हाल ही में, यूट्यूबर गौरव तनेजा को मेट्रो में अपना जन्मदिन मनाने को लेकर गिरफ्तार कर लिया गया है। आइए आपको इस बारे में विस्तार से बताते हैं।
'फ्लाइंग बीस्ट' के नाम से मशहूर यूट्यूबर गौरव तनेजा (Gaurav Taneja) मुश्किल में पड़ गए हैं। हाल ही में, उन्हें 2 घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। उन पर धारा 144 का उल्लंघन करने का आरोप लगा है। आइए आपको इस बारे में विस्तार से बताते हैं।
पहले ये जान लीजिए कि, गौरव तनेजा एक फेमस यूट्यूबर हैं। वह पेशे से एक पायलट भी हैं। वह और उनकी पत्नी रितु राठी (Ritu Rathi) टीवी रियलिटी शो ‘स्मार्ट जोड़ी’ में भी आए थे, जहां उन्हें काफी पॉपुलैरिटी हासिल हुई थी। हालांकि, कपल ने कुछ हफ्तों बाद ही शो को अलविदा कह दिया था, लेकिन फैंस को उनकी जोड़ी काफी पसंद आई थी।
(ये भी पढ़ें- रणबीर कपूर ने पिता बनने पर की बात, कहा- 'मैं डरा हुआ महसूस कर रहा हूं')
अब आपको गौरव तनेजा की गिरफ्तारी के बारे में बताते हैं। दरअसल, हुआ यूं कि, गौरव तनेजा ने सोशल मीडिया पर घोषणा की थी कि, वह अपना जन्मदिन मेट्रो में मनाने जा रहे हैं। इसके बाद उनके सारे फैंस नोएडा के सेक्टर 51 मेट्रो स्टेशन पर गौरव से मिलने पहुंचे और मेट्रो में ही उनका बर्थडे सेलिब्रेट किया गया। भीड़ के कारण भगदड़ मच गई, लेकिन किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। नोएडा सेक्टर 49 की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराया।
अचानक हुई भीड़ के कारण मेट्रो से यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मेट्रो कर्मचारियों को भी काफी परेशानी हुई। चूंकि मेट्रो स्टेशन के नीचे कार्यक्रम के लिए टोकन वितरित किए जा रहे थे, वहां भारी ट्रैफिक जाम था। हालांकि पुलिस ने सूचना मिलते ही सड़कों को खाली करा दिया। इसके बाद सेक्टर 49 की पुलिस ने धारा 144 का उल्लघंन करने पर गौरव को पहले 2 घंटे के लिए हिरासत में लिया और फिर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
गौरव पर आईपीसी की धारा 241 (गलत तरीके से संयम के लिए सजा) और धारा 188 (एक लोक सेवक द्वारा कानूनी रूप से प्रख्यापित आदेश की अवज्ञा) के तहत गिरफ्तार किया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गौरव तनेजा के बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए रितु ने मेट्रो का एक कोच बुक कराया था। उन्हें आज यानी 9 जुलाई 2022 की देर रात तक जमानत मिल सकती है।
(ये भी पढ़ें- पायल रोहतगी की हल्दी सेरेमनी की झलकियां: दूल्हे राजा संग्राम को परेशान करते दिखे दोस्त)
फिलहाल, गौरव तनेजा के मेट्रो में बर्थडे मनाने को लेकर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।