनल जर्नी

मुंबई में एक महाराष्ट्रीयन परिवार में जन्मी गौतमी गाडगिल ने 'रुइया कॉलेज' से ग्रेजुएशन किया है, जिसके बाद उन्होंने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का रुख किया। गौतमी ने अपने करियर की शुरुआत 1997 में एक सस्पेंस थ्रिलर शो 'सैटरडे सस्पेंस' से की थी। बाद में गौतमी ने 'फैमिली नंबर 1' और 'सीआईडी' जैसे शो में गेस्ट अपीयरेंस दिया। हालांकि, यह शो 'घर एक मंदिर' था, जिससे गौतमी एक घरेलू नाम बन गईं और उनकी लोकप्रियता कई गुना बढ़ गई। 

ADVT.
ADVT.

गौतमी ने बाद में 'धड़कन', 'लिपस्टिक', 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी', 'कुबूल है', 'तेरे शहर में' और कई अन्य शोज में काम किया। गौतमी ने 1999 में मराठी फिल्म 'बिंदहस्त' से फिल्मों में कदम रखा, इसके बाद उन्होंने 'कुछ ना कहो', 'फना', 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर', 'शादी के साइड इफेक्ट्स', 'लेकर हम दीवाना दिल' और 'सत्यमेव जयते 2' जैसी फिल्में कीं।

गौतमी कपूर की पहली शादी

राम कपूर से मिलने से पहले गौतमी की शादी कमर्शियल फोटोग्राफर मधुर श्रॉफ से हुई थी। हालांकि, उनकी शादी ज्यादा समय तक नहीं चल पाई, क्योंकि शादी के कुछ समय बाद ही दोनों के बीच मतभेद होने लगे। लगातार कोशिशों के बावजूद गौतमी और मधुर अपने मतभेद नहीं सुलझा सके और तलाक ले लिया।

ADVT.
ADVT.

राम कपूर के साथ गौतमी कपूर की लव स्टोरी

यह 2000 में उनके शो 'घर एक मंदिर' के सेट पर था, जब गौतमी की मुलाकात डैशिंग राम कपूर से हुई। शो में गौतमी ने राम की भाभी की भूमिका निभाई थी, जो बाद में इसी टीवी शो में उनकी पत्नी बनी थीं। उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री ने दर्शकों को इम्प्रेस कर दिया था और ऑन-स्क्रीन जोड़ी के रूप में उनकी पॉपुलैरिटी काफी बढ़ गई थी।

राम कपूर का अलीबाग में 20 करोड़ का घर: देखें शानदार बेडरूम से लेकर बड़े पूल तक की झलक

ADVT.
ADVT.

राम और गौतमी एक-दूसरे से बिल्कुल अलग थे, क्योंकि वह बहुत संकोची स्वभाव की थीं और इसके विपरीत राम महिलाओं के बीच लोकप्रिय थे। हालांकि, जैसा कि नियति को मंजूर था, दोनों को एक-दूसरे का साथ पसंद आने लगा और वे अच्छे दोस्त बन गए। जल्द ही उन्हें एक-दूसरे के लिए अपनी फीलिंग्स का एहसास हुआ और एक पार्टी के दौरान राम ने गौतमी को प्रपोज कर दिया, जिसे उन्होंने तुरंत एक्सेप्ट कर लिया था।

वैलेंटाइन डे पर हुई थी राम कपूर और गौतमी कपूर की शादी 

राम कपूर और गौतमी को अपनी अलग-अलग संस्कृतियों के कारण शुरुआती विरोध का सामना करना पड़ा, लेकिन दोनों ने अपने-अपने परिवारों को मना लिया। उन्होंने शादी के लिए 14 फरवरी 2003 को चुना। गौतमी महाराष्ट्रियन हैं और राम पंजाबी हैं, लेकिन उन्होंने आर्य समाज के रीति-रिवाजों के अनुसार शादी की। शादी के करीब 3 साल बाद 2006 में कपल ने अपनी बेटी सिया और 2009 में बेटे अक्स का वेलकम किया।

जब राम कपूर ने अपने ट्रांसफॉर्मेशन का पत्नी गौतमी को दिया क्रेडिट

2019 में राम कपूर ने अपने ट्रांसफॉर्मेशन के लिए काफी सुर्खियां बटोरी थीं, क्योंकि अभिनेता ने केवल सात महीनों में 30 किलो वजन कम किया था। 44 साल की उम्र में राम ने हेल्दी लाइफ स्टाइल के लिए अपनी ट्रांसफॉर्मेशन जर्नी शुरू की थी। 'टाइम्स ऑफ इंडिया' के साथ बातचीत में अभिनेता ने खुलासा किया था कि वह अपने बच्चों के लिए एक उदाहरण स्थापित करना चाहते थे और उनकी प्रेरणा कोई और नहीं बल्कि उनकी पत्नी गौतमी थीं। 

राम ने कहा था, “मैं जैसा हूं, मेरी पत्नी गौतमी मुझे वैसे ही प्यार करती हैं। उन्होंने कभी भी मुझ पर वजन कम करने के लिए दबाव नहीं डाला या मुझे यह महसूस नहीं होने दिया कि मेरा वजन अधिक है, लेकिन जब भी मैंने उनकी तरफ देखा, तो मुझे लगा कि वह कितनी प्रेरणादायक हैं। दरअसल, गौतमी मेरी प्रेरणा हैं, क्योंकि जब मैं देखता हूं कि दो बच्चों को जन्म देने के बाद भी वह कितनी फिट हैं, तो मैं प्रेरित हुए बिना नहीं रह पाया। वह मेरी पूरी जर्नी के दौरान मेरी सबसे बड़ी ताकत और प्रेरणा रही हैं।"

गौतमी कपूर का ग्लैमरस मेकओवर

गौतमी कपूर साल 2023 में 48 साल की हो गईं और उनका ग्लैमरस ट्रांसफॉर्मेशन प्रेरणादायक है। अभिनेत्री की उम्र एक बेहतरीन वाइन की तरह बढ़ रही है और उनका सोशल मीडिया हैंडल इस बात का प्रमाण है, क्योंकि इसमें उनकी ग्लैमरस इमेज वाली कई शानदार फोटोज हैं। गौतमी, जो एक फिटनेस फ्रीक हैं, अपने लुक के साथ प्रयोग करने से कभी पीछे नहीं हटती हैं और उनका ग्लैमर अवतार हमेशा अच्छा रहता है।

दूसरी शादी ने बदली टीवी की इन 5 अभिनेत्रियों की किस्मत, नाम जानकर उड़ जाएंगे आपके होश, जानने के लिए यहां क्लिक करें

फिलहाल, गौतमी और राम की लव स्टोरी और ट्रांसफॉर्मेशन जर्नी के बारे में आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

Anant के संगीत में Isha सिल्वर लहंगे में दिखीं स्टनिंग, भाभी Shloka ने व्हाइट साड़ी में बिखेरा जलवा

Deepika Padukone ने Anant-Radhika के 'संगीत' में क्लासी साड़ी में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, दिखीं सुंदर

Isha Ambani-Shloka-Radhika ने 'दीवानगी दीवानगी' गाने पर फैमिली डांस के लिए पहना एम्बेलिश्ड लहंगा

Mukesh Ambani ने पत्नी Nita और ग्रैंडचिल्ड्रेन के साथ री-क्रिएट किया बॉलीवुड सॉन्ग 'चक्के पे चक्का'

Radhika Merchant ने संगीत नाइट के लिए चुनी ऑफ-शोल्डर चोली, फिर से पहना अपना 'दुर्लभ हार'

Anant Ambani की 'संगीत' में Alia-Ranbir से MS Dhoni-Sakshi तक तमाम स्टार्स हुए शामिल, देखें लिस्ट

Anant-Radhika की संगीत में पहुंचीं दूल्हे की 'नानी-मौसी' Purnima-Mamta Dalal, बुआ Dipti भी आईं नजर

Anant-Radhika की शादी के लिए खूबसूरती से सजाया गया Ambani का 15,000 करोड़ का घर 'एंटीलिया'

Ambani Family की 'गरबा' नाइट की इनसाइड झलकियां: लैविश मेनू से डेकोरेशन तक सबकुछ था शानदार

Anushka-Vamika और Akaay नहीं, इस पर्सनैलिटी की फोटो है Virat Kohli के फोन वॉलपेपर पर, दिखी झलक

Nita Ambani ने 'गरबा' नाइट में पहना Manish Malhotra का 'जरदोजी' एम्ब्रॉयडरी वाला आइवरी लहंगा

BB OTT 3: Poulomi Das ने बाहर आते ही Ex-BF को कहा- 'मूर्ख', खुद को बताया उनकी लाइफ की 'बेस्ट चीज'

Sonakshi Sinha ने भाई Luv के Zaheer संग विवाद के बीच शेयर की क्रिप्टिक पोस्ट, लिखा- 'अपनी आवाज कम..'

BB OTT 3: Chandrika Dixit ने Sai Ketan Rao के मसाज ऑफर पर कहा- 'मेरा मर्द मुझे खा जाएगा'

Shloka Mehta ने 'गरबा डांडिया नाइट' में पहना रत्न-जड़ित ग्रीन लहंगा, Akash Ambani ने की ट्विनिंग

Mukesh Ambani ने Anant-Radhika को शादी के तोहफे में दी 4.5 करोड़ की लग्जीरियस कार

Shloka Mehta 'ममेरू' सेरेमनी में पिंक 'बंधनी' लहंगे में दिखीं गॉर्जियस, डायमंड सेट ने चुराई लाइमलाइट

जब Luv Sinha ने बताया था Sonakshi Sinha ने कभी नहीं मानी उनकी सलाह, कहा था- 'वह सुनती नहीं है..'

Armaan की दो शादियों पर कमेंट करने के लिए Rakhi Sawant पर भड़कीं Payal, कहा- 'पहले अपनी शादियां..'

Radhika Merchant 'डांडिया नाइट' में बनीं गुजराती ब्राइड, पहना श्रीनाथजी प्रिंटेड बंधनी लहंगा