फरहान अख्तर ने पत्नी शिबानी दांडेकर संग शेयर की फैमिली फोटो, बेटियों संग दिखी खास बॉन्डिंग

हाल ही में, एक्टर फरहान अख्तर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक फैमिली फोटो शेयर की है, जिसमें वह अपनी पत्नी शिबानी दांडेकर और अपनी दोनों बेटियों संग नजर आ रहे हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

By Pooja Shripal Last Updated: Jan 8, 2023 | 13:36:25 IST

अभिनेता फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) पिछले काफी समय से फिल्मों से दूर हैं, लेकिन अक्सर वह अपनी तस्वीरों के जरिए फैंस से रूबरू होते रहते हैं। हाल ही में, फरहान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह अपनी पत्नी शिबानी दांडेकर और दोनों बेटियों शाक्य अख्तर व अकीरा अख्तर संग नजर आ रहे हैं। 

ADVT
ADVT

फरहान अख्तर ने शेयर की फैमिली फोटो

फरहान अख्तर ने गोवा में नए साल का जश्न मनाया था और अब सामने आई फोटो को देखकर कहा जा सकता है कि एक्टर की दोनों बेटियां भी उनके इस जश्न का हिस्सा थीं। फोटो में देखा जा सकता है कि शाक्य और अकीरा दोनों एक साथ एक कुर्सी पर बैठी हुई हैं, जबकि शिबानी और फरहान उनके पीछे खड़े होकर मुस्कुरा रहे हैं और कैमरे की तरफ देख रहे हैं। 

ADVT.
ADVT.

बता दें कि फरहान अख्तर की दोनों बेटियां संगीत में काफी रुचि रखती हैं। इसी को लेकर एक सवाल का जवाब देते हुए फरहान अख्तर ने 2022 के एक इंटरव्यू में 'ईटाइम्स' को बताया था, “दोनों वास्तव में संगीत में रुचि रखती हैं। बड़ी गिटार सीख रही हैं। वह यूके में उस सिंगिंग सोसाइटी का हिस्सा हैं, जहां वह अभी पढ़ रही हैं।''

फरहान ने पिछले साल की थी शिबानी से शादी

कई सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद फरहान और शिबानी ने 19 फरवरी 2022 को अपने पिता व गीतकार जावेद अख्तर के खंडाला फार्महाउस 'सुकून' में आयोजित एक सीक्रेट वेडिंग सेरेमनी में क्रिश्चियन रीति-रिवाजों के साथ शादी की थी। फरहान और शिबानी के इस खास दिन पर जोया अख्तर, फराह खान और ऋतिक रोशन शामिल हुए थे। बता दें कि फरहान की पहली शादी अधुना भाबानी से हुई थी, जिनसे उनकी दो बेटियां हैं। फरहान और अधुना शादी के 16 साल बाद 2016 में अलग हो गए और 2017 में उनका तलाक हो गया था। शिबानी और फरहान की शादी की तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें

ADVT.
ADVT.

फरहान अख्तर की आने वाली फिल्म

फरहान अख्तर, जिन्होंने 'दिल चाहता है', 'लक्ष्य' और 'डॉन' फ्रेंचाइजी का निर्देशन किया है, वह अब जल्द ही अपनी अपकमिंग फिल्म 'जी ले ज़रा' के साथ निर्देशन में वापसी कर रहे हैं। फिल्म को उनकी बहन जोया अख्तर ने लिखा है। इसमें प्रियंका चोपड़ा, कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में हैं।

फिलहाल, आपको फरहान द्वारा शेयर की गई तस्वीर कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

ADVT.
ADVT.

Anant-Radhika के संगीत में Ranbir-Alia ने चुराई लाइमलाइट, Salman-Ranveer ने भी जमाया रंग

Anant के संगीत में Isha सिल्वर लहंगे में दिखीं स्टनिंग, भाभी Shloka ने व्हाइट साड़ी में बिखेरा जलवा

Deepika Padukone ने Anant-Radhika के 'संगीत' में क्लासी साड़ी में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, दिखीं सुंदर

Isha Ambani-Shloka-Radhika ने 'दीवानगी दीवानगी' गाने पर फैमिली डांस के लिए पहना एम्बेलिश्ड लहंगा

Mukesh Ambani ने पत्नी Nita और ग्रैंडचिल्ड्रेन के साथ री-क्रिएट किया बॉलीवुड सॉन्ग 'चक्के पे चक्का'

Radhika Merchant ने संगीत नाइट के लिए चुनी ऑफ-शोल्डर चोली, फिर से पहना अपना 'दुर्लभ हार'

Anant Ambani की 'संगीत' में Alia-Ranbir से MS Dhoni-Sakshi तक तमाम स्टार्स हुए शामिल, देखें लिस्ट

Anant-Radhika की संगीत में पहुंचीं दूल्हे की 'नानी-मौसी' Purnima-Mamta Dalal, बुआ Dipti भी आईं नजर

Anant-Radhika की शादी के लिए खूबसूरती से सजाया गया Ambani का 15,000 करोड़ का घर 'एंटीलिया'

Ambani Family की 'गरबा' नाइट की इनसाइड झलकियां: लैविश मेनू से डेकोरेशन तक सबकुछ था शानदार

Anushka-Vamika और Akaay नहीं, इस पर्सनैलिटी की फोटो है Virat Kohli के फोन वॉलपेपर पर, दिखी झलक

Nita Ambani ने 'गरबा' नाइट में पहना Manish Malhotra का 'जरदोजी' एम्ब्रॉयडरी वाला आइवरी लहंगा

BB OTT 3: Poulomi Das ने बाहर आते ही Ex-BF को कहा- 'मूर्ख', खुद को बताया उनकी लाइफ की 'बेस्ट चीज'

Sonakshi Sinha ने भाई Luv के Zaheer संग विवाद के बीच शेयर की क्रिप्टिक पोस्ट, लिखा- 'अपनी आवाज कम..'

BB OTT 3: Chandrika Dixit ने Sai Ketan Rao के मसाज ऑफर पर कहा- 'मेरा मर्द मुझे खा जाएगा'

Shloka Mehta ने 'गरबा डांडिया नाइट' में पहना रत्न-जड़ित ग्रीन लहंगा, Akash Ambani ने की ट्विनिंग

Mukesh Ambani ने Anant-Radhika को शादी के तोहफे में दी 4.5 करोड़ की लग्जीरियस कार

Shloka Mehta 'ममेरू' सेरेमनी में पिंक 'बंधनी' लहंगे में दिखीं गॉर्जियस, डायमंड सेट ने चुराई लाइमलाइट

जब Luv Sinha ने बताया था Sonakshi Sinha ने कभी नहीं मानी उनकी सलाह, कहा था- 'वह सुनती नहीं है..'

Armaan की दो शादियों पर कमेंट करने के लिए Rakhi Sawant पर भड़कीं Payal, कहा- 'पहले अपनी शादियां..'