फैशन इन्फ्लुएंसर अनम सी को दो साल पहले एक डरावना मिसकैरेज हुआ था। हालांकि, ईश्वर ने उन्हें फिर से आशीर्वाद दिया और उन्होंने बेहद क्यूट तरीके से खुशखबरी सुनाई। आइए आपको बताते हैं।
अनम सी (Aanam C) फैशन ब्लॉगर्स की पहली जनरेशन का हिस्सा हैं और मौजूदा समय में उन्हें मोस्ट पॉपुलर इन्फ्लुएंसर्स में से एक माना जाता है। बता दें कि अनम सी ने जनवरी 2017 में जेरार्ड जयरंजन से शादी की थी। जब उन्होंने शादी करने का फैसला किया, तब वह सिर्फ़ 26 साल की थीं। 2022 में अनम ने पहली बार कंसीव किया, लेकिन फरवरी 2023 में उनका मिसकैरेज हो गया। अनम के लिए अपने जीवन में आए इस बड़े झटके को स्वीकार करना बहुत मुश्किल था। खैर, अब उनकी लाइफ में खुशी ने फिर से दस्तक दी है।
31 जुलाई 2024 को अनम ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक प्यारा सा वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उनकी प्रेग्नेंसी के बेहतरीन पलों को दिखाया गया है। क्लिप में हम उनके पति को उनके बेबी बंप को किस करते हुए देख सकते हैं। हमें घर पर अपनी प्रेग्नेंसी टेस्ट के रिजल्ट देखने पर अनम की प्रतिक्रिया की एक झलक भी देखने को मिली। इसके साथ ही अनम ने एक नोट लिखा, जिसे इस प्रकार पढ़ा जा सकता है, "अब समय आ गया है कि हम आपसे आपका आशीर्वाद, प्यार, गुड जूजू मांगें और हमें अपनी दुआओं में शामिल करें।"
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।
अनम सी उन फैशन इन्फ्लुएंसर में से हैं, जिन्होंने शिवानी पाऊ के साथ पॉडकास्ट में अपने मिसकैरेज के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने बताया था कि इंटरव्यू की शूटिंग की तारीख से ठीक तीन हफ़्ते पहले उनका गर्भपात हुआ था। अनम सी ने आगे बताया था कि जब उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा की थी, तो लोगों ने अपनी-अपनी कहानियां बतानी शुरू कर दी थीं।
अनम सी ने बताया था कि जब उन्होंने अपने गर्भपात के बारे में बताया था, तो उन्हें एक नया नजरिया मिला था। उन्होंने कहानियां सुनीं और महिलाओं को अपने संघर्षों के बारे में बताते सुना था। अनम ने आगे कहा था कि जब आप गर्भवती होती हैं, तो कोई भी बुरी चीज के बारे में नहीं सोचतीं।
फरवरी 2023 में अनम ने कई तस्वीरें पोस्ट की थीं और अपनी दिल दहला देने वाली मिसकैरेज की खबर साझा की थी। उन्होंने कहा था कि गर्भपात ने उन्हें एक प्यार करने वाले पति के होने के बावजूद बहुत अकेला छोड़ दिया। बाद में उन्होंने एक और पोस्ट शेयर की थी, जिसमें उन्होंने अपने एंजेल बेबी के स्कैन की पहली तस्वीर शेयर की थी।
फिलहाल, हम अनम सी के सुखद और सुरक्षित प्रेग्नेंसी की कामना करते हैं।