इस स्टोरी में हम आपको एक्टर रणवीर सिंह की कीमती घड़ी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे वो हर खास इवेंट पर पहने हुए नजर आते हैं। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में।
बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे ‘मोस्ट एनरजेटिक’ एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) का नाम जब भी लिया जाता है, तो उनका कूल फैशन हर किसी को अपने आप ही याद आ जाता है। अभिनेता अपनी शानदार एक्टिंग के साथ-साथ अपने फैशन सेंस की वजह से भी फैंस के बीच चर्चाओं में बने रहते हैं। कभी रणवीर सिंह के स्टाइलिश स्निकर्स लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचते हैं, तो कभी उनकी कूल जैकेट लड़कियों को अपना दीवाना बना देती है। लेकिन बहुत ही कम लोगों को पता है कि, रणवीर सिंह एक्सपेंसिव घड़ियों का भी शौक रखते हैं। एक्टर के पास हाथ में पहनने वाली कई कीमती घड़ियां हैं, जिनकी कीमत सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे। इस स्टोरी में हम आपको रणवीर सिंह की फेवरेट घड़ी के बारे में बताने जा रहे हैं।
इस बात में कोई शक नहीं है कि, पिछले कुछ सालों में रणवीर सिंह के स्टाइल स्टेटमेंट में काफी बड़ा बदलाव आया है और इसी वजह से साल 2019 में अभिनेता को ‘GQ स्टाइल एंड कल्चर अवार्ड्स’ में ‘मोस्ट स्टाइलिश मैन’ के अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है। उनके सोशल मीडिया फीड पर नजर डालें तो, रणवीर ने ओवर साइज सिल्हूज से लेकर प्लीटेड स्कर्ट जैसे आउटफिट पहनकर फैशन के प्रति अपना प्यार दिखाया है।
(ये भी पढ़ें: रणवीर सिंह के वॉर्डरोब में भरे हैं लाखों के कपड़े, जानें उनके 7 महंगे आउटफिट्स के बारे में)
आइए अब आपको रणवीर सिंह की उस कीमती घड़ी के बारे में बताते हैं, जो उनके दिल के सबसे ज्यादा करीब है। दरअसल, रणवीर सिंह के पास 'Franck Muller' की Vanguard घड़ी है, जिसका नंबर 64716 है। रणवीर जैनेवा स्थित इस कंपनी के ब्रांड एंबेसडर हैं। लेकिन उनके पास जो खूबसूरत वॉच है, वो एलीट लेबल की एक ऐसी घड़ी है, जो दुनिया में चुनिंदा लोगों के पास है। रणवीर सिंह की खूबसूरत घड़ी के लुक की बात करें तो, यह व्हाइट गोल्ड से बनी है, जिस पर काफी खूबसूरत और अट्रैक्टिव डायमंड लगे हुए हैं, जो इस घड़ी को सबसे खास बनाते हैं। इसके अलावा, घड़ी पर खूबसूरत आर्ट वर्क के जरिए हर नंबर को अलग अंदाज में लिखा गया है, जो इसे चमकदार बनाता है। इस घड़ी में लेदर बैंड लगा है, जो काफी ज्यादा कंफर्टेबल है।
(ये भी पढ़ें: रणवीर सिंह 2 लाख रुपए का जॉगर सेट पहने एयरपोर्ट पर हुए स्पॉट, व्हाइट-ब्लैक ग्लासेस में दिखे कूल)
अब बात करते हैं इस घड़ी की कीमत की, जो इतनी ज्यादा है, जिसका आप आसानी से अंदाजा भी नहीं लगा सकते हैं। ‘MensXP’ के अनुसार, रणवीर की इस कलाई घड़ी की कीमत 300,000 मिलियन डॉलर है। अगर इस कीमत को इंडियन करेंसी में बदला जाए तो, ये घड़ी 2.6 करोड़ रुपये की है। जी हां, रणवीर की इस एक घड़ी की कीमत 2.6 करोड़ रुपये है, जिससे एक व्यक्ति Rolls Royce Ghost जैसी लग्जरी कार भी आसानी से खरीद सकता है।
(ये भी पढ़ें: रणवीर सिंह ने अपनी 3.9 करोड़ की 'Aston Martin Rapide' कार का बदलवाया कलर, देखें न्यू लुक)
रणवीर सिंह को ये सुपर एक्सपेंसिव घड़ी पहने हुए कई बार स्पॉट किया गया है। अवॉर्ड फंक्शन से लेकर अपनी लविंग वाइफ दीपिका पादुकोण के साथ डिनर डेट तक, रणवीर सिंह हर खास मौके पर ये खड़ी पहनना नहीं भूलते हैं, जिसकी वजह से उनका इस घड़ी के प्रति प्यार साफ जाहिर होता है।
फिलहाल, ये बात तो सच है कि, रणवीर सिंह बॉलीवुड इंडस्ट्री में इकलौते ऐसे अभिनेता हैं, जिन्हें ‘स्टाइल आइकन’ का दर्जा दिया गया है। तो अभिनेता की ये कीमती घड़ी आपको कैसी लगी? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं और अगर आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो जरूर दें।