हाल ही में, टीवी एक्ट्रेस मौनी रॉय ने अपना 37वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। आइए आपको दिखाते हैं।
लोकप्रिय अभिनेत्री मौनी रॉय (Mouni Roy) ने 28 सितंबर 2022 को अपना 37वां बर्थडे दोस्तों के साथ सेलिब्रेट किया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। अपने बर्थडे में वह शॉर्ट ड्रेस में नजर आईं, जिसमें वह बेहद ग्लैमरस लग रही थीं।
मौनी रॉय की पर्सनल लाइफ की बात करें, तो एक्ट्रेस ने जनवरी 2022 में दुबई के बिजनेसमैन व अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार के साथ शादी रचाई थी। तब से वह अपनी मैरिड लाइफ को एंजॉय कर रही हैं। शादी के बाद ये उनका पहला जन्मदिन था, जिसे उन्होंने ग्रैंड तरीके से मनाया है।
(ये भी पढ़ें : शाहिद कपूर-मीरा राजपूत अपने 58 करोड़ रुपए वाले नए घर में हुए शिफ्ट, बालकनी से दिखता है सुंदर नजारा)
अब मौनी के बर्थडे बैश की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें वह अपने पति सूजर नांबियार के साथ दिख रही हैं। सिल्वर रंग की शॉर्ट ड्रेस में मौनी हर बार की तरह बेहद हॉट लग रही थीं। मिनिमल मेकअप, खुले बालों और सफेद रंग के बैग के साथ एक्ट्रेस ने अपने लुक को पूरा किया था।
मौनी रॉय ने अपने पति सूरज के साथ बर्थडे केक कट किया और अपने हाथों से उन्हें केक भी खिलाया। इस दौरान उनके बीच का प्यार साफ देखा जा सकता है। खास बात ये है कि सूरज ने अपनी लविंग वाइफ को ट्विन करते हुए सफेद रंग की टी-शर्ट पहनी थी।
मौनी रॉय की बर्थडे पार्टी में कई टीवी सेलेब्स ने शिरकत की, जिनमें शमिता शेट्टी, जन्नत जुबैर और अदा शर्मा भी शामिल थीं। सभी ने पैपराजी के लिए पोज दिए और बर्थडे गर्ल मौनी के साथ जमकर मस्ती भी की। यहां देखें वह झलकियां।
(ये भी पढ़ें : प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती संग क्यूट तस्वीर की शेयर, सड़कों पर घूमती दिखीं मां-बेटी)
फिलहाल, मौनी रॉय के बर्थडे बैश की झलकियां आपको कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।