प्री-वेडिंग सेरेमनी में कुछ अलग ट्राई करना चाहती हैं, तो फैशन ब्लॉगर कृतिका खुराना का ये पेस्टल पिंक लहंगा आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। आइए विस्तार से जानते हैं इस लुक के बारे में।
शादी एक ऐसा ग्रैंड सेलिब्रेशन है, जिसमें दो परिवारों का मिलन होता है। यहां आने वाले मेहमान भी शादी के हर फंक्शन के लिए अपने लुक के साथ एक्सपेरिमेंट करते दिखते हैं। लेकिन नजर तो हर किसी की दुल्हन पर ही होती है। हाल ही में, हमने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और फैशन ब्लॉगर कृतिका खुराना उर्फ ‘द बोहो गर्ल’ को उनके प्री-वेडिंग फंक्शन में देखा, जहां वह गजब की खूबसूरत लग रही थीं। कृतिका उन लाखों लड़कियों को इंस्पायर करती हैं, जो अपनी स्किन को लेकर कॉन्फिडेंस खो चुकी हैं। इसके साथ ही वह यह भी बताती हैं कि, हम किसी भी ड्रेस को ट्रेंडी तरीके से कैसे स्टाइल कर सकते हैं।
(इसे भी पढ़ें: दुल्हन ने अपनी पंजाबी शादी में पहना पीच कलर का लहंगा, ओवरसाइज़्ड स्टेटमेंट ज्वेलरी में दिखीं सुंदर)
सुखमनी साहिब पाठ के साथ उनके शादी के फंक्शन की शुरुआत हुई। आपको बता दें कि, सुखमनी साहिब पाठ को अक्सर सिखों द्वारा सुनाया जाता है, जो लोकप्रिय बानियों (गुरु की रचनाएं) में से एक है। यह व्यक्तिगत रूप से या ग्रुप में आमतौर पर गुरुद्वारा या घर पर किया जाता है। पूरे सुखमनी साहिब का पाठ करने में लगभग 60 से 90 मिनट का समय लगता है। वहीं कृतिका की बात की जाए, तो उनका नया लुक देखते ही बन रहा था। तो बिना देर किए कृतिका के इस नए लुक के बारे में बताते हैं।
(इसे भी पढ़ें: ब्लॉगर कृतिका खुराना ने रोका सेरेमनी में पहना आइवरी लहंगा, दूल्हे संग ट्विनिंग करती दिखीं दुल्हन)
सुखमनी साहिब पाठ में कृतिका खुराना पेस्टल पिंक कलर के घाघरे में बहुत ही शानदार नजर आई थीं। आउटफिट पर बारीकी से नजर डाला जाए तो, उन्होंने फुल स्लीव फ्लेयर्ड पेप्लम कुर्ता पहना था, जिसके नेकलाइन पर मिरर वर्क के साथ सीक्विन और बूटी एम्ब्रायडरी का इस्तेमाल किया गया था। इसे उन्होंने ब्रॉड सीक्विन बॉर्डर वाले घाघरे और उसी पैटर्न से मेल खाते हुए दुपट्टे के साथ पेयर कर लुक को कम्पलीट किया था।
अगर हेयर और मेकअप लुक की बात की जाए, तो उन्होंने लॉन्ग मेसी बन के साथ परांदा लगाया था और मेकअप में डेवी मेकअप लुक का चुनाव किया था। इसके लिए उन्होंने लाइट फाउंडेशन, ब्लश-टोन चीक, डिफाइन आइब्रो के साथ कोहल रिम आईज और मस्कारा का इस्तेमाल किया था। ब्राउन लिप शेड के साथ उन्होंने इसे कम्पलीट किया था। एक्सेसरीज में सुहाना आर्ट और ज्वेल्स के बड़े व एथनिक झुमकों का इस्तेमाल किया गया था।
उनके होने वाले दूल्हे राजा की बात की जाए, तो उन्होंने भी कृतिका का साथ देने के लिए पेस्टल पिंक कलर का कुर्ता पहना था, जिस पर वर्क किया गया था। इसके साथ उन्होंने व्हाइट कलर के पायजामा को पेयर किया था। कपल के आउटफिट को अभिनव मिश्रा ने डिजाइन किया था।
(ये भी पढ़ें: दुल्हन ने अपनी शादी में पहना रोज़ पिंक कलर का खूबसूरत लहंगा, हेयरस्टाइल ने चुराई लाइमलाइट)
कुछ हफ्ते पहले, कृतिका ने अपना ब्राइडल शावर एंजॉय किया था, जहां वह व्हाइट कोर्सेट-फिटेड मरमेड ड्रेस में जलपरी की तरह लग रही थीं। यहां उन्होंने ब्राइड-टू-बी सैश और क्राउन के साथ लुक को कंप्लीट किया था। होने वाले दूल्हे के साथ पोज देते हुए कृतिका ने अपने इस खास दिन को जमकर एंजॉय किया था।
कृतिका के सुखमनी साहिब पाठ वाले लुक ने हर किसी का दिल जीत लिया था। तो आपको उनकी ये तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।