यहां हम आपको 'ब्राइड ऑफ द वीक' सांची गिलानी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अपने निकाह समारोह में बेहद खूबसूरत आउटफिट पहना था। आइए आपको दिखाते हैं उनका लुक।
लड़कियों के लिए शादी एक भावनात्मक पल होता है, लेकिन इस बात को झुठलाया नहीं जा सकता है कि, यही वह मौका होता है, जब लड़कियां दिल खोलकर तैयार होती हैं और सुनिश्चित करती हैं कि, वह अपने खास दिन पर सबसे सुंदर दुल्हन के रूप में तैयार हों। इसलिए एक दुल्हन अपनी शादी का जोड़ा, ज्वेलरी, मेकअप और खुद को स्टाइल करना, सबका बखूबी ध्यान रखती है।
हालांकि, जब भी हम दुल्हन की बात करते हैं, तो उम्मीद करते हैं कि, एक दुल्हन लाल रंग के जोड़े और भारी ज्वेलरी में तैयार हो, लेकिन अब वक्त बदल रहा है। आज की दुल्हनें भारी लहंगे या ज्वेलरी को ही नहीं, बल्कि लाल रंग के जोड़े को भी किनारे कर रही हैं और नए रंगों के साथ नए लुक को अपना रही हैं। हमारी ‘ब्राइड ऑफ द वीक’ ने भी अपनी वेडिंग ड्रेस से लोगों को हैरान कर दिया था।
मिलिए फैशन स्टाइलिस्ट दुल्हन सांची गिलानी से, जिन्होंने कई दुल्हनों को उनके खास दिनों के लिए सजाया है और अपने निकाह समारोह में उन्होंने खुद के साथ भी भरपूर जस्टिस किया है। दुल्हन ने हाल ही में, अपने प्यार के साथ उदयपुर में निकाह किया है। उन्होंने अपने निकाह समारोह में पुराने फूलों के पैटर्न में मोतियों, जरदोजी और स्पार्कलिंग पत्थरों से जड़ित सिल्वर ह्यूड ड्रेस पहनी थी। दुल्हन ने अपनी ड्रेस में पारंपरिक के साथ आधुनिक टच दिया था।
सांची की अट्रैक्टिव ड्रेस ‘Elan Couture’ के कलेक्शन से ली गई थी। उन्होंने अपने आउटफिट को मैचिंग फुल-स्लीव्स सिल्हूट चोली के साथ पेयर किया था। दुल्हन के सुंदर लुक को एक दुपट्टे के साथ पेयर किया गया था। उनके दुपट्टे पर पत्थरों से जड़ित कढ़ाई और बॉर्डर पर मोतियां लगी हुई थीं।
(ये भी पढ़ें- 'Plus Size' दुल्हन ने अपनी शादी में पहना गुलाबी पैंटसूट, चोकर नेकलेस ने लुक में लगाए चार-चांद)
सांची ने अपने लुक को मिनिमल ज्वेलरी से एक्सेसराइज़ किया था, जिसमें पन्ना और हीरे के साथ एक कस्टम मेड नेकलेस और मैचिंग इयररिंग्स शामिल थे। उनके गहनों में एक हीरे की अंगूठी और अनकट हीरों की चूड़ियां भी शामिल थीं, जिनमें मिनट की डिटेलिंग थी।
सांची ने अपनी ड्रेस और ज्वेलरी के साथ कम से कम मेकअप का विकल्प चुना था, जिसमें आईलाइनर के पतले स्ट्रोक, ब्लश गाल, न्यूड लिपस्टिक और ब्राउन आईशैडो शामिल थे। इसके अलावा, एक साइड-पार्टेड बालों के साथ साफ-सुथरे बन में बंधे उनके सिंपल लुक दुल्हन को और चार्मिंग बना रहे थे।
(ये भी पढ़ें- दुल्हन ने संगीत में पहना फाल्गुनी और शेन पीकॉक का लाल लहंगा, 'पर्ल ज्वेलरी' ने बढ़ाई सुंदरता)
सांची ने पहाड़ियों के बीच एक शादी समारोह में अपने ‘सपनों के राजकुमार’ शानहन बचूली से शादी की थी। दूल्हे ने अपनी पत्नी के लुक की तारीफ करने के लिए सफेद चूड़ीदार के साथ क्रीम रंग की बंधगला शेरवानी पहनी थी।
(ये भी पढ़ें- सब्यसाची दुल्हन ने अपनी शादी में पहना गुलाबी रंग का लहंगा, हीरे-मोती की ज्वेलरी ने लगाए चार-चांद)
फिलहाल, हमें तो दुल्हन का ये लुक बेहद पसंद आया। वैसे, आपको उनका वेडिंग लुक कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।