बॉलीवुड एक्ट्रेस गौहर खान ने सोशल मीडिया पर अपने बेडरूम से एक वीडियो शेयर किया है। आइए आपको दिखाते हैं।
मॉडलिंग की दुनिया से बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखने वाली एक्ट्रेस गौहर खान (Gauahar Khan) ने बहुत ही कम समय में लोगों के बीच अपनी पहचान बना ली है। गौहर अब इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेसेस में गिनी जाती हैं। एक्ट्रेस ने 25 दिसंबर 2020 को संगीतकार इस्माइल दरबार के बेटे जैद दरबार संग शादी की थी। शादी के बाद से ही कपल अपनी मैरिड लाइफ को बखूबी एंजॉय कर रहा है। हाल ही में, एक्ट्रेस ने बेडरूम से अपने पति जैद के साथ निजी क्षणों का एक वीडियो शेयर किया है। आइए आपको दिखाते हैं।
(ये भी पढ़ें: रवि दुबे और सरगुन मेहता के घर की दीवार है बेहद यूनिक, एक्टर ने शेयर की झलक)
पहले ये जान लीजिए कि, गौहर और जैद के बीच लगभग 12 साल का अंतर है, लेकिन प्यार के सामने ये अंतर महज एक संख्या भर है। दोनों के बीच अटूट प्यार है, जिसकी झलक हमें सोशल मीडिया पर अक्सर देखने को मिलती रहती है।
(ये भी पढ़ें: हेमा मालिनी की वजह से शाहरुख खान-गौरी की सुहागरात हो गई थी 'बर्बाद', जानें पूरी कहानी)
अब आइए आपको दिखाते हैं वो वीडियो। दरअसल, 18 मई 2021 को गौहर ने अपने आफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में गौहर अपने बेडरूम में बेड पर पति जैद दरबार के पैर की तरफ लेटी हुई हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में, 'आंखों में तेरी अजब सी-अजब सी....' गाना बज रहा है और एक्ट्रेस इस पर एक्टिंग कर रही हैं। वहीं, वीडियो में जैद दरबार भी बेड पर लेटे हुए नाइट वियर में देखे जा सकते हैं। इसे शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है, एक प्यार ऐसा भी। हिहिहिहिहि। #Goofies #crazies #Gaza @zaid_darbar #reels #trending।'' एक्ट्रेस द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो पर फैंस जमकर अपना प्यार लुटा रहे हैं।
गौहर खान ने 5 मार्च 2021 को अपने पिता जफ़र अहमद खान को हमेशा के लिए खो दिया था और इस नुकसान को उन्होंने बहुत ही सब्र और साहस के साथ संभाला था। इसके कुछ दिन बाद ही एक्ट्रेस कोरोना वायरस से संक्रमित हो गईं और काफी समय तक घर पर आईसोलेशन में थीं। हालांकि, इतनी सारी चीजें होने के बाद एक्ट्रेस अब फिर से नई नवेली दुल्हन वाला फेज एन्जॉय कर रही हैं, जो वो फैमिली की टेंशन की वजह से भूल गई थीं। इसकी झलक एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर फैंस को दिखाई थी।
(ये भी पढ़ें: सना खान ने पति अनस सैयद को दिया शानदार तोहफा, गिफ्ट पाकर शौहर ने कही ये बात)
16 मई 2021 को गौहर ने कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। इन फोटोज में एक्ट्रेस ने ट्रेडिशनल सलवार कमीज, बालों में गजरा और लंबे इयरिंग्स पहने हुए हैं। इन तस्वीरों में गौहर के फेस पर ब्राइडल ग्लो भी देखा जा सकता है। इन तस्वीरों के साथ एक्ट्रेस ने अपने कैप्शन में लिखा था, “फाइनली नई नवेली दुल्हन की तरह फील करने का मौका मिला है। #Ramadan2021। मैंने खुद को ठीक होने दिया। पिछले 2 महीनों में एक इमोशनल रोलर कोस्टर राइड से गुजरी हूं। लेकिन आपको वास्तव में खुद को खुश रखने के लिए खुद को ठीक होने देना होगा। मेरा विश्वास रखिए, खुद में खुश रहिए। #NewBride #SelfLove।"
फिलहाल, गौहर खान अब अपने पति के साथ न्यूली मैरिड लाइफ के पलों को स्पेंड कर रही हैं। तो आपको एक्ट्रेस द्वारा शेयर किया गया ये रोमांटिक वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट में बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।