हाल ही में, एक्ट्रेस गौहर खान ने अपने पति जैद दरबार व बेटे जेहान के साथ तंजानिया वेकेशन की कुछ खूबसूरत झलकियां साझा की हैं। आइए आपको दिखाते हैं।
एक्ट्रेस गौहर खान (Gauahar Khan) और जैद दरबार (Zaid Darbar) बॉलीवुड के पॉपुलर कपल्स में से एक हैं, जिन्होंने 25 दिसंबर 2020 को शादी की थी। कपल का एक बेटा है, जिसका नाम उन्होंने जेहान रखा है। हाल ही में, वे अपने बेटे के साथ तंजानिया में वेकेशन के लिए गए, जहां से उन्होंने प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं।
4 जून 2024 को ज़ैद दरबार और गौहर खान अपने बेटे के साथ अफ्रीकी देश तंजानिया के लिए रवाना हुए थे। अब, उन्होंने अपनी ट्रिप से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें जेहान के साथ उनकी मुंबई से अन्य जगहों की तक की यात्रा की झलकियां दिखाई गई हैं। वीडियो में हम अभिनेत्री को व्हाइट कलर का को-ऑर्ड सेट पहने हुए देख सकते हैं, जिस पर ब्लैक कलर का प्रिंट था। वहीं, उनके पति ज़ैद व्हाइट पैंट और और ग्रीन टी-शर्ट में अच्छे दिख रहे थे।
वीडियो में गौहर और ज़ैद को अपने बेटे जेहान के साथ अफ्रीका के तंजानिया में एक हरे-भरे लॉज में एंट्री करते हुए देखा जा सकता है, जो किलिमंजारो के सिहा जिले में स्थित है। वहां कुछ स्थानीय लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। वीडियो में गौहर को ज़ेबरा को खाना खिलाते हुए भी देखा गया।
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।
गौहर ने अपने वेकेशन की कुछ अन्य झलकियां भी साझा की हैं, जिनमें कपल को अपने आउटडोर ब्रेकफास्ट का आनंद लेते हुए जिराफ़ों के एक समूह से घिरा हुआ देखा गया। तस्वीरों के साथ एक्ट्रेस ने एक नोट भी लिखा है, जिसे इस तरह से पढ़ा जा सकता है, "नाश्ता: तंजानिया स्टाइल। तंजानिया के लोग सुंदर और गर्मजोशी से भरे हुए हैं! हम बहुत धन्य हैं। अल्हम्दुलिल्लाह। ट्रेंड सेट करना।"
गौहर खान के बेटे जेहान के पहले जन्मदिन की पार्टी की झलकियां देखने के लिए यहां क्लिक करें।
इसके अलावा, जैद ने भी अपने इंस्टा हैंडल से वेकेशन का एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में वे लॉयन किंग के गाने 'हकुना मटाटा' के इंट्रो पार्ट को निभाते हुए नज़र आए। साथ ही, अभिनेत्री ने एक शेर के साथ पोज़ दिया, जो वाकई काफी शानदार नजारा था।
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।
जब Gauahar Khan ने बेटे Zehaan की सी-सेक्शन डिलीवरी पर की बात, वेट लॉस के सीक्रेट का भी किया खुलासा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
फिलहाल, आपको गौहर खान की अपने पति व बेटे के साथ तंजानिया वेकेशन की झलकियां कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।