इस स्टोरी में हम आपको एक ऐसी दुल्हन से मिलवाने जा रहे हैं, जिसने अपनी शादी का लहंगा खुद ही डिजाइन किया था और उनके सफेद रंग के आउटफिट ने वाकई पूरी लाइमलाइट चुरा ली थी।
शादी एक ऐसा बंधन होता है, जिसमें एक लड़का और एक लड़की अपनी पूरी जिंदगी एक-दूसरे के साथ बिताने का फैसला करते हैं। इस एक परंपरा को पूरी करने में कई तरह की तैयारियां जैसे डेकोरेशन, फूड मेन्यू, गेस्ट लिस्ट और तमाम रस्मों के लिए आउटफिट्स को तय करना पड़ता है। इसमें सबसे अहम चीज होता है, दुल्हन की शादी का जोड़ा।
एक दूल्हा, जिस तरह अपनी शादी के दिन अपनी दुल्हन को सबसे खूबसूरत देखने की चाहत रखता है, वैसे ही, दुल्हन भी खुद को निखारने में कोई कमी नहीं छोड़ती है और वो अपनी शादी में सबसे ज्यादा ध्यान अपने वेडिंग आउटफिट पर देती है। दुल्हनें सुनिश्चित करती हैं कि, उनका वेडिंग आउटफिट ट्रेंड से मैच करता हुआ और एलिगेंट हो। हमारी ‘ब्राइड ऑफ द वीक’ ने भी अपने वेडिंग एटायर को ट्रेंड के मुताबिक चुना।
(ये भी पढ़ें- आलिया भट्ट की दोस्त रिया ने शादी में पहने थे टॉप डिजाइनर्स के यूनिक आउटफिट्स, दिख रही थीं बेहद सुंदर)
मिलिए दुल्हन असरा फहीम सैयद से, जो पेशे से एक बिजनेसवुमन हैं और ‘वर्ल्ड ऑफ असरा’ नामक एक फैशन ब्रांड की मालकिन हैं। फैशन कैटेगरी ‘हाउते कॉउचर’ की दुनिया में होने के कारण वो वर्तमान समय के फैशन ट्रेंड से खुद को अपडेट रखती हैं, ताकि वो अपने ग्राहकों के सामने बेहतरीन डिजाइन पेश कर सकें। एक डिजाइनर होने के नाते उन्होंने कई दुल्हनों को सुंदर आउटफिट से सजाया है। इसलिए उन्होंने अपने निकाह के दिन किसी और डिजाइनर पर भरोसा करने के बजाय खुद के द्वारा डिजाइन किया हुआ लहंगा पहना था।
असरा ने मुंबई के सेंट रेजिस में अपने प्यार सलमान पटेल से शादी की थी। निकाह के लिए असरा ने डायमंड नेकलेस और मैचिंग इयररिंग्स के साथ अपना ऑल-व्हाइट एटायर पहना था। उनके सफेद कलर के लहंगे में सफेद स्टोन वर्क का काम हुआ था। स्कर्ट से लेकर स्टाइलिश ब्लाउज तक, दुल्हन ने अपने लहंगे से सभी को हैरान कर दिया था। उन्होंने अपने लुक को डायमंड की ज्वेलरी से निखारा था, जो उन्हें वाकई सबसे चमकदार बना रहे थे।
मेकअप के लिए उन्होंने न्यूड लिप्स और लाइट-ब्राउन आईशैडो को चुना था। दूसरी ओर, सलमान ने दुल्हन के साथ ट्विनिंग करते हुए एक सफेद रंग की शेरवानी पहनी थी और सिर पर हल्के गुलाबी रंग की पगड़ी पहनी हुई थी।
(ये भी पढ़ें- इस शेफ दुल्हन ने अपनी शादी में पहना डिजाइनर 'जयंती रेड्डी' का येलो लहंगा, दिखीं बेहद खूबसूरत)
एक भव्य निकाह समारोह के बाद असरा ने फैशन डिजाइनर फाल्गुनी शेन पीकॉक के एटायर को अपने वेडिंग रिसेप्शन के लिए चुना था। अपनी रिसेप्शन पार्टी में दुल्हन ने एक बेज रंग का लहंगा पहना था। उनके वेडिंग आउटफिट की तरह इस पर भी भारी स्टोन का वर्क था। दुल्हन ने अपने लुक को डायमंड ज्वेलरी और खुले बालों के साथ कंप्लीट किया था। यही नहीं, स्टोन से जड़े हेडबैंड ने उन्हें परी जैसा लुक दे दिया था। उनका पहनावा इतना शाही था कि, हमारी दुल्हन को ज्यादा मेकअप की जरूरत नहीं पड़ी और उन्होंने ब्राउन लिपस्टिक और कोहल-रिमेड आंखों के साथ इसे सिंपल रखा था।
असरा के वेडिंग और रिसेप्शन लुक से तो आप समझ गए होंगे कि, उन्होंने अपनी शादी की रस्मों में अपने आउटफिट से कोई समझौता नहीं किया था। ऐसे ही, अपनी मेहंदी और संगीत सेरेमनी के लिए दुल्हन ने फैशन डिजाइनर तरुण तहिलियानी के कलेक्शन से बोतल-ग्रीन कलर का लहंगा पहना था, जिस पर बहुरंगी धागों के साथ जटिल फूलों की कढ़ाई की गई थी। अपने लुक को दुल्हन ने कुंदन की ज्वेलरी से कंप्लीट किया था। वहीं, दूल्हे राजा ने अपनी लेडीलव से मैचिंग बंधगला कुर्ता पहना था।
(ये भी पढ़ें- सब्यसाची की इस दुल्हन ने पहना लाइट पिंक लहंगा, मेहंदी रस्म में फूलों से बने दुपट्टे ने खींचा ध्यान)
फिलहाल, दुल्हन ने अपनी शादी के सभी रस्मों में अपने लुक से सभी को दीवाना बना दिया था। वैसे, आपको उनका कौन सा लुक सबसे ज्यादा पसंद आया? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।