Akanksha-Jad से Ieshaan Sehgaal-Miesha Iyer तक: ऐसे कंटेस्टेंट्स जिन्होंने 'बिग बॉस' में किया किस

यहां हम आपको रियलिटी शो 'बिग बॉस' के उन कंटेस्टेंट्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने शो में खुलेआम किस किया। आइए बताते हैं।

By Shivakant Shukla Last Updated: Jul 3, 2023 | 13:08:02 IST

फेमस विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस' पर अश्लीलता फैलाने का अरोप लगता रहा है। जहां शो ने कुछ रियल कपल्स दिए हैं, वहीं अधिकांश कंटेस्टेंट्स पर फेक क्लोजनेस होने का आरोप लगा है। मौजूदा समय में चल रहे 'बीबी ओटीटी2' (Bigg Boss OTT 2) में कंटेस्टेंट आकांक्षा पुरी और जैद हदीद ने एक टास्क के दौरान एक-दूसरे को किस कर लिया और अब इस पर काफी हंगामा मच गया है। आइए यहां हम आपको पिछले कुछ सीजन के बारे में बता रहे हैं, जब कंटेस्टेंट्स ने किस किया और यह सुर्खियां बन गईं।

ADVT
ADVT

1. ​आकांक्षा पुरी और जैद हदीद

आकांक्षा पुरी और जैद हदीद 'बिग बॉस ओटीटी 2' का हिस्सा हैं। दोनों एक टास्क कर रहे थे, जहां उन्हें किस करने का मौका दिया गया। आकांक्षा आगे बढ़ीं और दोनों ने किस किया। इस पर नेटिजंस का कहना है कि उन्होंने लोगों का ध्यान खींचने के लिए इस तरह की हरकत की। दोनों की इस हरकत ने सोशल मीडिया पर भी हलचल मचा दी है। हालांकि, जनता की वेटिंग के बाद आकांक्षा को शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।

Akanksha Puri-Jad Hadid ने 30 सेकेंड तक किया लिप-लॉक किस, नेटिजंस ने कहा- 'घटिया..पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

ADVT.
ADVT.

2. ​ईशान सहगल और मायशा अय्यर

एक्स कंटेस्टेंट्स ईशान सहगल और मायशा अय्यर को 'बिग बॉस 15' के घर में कुछ ही समय में ही प्यार हो गया था। उन्हें अक्सर एक-दूसरे की गोद में सोते हुए देखा जाता था। एक बार दोनों ने किस करते समय कैमरे से बचने की कोशिश की थी, लेकिन वह इससे बच नहीं पाए थे। घर से बाहर आने के बाद दोनों ने कुछ महीनों तक डेट किया और फिर दोनों का ब्रेकअप हो गया।

3. पुनीश शर्मा और बंदगी कालरा

ADVT.
ADVT.

'बिग बॉस 11' के कंटेस्टेंट्स पुनीश शर्मा और बंदगी कालरा उस वक्त इंटीमेट हो गए थे, जब 'बिग बॉस' के घर में लाइट बंद हो गई थी। दोनों ने एक-दूसरे को किस कर लिया था, वे रात में एक ही बिस्तर पर थे। दर्शकों ने इनके प्यार को झूठा बताया था, लेकिन शो के पांच साल बाद भी पुनीश और बंदगी का रिलेशनशिप हर दिन मजबूत हो रहा है।

4. गौतम गुलाटी और डिआंड्रा सोरेस

'बिग बॉस 8' के कंटेस्टेंट्स गौतम गुलाटी और डिआंड्रा सोरेस को शो में कई बार कोजी होते हुए देखा गया था। यही नहीं, डिआंड्रा को एक बार गौतम को बाथरूम में खींचते हुए देखा गया था, क्योंकि वह घर में एकमात्र जगह थी, जहां कोई कैमरे नहीं थे। उनके किस ने सुर्खियां बटोरी थीं, लेकिन बाद में एक साक्षात्कार में गौतम ने कहा था कि उन्हें इसका अफसोस है।

5. ​उपेन पटेल और करिश्मा तन्ना

ADVT.
ADVT.

'बिग बॉस 8' के दौरान कंटेस्टेंट्स करिश्मा तन्ना और उपेन पटेल को एक रात किस करते हुए देखा गया था। शो के बाद दोनों रिलेशनशिप में थे, लेकिन आखिरकार वे अलग हो गए और अब करिश्मा अपने पति वरुण बंगेरा संग अपनी मैरिड लाइफ एंजॉय कर रही हैं।

6. अश्मित पटेल और वीना मलिक 

'बिग बॉस 4' के दौरान अश्मित पटेल और वीना मलिक के रोमांस ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। दोनों को अक्सर साथ में आराम करते हुए देखा जाता था और उनका कंबल के नीचे छिपना भी उस सीज़न में चर्चा का विषय बन गया था। हालांकि, शो के बाहर ये भी अलग हो गए थे।

कहां है 'बिग बॉस' का घर, कौन है इसका मालिक और क्या है इसकी कीमत? यहां जानें सबकुछ

फिलहाल, शो में ऐसे कई कंटेस्टेंट्स रहे हैं, जो अपने रोमांस की वजह से चर्चा में रहे हैं। तो शो में किस करने के बारे में आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

Radhika Merchant ने अपनी 'ममेरू' सेरेमनी में पहना गुजराती लहंगा, 'जेठानी' Shloka भी दिखीं खूबसूरत

Anant-Radhika की 'ममेरू' सेरेमनी में पहुंचे Mukesh Ambani ने Isha की बेटी Aadiya को किया किस

Anant Ambani-Radhika के 'संगीत' के इनविटेशन कार्ड की झलक आई सामने, डेट और वेन्यू का हुआ खुलासा

Isha Ambani ने अपनी ग्लोइंग स्किन के ब्यूटी सीक्रेट का किया खुलासा, कहा- 'लोग निराश होंगे..'

जानें अब क्या करते हैं Shashi Kapoor के तीनों बच्चे, जिन्हें बॉलीवुड इंडस्ट्री ने कर दिया था रिजेक्ट

Anant-Radhika की वेडिंग में ये टॉप हॉलीवुड सिंगर कर सकते हैं परफॉर्म, करोड़ों में है इनकी फीस

BB OTT 3: Chandrika Dixit अपने नॉमिनेशन से हुईं नाराज, रोते हुए बोलीं- 'क्या जबरदस्ती करूं लड़ाई?'

क्या प्रेग्नेंट हैं Sonakshi Sinha? 'रेडिट' यूजर के शॉकिंग दावे के बाद फैंस ने एक्ट्रेस को दी बधाई

Anant Ambani-Radhika Merchant के 'संगीत' के लिए सजी फ्लोरल पर्पल-ह्यूड स्टेज की झलक आई सामने

कौन हैं Khalid Al Ameri? दुबई बेस्ड यूट्यूबर दो बच्चों के हैं पिता, तमिल एक्ट्रेस संग की है सगाई!

Ranvir Shorey ने 'BB OTT 3' में Pooja Bhatt संग अपने ब्रेकअप पर किया कटाक्ष, कहा- 'सबसे बड़ा स्कैम'

Arbaaz Khan-Sshura जल्द देंगे गुड न्यूज? मैटरनिटी क्लिनिक के बाहर हुए स्पॉट, तो पैप्स ने पूछा सवाल

Shloka Mehta ने सामूहिक विवाह में पहना मिरर एंड जरी वर्क वाला मल्टी कलर 'गरारा सेट', दिखीं खूबसूरत

Sonakshi Sinha ने पति Zaheer संग हनीमून की तस्वीरें कीं शेयर, पूल में एंजॉय करता दिखा कपल

Isha Ambani ने सामूहिक विवाह के लिए पहना मोतियों और रेशम से सजा बेहद महंगा 'शरारा' सेट

Nita Ambani ने 'सामूहिक विवाह' की मेजबानी के बाद व्यक्त की खुशी, कहा- 'अनंत-राधिका की शुभ लग्न शुरू'

Nita Ambani ने पहनी 'गायत्री मंत्र' प्रिंटेड साड़ी, भगवान कृष्ण की कढ़ाई वाली 'पोटली' ने खींचा ध्यान

Isha Ambani और उनकी 'भाभी' Shloka ने 'समूह विवाह' के दौरान Nita Ambani संग शेयर किया क्यूट मोमेंट

अंबानी फैमिली द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह की झलकियां: कपल्स को गिफ्ट में मिले सोने-चांदी के गहने

Chandrika Dixit के फैन ने हाथ पर बनवाया उनके फेस का टैटू, बताया 'विनर', नेटिजंस ने दी प्रतिक्रिया